गर्मियां शुरू होते ही ज्‍यादातर लोग ट्र‍िप प्‍लान करते हैं। कुछ लोग ह‍िल स्‍टेशंस जाना पसंद करते हैं ताे कुछ लोगों को बीच पसंद आते हैं। हालांक‍ि, गर्मियों में ज्‍यादा भीड़ ताे पहाड़ाें पर ही देखने को म‍िलती है। आमतौर पर लोगों के मन में सबसे पहला ख्‍याल श‍िमला, मसूरी, नैनीताल या श‍िलॉन्‍ग का ही आता है, लेक‍िन जून या जुलाई में बार‍िश होती है। इस वजह से सोच-समझकर ही ट्र‍िप प्‍लान करना चाह‍िए।

दरअसल, पहाड़ी इलाकों में जून के आख‍िरी में और जुलाई में अच्‍छी खासी बार‍िश देखने को म‍िलती है। ऐसे में अगर आप भी इन द‍िनों या जुलाई में ट्र‍िप प्‍लान करने का सोच रही हैं ताे इन तीन जगहों के बारे में जान लीज‍िए। आइए जानते हैं-

शिमला

हिमाचल प्रदेश का शिमला सालों से लोगों की पसंदीदा हिल स्टेशन लिस्ट में है। ह‍िल स्‍टेशंस के नाम पर ज्‍यादातर लोग सबसे पहले श‍िमला जाने की ही प्‍लान‍िंग करते हैं। दर‍असल, यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। जून में तो यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है, लेक‍िन जुलाई में बारिश शुरू हो जाती है। हालांक‍ि, फ‍िर भी लोगों का आना जाना लगा रहता है। मॉल रोड, रिज, कुफरी जैसी जगहों पर तो भीड़ देखने को म‍िल जाती है। आप फैम‍िली या पार्टनर के साथ यहां जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Lucknow To Shimla Road Trip: लखनऊ से जा रही हैं श‍िमला, तो रास्ते में जरूर घूमें ये 5 खूबसूरत जगहें

मसूरी

उत्तराखंड के मसूरी को तो क्‍वीन ऑफ ह‍िल्‍स कहा जाता है। दिल्ली और आसपास वालाें के ल‍िए तो ये जगह स्‍वर्ग से कम नहीं होती है। जून में यहां काफी भीड़ रहती है क्योंकि ये छुट्टियों का पीक सीजन होता है। हालांक‍ि, जुलाई में यहां बारिश होने से सड़क पर फिसलन और जाम की समस्या देखने को म‍िलती है। अगर आपका ट्रिप छोटा है और आप ज्यादा दूर नहीं जाना चाहती, तो मसूरी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Mussoorie से सि‍र्फ 2 घंटे की दूरी पर है ये खूबसूरत ह‍िल स्‍टेशन, द‍िल जीत लेंगे यहां के नजारे

शिलॉन्ग

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग की खूबसूरती के बारे में शायद ही कोई न जानता हो। यहां का मौसम पूरे साल काफी अच्छा रहता है, लेकिन एक बात जरूर याद रखें कि मेघालय की गि‍नती भारत के सबसे ज्यादा बारिश वाले राज्यों में होती है। जून और जुलाई में यहां बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। कई लोगों को यही मौसम पसंद आता है क्योंकि इस दौरान झरने और पहाड़ बेहद खूबसूरत दिखते हैं। हालांकि, लगातार बारिश से आपको घूमने में परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Monsoon Travel Tips: बरसात में पार्टनर के साथ घूम आएं ये जगहें, 5 ट्रैवल डेस्टिनेशंस वीकेंड के लिए हैं परफेक्ट

बार‍िश में कौन-सी जगह बेहतर है?

अगर सिर्फ जून की बात करें, तो आप तीनों जगहें घूमने के ल‍िए जा सकती हैं, लेकिन जुलाई में बारिश होने से हालात थोड़े बि‍गड़ जाते हैं। शिलॉन्ग में सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिलती है। इसलिए अगर आपका मकसद आराम से घूमना और ज्यादा बारिश से बचना है, तो जुलाई में यहां न जाएं। मसूरी और शिमला में भी बारिश होती है, लेकिन आमतौर पर शिलॉन्ग जितनी लगातार नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- World Highest Shiva Temple: कैसा होता है दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तक जाने का सफर? पढ़ें खूबसूरत एक्‍सपीर‍ियंस

तो अगर आप भी सोच रही हैं क‍ि जून और जुलाई में कहां जाना बेहतर रहेगा तो हमने आपको व‍िस्‍तार से जानकारी दी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik