आंध्र प्रदेश के Tirumala Venkateswara Temple में दर्शन का प्लान आप भी बना रही हैं, तो पहले आपको यहां पहुंचने के तरीके और बजट के बारे में जान लेना चाहिए। इससे आप खर्च का अंदाजा लगा सकते हैं और अपने पूरे परिवार के साथ घूमने का प्लान भी कर सकते हैं। यह मंदिर पहाड़ी पर स्थित है, जिसके चारों तरफ हरा-भरा नजारा है। यही कारण है कि मंदिर धार्मिक दृष्टि से के साथ-साथ अपने खूबसूरत नजारों के लिए भी जाना जाता है। मंदिर की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राचीन वास्तुकला और धार्मिक महत्व है। मंदिर केवल दिन में ही नहीं, बल्कि शाम के समय मंदिर की रोशनी देखने लायक होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तिरुपति बालाजी पहुंचने में कितना खर्च आएगा इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

चंडीगढ़ से तिरुपति कैसे जाएं?

फ्लाइट से कितना आएगा खर्च?- फ्लाइट से जाने का प्लान बना रही हैं, तो आपको इससे जाना महंगा पड़ सकता है। फ्लाइट से जाना उन्हें फायदेमंद होगा, जो कम समय में यात्रा पूरी करके आना चाहते हैं, लेकिन इसमें खर्च दूसरे साधन के मुकाबले ज्यादा आता है। चंडीगढ़ से आपको Hyderabad, Bengaluru और Chennai के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट आसानी से मिल जाएगी। ध्यान रखें कि फ्लाइट स्टॉप करक जाएगी, इसलिए इसमें आपको लगभग 8 घंटे का समय लग जाएगा।

  • चंडीगढ़ से तिरुपति फ्लाइट टिकट- 8000 रुपये से 12000 रुपये तक इसमें एक तरफ की टिकट के खर्च होंगे।

चंडीगढ़ से तिरुपति के लिए ट्रेन का खर्च

आपको बजट में यात्रा करना है, तो आपके लिए ट्रेन किफायती हो सकती है। इसके लिए पहले आपको दिल्ली पहुंचना होगा। चंडीगढ़ से काफी कम ट्रेनें चलती हैं, इसलिए दिल्ली जाना अच्छा हो सकता है। चंडीगढ़ से आप Perambur के लिए टिकट बुक करें। यहां से तिरुपति लगभग 3 घंटे की दूरी पर है।

  • यात्री ध्यान रखें कि ट्रेन से सफर करने में 4 दिन केवल आने-जाने में लगेगा। इसके बाद अगर आप 2 दिन वहां बिताती हैं, तो यह ट्रिप ट्रेन से लगभग 6 दिनों का हो जाएगा।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए ढूंढ रहे हैं सस्ता पैकेज, तो इस तरह प्लान करें ट्रिप

  • पैकेज टिकट- स्लीपर में लगभग 1000 रुपये और एसी कोच में 2500 से 3000 रुपये एक तरफ के खर्च होंगे। हालांकि, यह फ्लाइट से बेहतर है।

इसके साथ ही ध्यान रखें कि चेन्नई तक के लिए आपको बस की सुविधा नहीं मिल पाएगी और अपनी गाड़ी से जाना बहुत ज्यादा महंगा पड़ेगा। इसलिए बेहतर है कि आप ट्रेन से ही यात्रा का प्लान बनाएं। तिरुपति पहुंचने के बाद वहां के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से हर कुछ मिनट में बस मिल जाती है। 

इसे भी पढ़ें- June 2026 में बालाजी के दर्शन से पूरी होंगी मनोकामना, IRCTC के टूर पैकेज से जाएं तिरुपति

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific