रेलवे का टूर पैकेज महिलाओं के अकेले घूमने के लिए बेस्ट हो सकता है, क्योंकि इसमें आपको ग्रुप के साथ यात्रा करने का मौका मिलता है। पैकेज से सोलो ट्रिप का फायदा यह होता है कि दूसरे शहर में जाकर आपको गाड़ी या अच्छा होटल ढूंढने की चिंता नहीं होगी। रेलवे आपके लिए होटल और शहर में घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा भी पहले ही करके रखेगा। ऐसे में यह ट्रिप आपके लिए सेफ ट्रिप होगी, क्योंकि आप कोई भी गलत फैसला नहीं लेगी। कहां-कहां घूमना है और गाड़ी मिलेगी या नहीं, इन सब बातों की चिंता आपको पैकेज में करने की जरूरत नहीं होगी।

कैसे बनाएं ट्रिप प्लान?

  • सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर टूर पैकेज चेक करें।
  • जो भी पैकेज आपके बजट के अनुसार फिट बैठ रहा है और यात्रा के शुरुआत की तारीख भी आपकी छुट्टी से मिल रही है, उसकी बुकिंग आप कर सकती हैं।
  • बुकिंग से पहले पैकेज में सुविधाओं को अच्छे से पढ़ लें।
  • अगर किसी सुविधा के बारे में आपको समझ नहीं आ रहा है, तो आप पैकेज के नीचे की तरफ दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।
  • पैकेज अगर पसंद आ रहा है और यह आपके बजट के अनुसार है, तो टिकट बुक कर लें।

यह पैकेज आपके लिए होगा बेस्ट

  • जयपुर से यात्रियों के लिए पैकेज की शुरुआत हुई है, जिसमें आपको अजमेर, जयपुर, जोधपुर, पुष्कर और उदयपुर घूमने का मौका मिलेगा।
  • यह पैकेज 23 जून से शुरू हो जाएगा, जिसके बाद आप इससे हर दिन टिकट बुक कर पाएंगी।
  • पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
  • ध्यान रखें कि पैकेज की शुरुआत जयपुर से हो रही है, जिसका अर्थ है कि अगर आप दूसरे शहर में रहती हैं, तो पहले आपको अपने खर्च पर जयपुर आना होगा। इसके बाद आपको कैब मिलेगी, जिसमें आप अलग-अलग जगह घूम पाएंगी।

पैकेज फीस क्या है?

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 25,940 रुपये है।
  • इसमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट से पिक-अप और ड्रॉप और AC कैब में घूमने-फिरने का ऑप्शन मिलेगा।
  • खाने में केवल 6 दिन नाश्ता मिलेगा, लेकिन लंच और डिनर नहीं मिलेगा।
  • AC होटल में रहने की सुविधा मिलेगी।
  • ध्यान रखें कि दूसरे शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को ट्रेन, फ्लाइट और बस की टिकट का खर्च अलग से खुद उठाना होगा। इसकी सुविधा रेलवे की तरफ से नहीं दी जाएगी। यह खर्च पैकेज फीस से अलग होगा।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific