हर दिन लाखों लोग ट्रेन से ट्रैवल करते हैं। ऐसे में ट्रेन से सफर करने वालों की सबसे पहली पसंद लोअर बर्थ ही होती है। दरअसल, ये सीट मिलने से रात के समय बार-बार ऊपर चढ़ने और नीचे उतरने में परेशानी नहीं हाेती है। साथ ही सामानों की निगरानी भी सही से हो जाती है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और जिनके घुटने में परेशानी है, उनके लिए लोअर बर्थ सबसे बेहतर रहता है। ये सीट काफी कंफर्टेबल भी होती है।
हालांकि, कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि हम टिकट बुक करते समय लोअर बर्थ वाला ऑप्शन चुनते हैं फिर भी पसंद की सीट नहीं मिल पाती है। ऐसे में अगर आप भी हर बार लोअर बर्थ पाना चाहती हैं तो IRCTC से टिकट बुक करते समय कुछ खास बातों का ध्याना रखेंगी ताे लोअर बर्थ मिलने के ज्यादा चांस रहेंगे। आइए उन बातों के बारे में जानते हैं-
क्या लोअर बर्थ चुनने से वही सीट मिल जाती है?
नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल, IRCTC पर टिकट बुक करते समय जो Lower Berth Preference का ऑप्शन आता है, वो सिर्फ आपकी पसंद बताता है। अगर उस समय लोअर बर्थ खाली होगा, तभी वो सीट आपको अलॉट की जाएगी। सिर्फ प्रिफरेंस सेलेक्ट करने से आपको लोअर बर्थ नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें- टिकट काउंटर महाराष्ट्र में, ट्रेन खड़ी होती है गुजरात में; क्या आपने देखा है भारत का ये अनोखा Railway Station?
सबसे काम की ट्रिक क्या है?
टिकट बुक करते समय Book only if at least one lower berth is allotted जैसा ऑप्शन दिखाई देता है। इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने से सिस्टम पूरी कोशिश करता है कि कम से कम एक लोअर बर्थ मिले। अगर ऐसी सीट नहीं खाली होती है तो बुकिंग का प्रॉसेस आगे नहीं बढ़ाया जाता है। इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने से लोअर बर्थ मिलने का चांस ज्यादा रहता है।
यह भी पढ़ें- Indian Railway ने बढ़ाया किराया, फिर भी खुशकिस्मत हैं ये यात्री; क्या आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं?
जल्दी बुकिंग करें
ये तो आप सभी जानती ही हैं कि हर कोई चाहता है कि उसे लोअर बर्थ ही मिले। ऐसे में इस सीट की बुकिंग भी जल्दी हो जाती है। इसलिए ट्रेन खुलने की तारीख से काफी पहले टिकट बुक कर लें। इससे आपको जरूर लोअर बर्थ मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- रात के 12 बजे भूतिया जंगलों के बीच से होकर गुजरती है यह 'लास्ट लोकल ट्रेन', रोंगटे खड़े कर देगी इसकी कहानी
बुजुर्ग यात्रियों के लिए अलग है सुविधा
आपको बता दें कि इंडियन रेलवे कुछ लोअर बर्थ बुजुर्ग यात्रियों जिनकी 45-50 या उससे ज्यादा उम्र है, महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित रखता है। ऐसे में ये सीटें भी इन्हें अलॉट कर दी जाती हैं।
लोअर बर्थ पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- टिकट जितना जल्दी हो सके बुक करें।
- Berth Preference में Lower Berth चुनें।
- जरूरत हो तो Book only if lower berth allotted ऑप्शन देखें।
तो अगर आप भी हर बार लोअर बर्थ ट्रेन में पाना चाहती हैं तो बता दें कि इसकी कोई 100 परसेंट गारंटी नहीं है, लेकिन सही ऑप्शन सेलेक्ट करके और समय रहते टिकट बुक करेंगी तो आपको लोअर बर्थ मिल सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
