हर साल ऐसे कई यात्री होंगे, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की इच्छा तो रखते हैं, लेकिन यात्रा का प्लान नहीं बना पाते। यात्रा पर जाने से पहले उन्हें ट्रेन टिकट, होटल, आने-जाने का खर्च और बाकी सुविधाओं की चिंता होने लगती है। इसलिए, रेलवे ने यात्रियों की इस परेशानी को खत्म करने के लिए हाल ही में एक नया वैष्णो देवी टूर पैकेज लाइव किया है। यह यात्रा अगस्त में माता के दर्शन का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए बेस्ट मानी जा रही है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, ताकि आप पैकेज में मिलने वाली सभी सुविधाओं और बजट को ध्यान से पढ़ सकें।

रेलवे के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

इस पैकेज में ट्रेन से उतरने के बाद सबसे पहले आपको होटल ले जाया जाएगा। यहां आप अपना सामान रख सकती हैं, थोड़ा रेस्ट कर सकती हैं और इसके बाद फ्रेश होकर यात्रा के लिए निकलेंगी।

पैकेज से जुड़ी जानकारी

  • पैकेज का नाम- MATA VAISHNO DEVI EX VARANASI
  • पैकेज कोड- NLR022
  • यात्रा का माध्यम- ट्रेन और कैब
  • कुल अवधि- 4 रात और 5 दिन
  • यात्रा की शुरुआत- लखनऊ, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, जौनपुर जंक्शन और मुरादाबाद
  • यात्रा की शुरुआत- 27 अगस्त 2026
  • पैकेज में शामिल सुविधाएं- ट्रेन, कैब, होटल और भोजन

रेलवे के कटरा टूर पैकेज की फीस क्या है?

इस पैकेज की फीस प्रति व्यक्ति के हिसाब से तय की गई है। जो यात्री अपने पूरे परिवार के साथ सफर का प्लान बना रहे हैं, उन्हें यह पैकेज थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन सुविधाओं को देखते हुए, उन्हें भी इससे यात्रा करना अच्छे लगेगा।

पैकेज फीस

  • दो लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर (Double Occupancy)- 14180 रुपये प्रति व्यक्ति
  • तीन लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर (Triple Occupancy)-11540 रुपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चे के लिए बेड के साथ- 8,130 रुपये
  • बच्चे के लिए बिना बेड के साथ- 7,380 रुपये

उत्तर प्रदेश से कटरा के टूर पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?

रेलवे यात्रियों को इस टूर पैकेज में दोपहर के खाने की सुविधा नहीं दे रहा है। ऐसे इसलिए, क्योंकि चढ़ाई के दौरान सभी यात्री एक साथ मौजूद नहीं रहेंगे।

  • इस पैकेज में आपको 3AC क्लास में ट्रेन से सफर करने का मौका मिलेगा।
  • जम्मू रेलवे स्टेशन से कटरा के होटल तक और वापस आने-जाने के लिए AC गाड़ी की सुविधा दी जाएगी।
  • कटरा में 2 रात रहने के लिए होटल की सुविधा
  • इसके साथ हर दिन नाश्ता और डिनर की सुविधा भी पैकेज में दी जा रही है।

निष्कर्ष- इस पैकेज में दी गई जानकारी से पता चलता है कि रेलवे के इस टूर पैकेज में अगर 3 यात्री साथ में टिकट बुक करते हैं, तो उन्हें दर्शन करना ससता पड़ेगा, क्योंकि 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर टिकट प्राइस 12 हजार रुपये से भी ज्यादा है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-magnific , irctc official website