ट्रिप पर जाने की बात हो और दिल खुश न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। सफर का नाम सुनते ही हर कोई उत्साह से भर जाता है। लेकिन बात जब पैकिंग की आती है, तो हर किसी को घबराहट होने लगती है। भारी-भरकम सूटकेस संभालना किसी झंझट से कम नहीं है। लगेज तब और ज्यादा बढ़ जाता है जब आप लंबे समय के लिए ट्रिप पर जाती हैं, जिससे थोड़ी परेशानी होना आम बात है।

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आप सात दिनों की लंबी ट्रिप पर जा रही हैं, लेकिन बजट और लगेज को लेकर बहुत परेशान हैं, तो परेशान होने की बजाय इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। आज का दौर स्मार्ट और मिनिमलिस्ट ट्रैवलिंग का है, जहाँ लोग कम से कम सामान में सुकून भरी ट्रिप करके लौटते हैं। सही पैकिंग और प्लानिंग आपकी ट्रिप को आसान बना सकती है। आइए जानते हैं कि आप एक छोटे केबिन बैग में पूरे एक हफ्ते का सामान कैसे पैक कर सकती हैं।

केबिन बैग में सामान पैक करने का 54321 फार्मूला

अपने छोटे केबिन बैग में बिना किसी परेशानी के सामान पैक करने के लिए आप 54321 का फार्मूला अपना सकती हैं। इसे आजमाने के लिए बहुत सारे कपड़े रखने के बजाय आप यह लिस्ट फॉलो करें - 5 - पांच जोड़ी अंडरगारमेंट्स, 4 - चार टॉप या टी-शर्ट्स और शॉर्ट्स, 3 - तीन बॉटम वियर, 2 - दो जोड़ी जूते, 1 - एक एक्स्ट्रा जैकेट, कार्डिगन या स्वेटर रखें। 54321 का यह फार्मूला आपके बहुत काम आएगा और बैग का वजन भी कंट्रोल में रखेगा।

केबिन बैग में जगह कैसे बचाएं?

केबिन बैग में जगह बचाने के लिए आप 5 आसान हैक्स आजमा सकती हैं। जैसे -

  • केबिन बैग में जगह बचाने के लिए कपड़ों को साधारण तरीके से फोल्ड करके रखने के बजाय रोल करके रखें। रोल करने से कपड़े कम जगह घेरते हैं और उनमें सिलवटें भी कम पड़ती हैं।
  • जब भी आप सामान पैक करें, तो सभी चीजों को एक साथ रखने के बजाय अलग-अलग सामान को छोटे-छोटे पैकिंग क्यूब्स या जिप-लॉक पाउच में रखें।
  • टूथपेस्ट, शैंपू और लोशन जैसी चीजों को बड़ी बोतलों में ले जाने के बजाय छोटे ट्रेवल साइज रिफिलेबल बॉटल्स में भर लें। इसके अलावा आप बाजार में मिलने वाले ट्रायल पैक्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • हैवी जींस या भारी स्नीकर्स बैग में रखने के बजाय सफर करते वक्त पहन लें। इससे आपके बैग का वजन नहीं बढ़ेगा और बैग के अंदर ज्यादा जगह खाली रहेगी।
  • बैग में रखे जाने वाले जूतों को डायरेक्ट रखने के बजाय जूतों के अंदर मोजे और छोटी-छोटी चीजें भरकर रख सकती हैं, ताकि वे अलग से जगह न घेरें।

स्मार्ट पैकिंग के लिए कुछ जरूरी बातें

केबिन बैग पैक करते समय आपको कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए -

ऐसे कलर्स और डिजाइंस के कपड़े चुनकर लेकर जाएं जो आपस में मिक्स एंड मैच हो सकें। यानी आप एक टी-शर्ट को दो या तीन अलग-अलग बॉटम वियर के साथ पहन सकें।
बैग पैक करते वक्त ऐसे ब्यूटी या पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स चुनें जो एक से ज्यादा काम आ सकें। जैसे - ऐसा सनस्क्रीन चुनें जो मॉइस्चराइजर का भी काम करता हो। इससे आपको दो अलग बोतलें नहीं रखनी पड़ेंगी।

निष्कर्ष: अगर आप भी सात दिनों की ट्रिप बिना किसी परेशानी के पूरी करना चाहती हैं और हैवी लगेज के झंझट से बचना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए इन आसान और असरदार टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। यह आपकी ट्रिप को आसान, आरामदायक और हमेशा के लिए यादगार बना देगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

image credit: magnific