आज के समय में ज्यादातर लोग फ्लाइट से ट्रैवल करते हैं, लेकिन कई लोग महंगे टिकट के चलते मन मार लेते हैं। ऐसे में वह ट्रेन से ट्रैवल करते हैं। फ्लाइट टिकट की बात करें ताे कुछ लोगाें के मुंह से यह कहते जरूर सुना होगा कि अगर सस्ती टिकट चाहिए तो ब्राउजर का इन्कॉग्निटो या प्राइवेट मोड ऑन करके सर्च करें। कुछ लोग ताे यह भी कहते हैं कि अगर आप बार-बार एक ही फ्लाइट को देखते हैं तो वेबसाइट आपके इंटरेस्ट को देखकर टिकट बढ़ा देती है।
लोग इन्कॉग्निटो मोड को एक सीक्रेट ट्रिक मानते हैं, लेकिन क्या यह बात सच है? क्या वाकई इन्कॉग्निटो मोड से फ्लाइट टिकट सस्ती मिलती है? आइए जानते हैं कि इस वायरल ट्रैवल हैक की सच्चाई क्या है और टिकट बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
क्या इन्कॉग्निटो मोड से वाकई फ्लाइट टिकट सस्ती मिलती है?
मैं अपनी बात करूं, ताे मैंने भी कई बार ऐसी कोशिश की है कि इन्कॉग्निटो मोड से शायद टिकट सस्ती मिल जाए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। बस 19-20 का फर्क कई बार दिखा है। वैसे तो टिकट प्राइस एक जैसे ही थे। इसके पीछे इंस्टाग्राम पर कई वीडियो भी आते रहते हैं। इसमें बताया जाता है कि सिर्फ इन्कॉग्निटो मोड में सर्च करने से टिकट सस्ती नहीं हो जाती है।दरअसल, फ्लाइट टिकट की कीमतें हर समय बदलती रहती हैं। इसके पीछे कई वजह हैं। जैसे-
- सस्ती वाली सीटें खत्म हो जाना।
- किसी फ्लाइट की अचानक डिमांड बढ़ जाना।
- कम सीटें बचना।
- अलग-अलग फेयर कैटेगरी का खत्म होना।
यानी अगर आपने सुबह जो टिकट 5,000 में देखी थी, हो सकता है कुछ घंटों बाद वही सस्ती सीटें बिक जाएं और अब अगली फेयर कैटेगरी की टिकट दिखने लगे।
यह भी पढ़ें- एक दिन पहले फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलता है या नहीं, जानें
फिर इन्कॉग्निटो मोड का फायदा क्या है?
इन्कॉग्निटो मोड का काम आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री, कुकीज और कुछ टेंपोरेरी डेटा को सेव न करना है। कभी-कभी वेबसाइट का पुराना कैश (Cache Memory) हटने की वजह से आपको नई कीमत दिखाई दे सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इन्कॉग्निटो मोड ने टिकट सस्ती कर दी।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट हुई कैंसिल? जानें अपने अधिकार! इन 3 स्टेप्स को फॉलो नहीं किया तो रिफंड से धो बैठेंगे हाथ
फ्लाइट टिकट सस्ती बुक करने के सही तरीके क्या हैं?
अगर आप सच में फ्लाइट की टिकट बुक करते समय पैसे बचाना चाहती हैं, तो इन बातों पर ध्यान देना चाहिए। जैसे-
- ऐन टाइम पर टिकट बुक करने के बजाय पहले टिकट बुक करना कई बार फायदेमंद रहता है।
- अगर आपकी यात्रा की तारीख तय नहीं है, तो एक-दो दिन आगे या पीछे की फ्लाइट देखने से बेहतर किराया मिल सकता है।
- बुकिंग करने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट और ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर टिकट के रेट की तुलना जरूर करें।
- कई ट्रैवल वेबसाइट और ऐप किराया कम होने पर नोटिफिकेशन भी भेजते हैं। इससे आपको अलर्ट मिलता रहेगा और सस्ते ऑप्शन मिल सकते हैं।
- कई बार बैंक ऑफर, कार्ड डिस्काउंट या प्रोमो कोड से भी टिकट की कीमत कम मिल जाती है।
क्या बार-बार सर्च करने से टिकट महंगी हो जाती है?
इस बात का भी कोई पक्का सबूत नहीं है कि सिर्फ आपके बार-बार सर्च करने से आपके लिए टिकट महंगी कर दी जाती है।
हां, अगर उसी दौरान दूसरे लोग भी वही फ्लाइट बुक कर रहे हों और सस्ती सीटें खत्म हो जाएं, तो कीमत बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- सस्ती फ्लाइट टिकट सेल के ऑफर से टिकट बुक करना पड़ सकता है भारी, अगर इन 5 बातों का नहीं रखा ध्यान
आखिर इन्कॉग्निटो मोड इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं?
अगर आप चाहें तो इन्कॉग्निटो मोड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे कोई नुकसान नहीं है, लेकिन यह सोचकर टिकट बुक न करें कि इससे हर बार सस्ती फ्लाइट मिल जाएगी। असली फर्क टिकट की एवेलेबिलिटी, डिमांड, यात्रा की तारीख और बुकिंग के समय से पड़ता है।
यह भी पढ़ें- मानसून में फ्लाइट से इन जगहों पर जाना पड़ेगा सस्ता, ट्रिप प्लान कर रहे लोगों के लिए है सुनहरा मौका
तो अगर आप भी फ्लाइट टिकट सस्ते में बुक करना चाहती हैं तो ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
-1785227485895_m.webp)