Solo Woman Travel Tips: आजकल अकेले घूमना हर महिला का सपना है, लेकिन अकेले सफर करना जितना खूबसूरत लगता है उतना ही कठिन भी हो सकता है। खासकर अनजान जगहों पर खुद की सेफटी सबसे बड़ा सवाल बन जाती है। सही ठहरने की जगह चुनना, दिन में सफर करना और महंगी ज्वेलरी से बचना, ऐसे कुछ प्रैक्टिकल तरीके हैं जिनसे आप खुद को काफी हद तक सेफ रख सकती हैं। अगर आप भी अपनी अगली सोलो ट्रिप प्लान कर रही हैं तो ये सेफ्टी गाइड आपके बहुत काम आएगी। आइए दिल्ली बार काउंसिल Adv. Anshika Pandey से जानते हैं।

सोलो ट्रेवल करने के लिए टिप्स

अगर आप अकेले कहीं ट्रेवल कर रही हैं तो यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन कुछ सेफ्टी टिप्स को फॉलो करना जरूरी होता है।

1- कहां रुकें? (Where To Stay)

अकेले ट्रेवल करने के लिए सबसे मुश्किल यही होता है कि कहां रूकें। एक्सपर्ट कहती हैं कि हमेशा आइसोलेटेड गेस्टहाउस की जगह अच्छी रेटिंग वाले होमस्टे को बुक करें। साथ ही अपनी लोकेशन और होटल की डिटेल्स हमेशा परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें और बाहर जाते समय होस्ट को अपने बारे में बता कर जाएं। अगर आप चाहें तो वहां की लोकल महिलाओं से दोस्ती कर सकती हैं। इससे आपको उस जगह के बारे में आसानी से पता चल जाएगा।

image credit-magnific

2- कैसे सफर करें ? (How To Travel)

कहीं अकेले ट्रेवल करते वक्त एक बात का ध्यान रखें कि लिफ्ट लेने की बजाय हमेशा वेरिफाइड सोर्स से ही ट्रांसपोर्ट बुक करें। अगर सोलो ट्रैवल करते समय लोकल ट्रांसपोर्ट यूज कर रही हैं, तो अपनी लाइव लोकेशन और ड्राइवर की डिटेल्स भरोसेमंद लोगों के साथ जरूर शेयर करें।

3- क्या पहनें ? (What To Wear)

कहीं भी बाहर जाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि महंगी और चमकदार ज्वेलरी या फोन का शो-ऑफ करने से बचें। दूर-दराज के इलाकों में जाते समय लोकल एक्सेप्टेबल कपड़े पहनने की कोशिश करें। अपने साथ एक स्कार्फ या शॉल जरूर रखें ताकि धार्मिक जगहों पर जाने पर सिर ढक सकें, क्योंकि कई जगहों पर ड्रेस कोड होता है।

4- कब घूमें? (When To Sightsee)

सफर को कम स्ट्रेसफुल बनाने के लिए ऐसी इटिनरेरी बनाएं जिसमें सभी जगहें दिन के उजाले में कवर हो जाएं। सूरज ढलने के बाद जितना हो सके कम ही सफर करें। अगर हो सके तो अपने होमस्टे के जरिए उसी समय वहां घूम रही दूसरी महिला ट्रैवलर्स से कनेक्ट करें।

5- बाउंड्री कैसे मेंटेन करें? (How To Maintain Boundaries)

हमेशा अपनी बाउंड्री को लेकर सख्त रहें। जब आप कुछ नहीं करना चाहती या कहीं नहीं जाना चाहती तो 'ना' कहें और उसी पर कायम रहें। किसी को भी आपको ऐसी चीज करने के लिए मजबूर न करने दें, जो करने का आपका कोई इरादा नहीं है। साथ ही आपसे पर्सनल सवाल पूछने वाले लोगों से झूठ बोलें। आप कहां रह रही हैं, आपका नाम क्या है, आपके ट्रैवल प्लान्स क्या हैं, इन सब के बारे में झूठ बोलें।

image credit-magnific

6- खाने-पीने में सावधानी (How To Eat Safely)

आप क्या खा रही हैं, क्या पी रही हैं और कहां से खा रही हैं, इस पर नजर रखें। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा शेयर की गई कोई भी चीज न खाएं-पिएं, चाहे वह कितना भी फ्रेंडली क्यों न लगे। आप अपने ग्लास के लिए एक कवर कैरी कर सकती हैं, ताकि पब्लिक में हमेशा अपने ड्रिंक्स को ढक कर रखें।

अकेले ट्रेवल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

कहीं भी अकेले सफर करते वक्त नीचे दी गई इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

  • एरिया के ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर लें या लोकल मैप खरीद लें।
  • लूज कुर्ता/टी-शर्ट और पैंट पहनें ताकि हर जगह आसानी से घुल-मिल सकें।
  • हमेशा ऐसा दिखावा करें कि आपको पता है कि आप कहां जा रही हैं, भले ही आप अनजान हों।
  • महिलाओं के लिए लोकल और नेशनल हेल्पलाइन नंबर रिसर्च करके नोट कर लें।
  • लोकल सिम जरूर कैरी करें और उसे रिचार्ज रखें।
  • अगर हो सके तो किसी भरोसेमंद वुमन ट्रैवल ग्रुप के साथ ट्रैवल बुक करें।

इस साल अगर आपका भी सोलो ट्रेवल करने का प्लान है, तो ऊपर बताई गई बातों का जरूर ध्यान रखें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- magnific