राजस्थान घूमने के लिए अब आपको ट्रेन, बस और अच्छे होटल सर्च करने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने खास टूर पैकेज लाइव किया है, जिससे आप किसी भी दिन अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकती हैं। अक्सर टूर पैकेज से ट्रिप प्लान करने पर परेशानी यह होती है कि ये तय तारीख पर ही शुरू होते हैं। ऐसे में आपको अलग से छुट्टी लेनी पड़ती है, लेकिन इस पैकेज के साथ ऐसा नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान के डेली टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। पैकेज में क्या खास है और कहां से बुक कर सकती हैं, इसके बारे में भी हम बताएंगे।

कहां से करें पैकेज टिकट बुक?

  • इस पैकेज के बारे में जानकारी आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर मिलेगी।
  • वेबसाइट पर आपको पैकेज का ऑप्शन नजर आएगा, जहां पर क्लिक करने के बाद आपको नॉर्थ इंडिया के टूर पैकेज वाले ऑप्शन का चुनाव करना है।
  • यहां आपको पहला ही पैकेज राजस्थान टूर प्लान मिल जाएगा।
  • पैकेज का नाम JAIPUR-BIKANER-JAISALMER-JODHPUR-MOUNT ABU-UDAIPUR-PUSHKAR-JAIPUR है।
  • अगर पैकेज नहीं मिल रहा है, तो आप आर्टिकल से पैकेज का नाम कॉपी करके गूगल पर डालें और साथ में IRCTC लगा दें, यहां से आप सीधा उसी पैकेज पर पहुंच जाएंगे।

पैकेज कितने दिनों का है?

  • पैकेज 10 रात और 11 दिनों का है, जिसकी शुरुआत 5 जून से हो रही है।
  • 5 जून के बाद आप कभी भी किसी भी दिन अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।
  • पैकेज में आपको बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, माउंट आबू, पुष्कर और उदयपुर घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज की शुरुआत जयपुर से ही होगी, इसलिए दूसरे शहरों से आ रहे लोगों को अपने खर्च पर पहले जयपुर पहुंचना होगा।

पैकेज फीस क्या है?

  • जो यात्री ट्रैवलर से यात्रा करना चाह रहे हैं, जिसमें 8 से 10 यात्री आपके साथ रहेंगे, उस पैकेज फीस का प्राइस कम है।
  • कैब से यात्रा करने पर आपको पैकज फीस ज्यादा महंगा पड़ सकता है।
  • अगर अकेले आप ट्रैवलर से यात्रा का प्लान बना रही हैं, तो पैकेज फीस 57,150 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 37,930 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर यात्रियों के लिए प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 34,940 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस अलग से देनी होगी, प्रति बच्चा प्राइस 30,490 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-pintrest