‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’-खाटू श्याम जी के भक्तों के लिए यह केवल एक नारा नहीं है, बल्कि उनकी गहरी आस्था है। बाबा श्याम के दरबार में हर दिन बड़ी संख्या में भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। माना जाता है कि कोई अपनी मनोकामना लेकर यहां दर्शन के लिए आता है, तो कोई अपनी पूरी हो गई इच्छा के लिए बाबा का धन्यवाद करने के लिए आता हैआप भी अगर यहां दर्शन का प्लान कर रही हैं, तो आपको नया अपडेट जान लेना चाहिए। दर्शन को लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से कुछ नियमों में बदलाव किया गया है, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

खाटू श्याम में VIP दर्शन की व्यवस्था में किया गया बदलाव

राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए VIP पास लेकर आने का सोच रहे हैं, तो अपडेट पता होना चाहिए। इसके लिए एक नियम बनाया गया है, जिसमें प्रोटोकॉल के तहत आने वाले श्रद्धालुओं को ही वीआईपी दर्शन की सुविधा मिलेगी।

  • अब सिफारिश या किसी के रिश्तेदार होने पर आपको VIP दर्शन नहीं मिलेगा।
  • फर्जी वीआईपी दर्शन के नाम पर होने वाली वसूली पर रोक लगाने के लिए ऐसा किया गया है।
  • नए नियम 2 सितंबर 2026 से जारी कर दिए गए हैं।
  • इस निमय में आम लोगों के लिए दर्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह बदलाव केवल VIP दर्शन को लेकर किया गया है।

खाटू श्याम में VIP दर्शन पास के लिए अब क्या करना होगा?

नए नियम के अनुसार अब आप सीधा अप्लाईक करके या किसी अधिकारी की मदद लेकर VIP दर्शन नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको जरूरी नियम फॉलो करने होंगे।

इसे भी पढ़ें- 20 हजार में IRCTC का Jyotirlinga Darshan टूर पैकेज, बजट में 7 जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका

  • इसके लिए आपको मंदिर कमेटी, एसपी, जिला कलेक्टर और डिस्ट्रिक्ट जज को पहले अपने आने की जानकारी देनी होगी।
  • यह जानकारी देने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान या अन्य किसी राज्य के गवर्नर हाउस, केंद्रीय मंत्री कार्यालय, सचिवालय में बैठने वाले अफसर के लेटरपैड पर नाम लिखकर जानकारी आगे देनी होगी।
  • इसके बाद आपको पास मिलेगा और आप दर्शन कर पाएंगे।

निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि आप पहले की तरह किसी दोस्त या मंदिर प्रशासन की अधिकारी की मदद से खाटू श्याम में VIP दर्शन करने के लिए नहीं जा सकते। आपको मंदिर कमेटी, एसपी, जिला कलेक्टर या डिस्ट्रिक्ट जज को लेटरपैड पर नाम लिखकर भेजना जरूरी होगा।

इसे भी पढ़ें- वैष्णो देवी जाना हुआ सस्ता, IRCTC के इस टूर पैकेज में रहना, खाना और घूमना सब शामिल

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- pinterest, shutterstock