ऊटी घूमने का प्लान बना रहे यात्री अच्छे से जानते हैं कि बिना पैकेज के यहां घूमने जाना महंगा पड़ता है। शहर में घूमने से लेकर आने-जाने की ट्रेन और फ्लाइट टिकट के खर्च के साथ और भी अन्य खर्चे होते हैं, जिसकी वजह से ऊटी घूमना 20 हजार से भी ज्यादा महंगा पड़ जाता है। यही कारण है कि रेलवे ने यात्रियों की इस ट्रिप को आसान बनाने के लिए टूर पैकेज लाइव किया है। पैकेज का बजट कम है, इसलिए यात्री इससे घूमने का प्लान कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऊटी टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। पैकेज की सुविधाएं और कितने दिनों तक इसमें घुमाया जाने वाला है, इसके बारे में सभी जानकारी पढ़ने के बाद ही टिकट बुक करें।

ऊटी पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

पैकेज में आपको हर दिन अलग-अलग जगह घुमाया जाने वाला है, इसलिए रेलवे ने प्लानिंग भी इसी हिसाब से की है। यात्री ध्यान रखें कि जितने दिन का टूर पैकेज होगा, उसमें ट्रेन से आने-जाने का समय भी एड रहेगा।
इस पैकेज की शुरुआत 16 जुलाई से होने जा रही है।

  • पैकेज के लिए टिकट आप चेन्नई, कोयंबटूर, इरोड, काटपाडी और सलेम से हो रही है।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है, जिससे आप हर गुरुवार यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज की टिकट बुकिंग आप पहले कर सकती हैं, लेकिन यात्रा 16 तारीख से ही शुरू होगी।
  • पहले ट्रेन और शहर में घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।

पैकेज फीस क्या है?

यात्री ध्यान रखें कि पैकेज फीस शेयरिंग के आधार पर तय किया गया है। इसमें 3 पैसेंजर और 6 पैसेंजर वाली गाड़ी बुक करने वाले यात्रियों को अलग फीस देनी होगी। शेयरिंग में जितने ज्यादा लोग होंगे, पैकेज फीस उतना ही कम होगा।

  • अगर आप 6 पैसेंजर वाली शेयरिंग कैब वाले पैकेज की टिकट बुक करती हैं, तो दो लोगों के साथ यात्रा करने पर 12350 रुपये देने होंगे।
  • इसमें अगर आप 3 लोगों के साथ सफर करती हैं, तो पैकेज फीस 11670 हो जाती है।
  • वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करती हैं, तो फीस कम होकर 9360 रुपये हो जाती है।

पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?

3AC क्लास में आने-जाने की टिकट का खर्च तय पैकेज फीस शामिल किया गया है। ऊटी में 2 रात बिना AC वाले कमरे में ठहरने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा होटल मील प्लान के अनुसार खाना मिलेगा। मेन्यू पहले से ही तय रहेगा। ध्यान रखें कि केवल नाश्ता ही दिया जाएगा। घूमने के लिए एसी गाड़ी की सुविधा मिलेगी।

पैकेज की टिकट आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से बुक करती हैं, तो आपको फायदा मिलेगी, क्योंकि इससे रिफंड मिलना आसान होता है। टिकट बुकिंग, खर्च की तुलना करने के बाद ही करें, इससे आप पूरे बजट का अंदाजा लगा पाती हैं। 

इसे भी पढ़ें- मुंबई से नेपाल जाने के लिए यह टूर पैकेज होगा बेस्ट, IRCTC के इस प्लान का बजट जान लें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- irctc official/ magnific