तिरुपति बाली जी के दर्शन करने का प्लान बना रहे भक्तों के लिए, रेलवे ने खास टूर पैकेज की शुरुआत कर दी है। इस पैकेज से यात्रा का प्लान बना रहे यात्री ध्यान रखें कि वह रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर IRCTC अकाउंट लॉगइन करने के बाद ही बुक करें। इससे आपको टिकट कैंसिल करने पर रिफंड आसानी से मिल जाता है। रेलवे की वेबसाइट पर डली जानकारी के अनुसार टिकट कैंसिल के दौरान आपसे टूर कन्फर्मेशन नंबर मांगा जाएगा, जो ऑनलाइन बुकिंग हिस्ट्री में मिलता है। ध्यान रखें कि आपका टिकट रद्द केवल वेबसाइट www.irctctourism.com पर ही संभव होगा। यह पीआरएस काउंटरों पर नहीं हो सकता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तिरुपति बालाजी टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं और दर्शन करना इससे फायदेमंद होगा या नहीं इससे आप पता लगा सकती हैं।
तिरुपति बालाजी पैकेज
- यात्री ध्यान दें कि इस पैकेज से आप 17 जून से पहले यात्रा नहीं कर पाएंगी।
- पैकेज की टिकट 17 से पहले की जा सकती है।
- पैकेज की शुरुआत कल्याण, लोकमान्य तिलक (टी), मुंबई, पुणे, सोलापुर और ठाणे से हो रही है।
- पैकेज से आप हर बुधवार यात्रा कर सकती हैं।
- पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
- पैकेज का नाम TIRUPATI WITH KOLHAPUR MAHALAXMI है।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज में आप तिरुपति और कोल्हापुर घूम पाएंगी।
पैकेज फीस क्या है?
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 29,550 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 18,350 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति फीस 15,150 रुपये है।
- बच्चों के लिए अलग से 13,650 रुपये देने होंगे।
पैकेज में क्या सुविधाएं मिलेंगी?
- पैकेज फीस में केवल वापसी ट्रेन का किराया शामिल है। जाते हुए आपको खर्च अपनी जेब से देना होगा।
- आते हुए 3AC कोच में यात्रा का मौका मिलेगा।
- शहर में घूमने के लिए एसी वाहन मिलेगा, जिसका खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
- होटल में ठहरने की व्यवस्था- तिरुपति में 1 रात और कोल्हापुर में 1 रात मिलेगी।
- भोजन- 2 दिन रात्रि भोज और 3 दिन नाश्ता मिलेगा।
- यात्रा बीमा और जीएसटी शामिल है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Magnific, irctc official, tirupati balaji.com
