बारिश के दिनों में बाइक या कार से रोड ट्रिप पर जाने का मजा ही कुछ और होता है। मुंबई के आसपास ऐसे कई खूबसूरत स्थान हैं, जहां बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं। रास्ते में ठंडी हवा का एहसास, बारिश की बूंदें और प्राकृतिक सुंदरता यात्रा को और भी खास बना देती हैं। पहाड़ हरे रंग की चादर ओढ़ लेते हैं और बादल इतनी नीचे आ जाते हैं कि ऐसा लगता है मानो उन्हें छू सकते हैं। यही वजह है कि हर हफ्ते लोग इन जगहों पर घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। आप भी अगर यहां घूमने का सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई से रोड ट्रिप पर जाने के लिए अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

मुंबई से रोड ट्रिप पर कहां जाएं?

मुंबई से रोड ट्रिप पर जाना इसलिए खास है, क्योंकि शहर से कुछ ही घंटों की दूरी पर पहाड़, झरने, समुद्र तट, किले और घने जंगलों का नजारा देखने को मिल जाते हैं। बारिश के मौसम में इन जगहों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है, इसलिए हर साल लाखों लोग मानसून में रोड ट्रिप पर निकल पड़ते हैं। लोनावला और खंडाला जाकर बोर हो गई हैं, तो इस बार इन जगहों का ट्रिप प्लान करं।

मंबई से इगतपुरी जाएं घूमने

अगर आपको ऐसी जगहें पसंद हैं, जहां आपको पहाड़, बादल और झरने का नजारा देखने को मिले, तो आप इगतपुरी तक रोड ट्रिप प्लान कर सकती हैं। इस रोड ट्रिप पर आपको मुंबई-नासिक हाईवे पर गाड़ी चलाने का मौका मिलेगा। सड़कें अच्छी स्थिति में है, लेकिन घाट वाले हिस्से पर सावधानी से गाड़ी चलाएं।

  • दूरी: लगभग 120 किमी
  • समय- 3 घंटे

मुंबई से अलीबाग का बनाएं ट्रिप प्लान

आप अगर बीच लवर हैं, तो यहां जा सकती हैं। रोड ट्रिप के दौरान रास्ते में शांत बीच, किले और सी-फूड का मजा उठाएं। यहां तक जाने के लिए सड़कें अच्छी हैं और कार या बाइक दोनों से आराम से पहुंचा जा सकता है।

  • दूरी: लगभग 95 किमी
  • समय- लगभग 2.5- 3 घंटे

मुंबई से भंडारदरा

रोड ट्रिप की बात हो रही हो और इसमें भंडारदरा का नाम न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। यह जगह झील, झरनों और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है। यहां तक पहुंचने का रास्ता बेहद खूबसूरत है, क्योंकि यह हरे-भरे नजारों से घिरा हुआ है। ध्यान रखें कि रास्ते में कुछ जगहों पर सड़कें अच्छी है, लेकिन कुछ हिस्सों में सड़क पतली हो सकती है।

  • दूरी- लगभग 165 किमी
  • समय- 4 से 5 घंटे

रोड ट्रिप पर निकलने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

अकेले या दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर जा रही हैं, तो मौसम का अपडेट ले लें। वाहन की सर्विस पहले करा लें, ताकि रास्ते में दिक्कत न हो। टायर और ब्रेक की स्थिति पर जरूर ध्यान दें। साथ ही मोबाइल पूरी तरह चार्ज रखें।

इसे भी पढ़ें- मानसून में हैदराबाद की ये 3 जगहें हो जाती हैं खूबसूरत, दोस्तों के साथ आप भी जाएं घूमने

  • अपने साथ पावर बैंक साथ रखें।
  • फर्स्ट-एड किट जरूर रखें।
  • पीने का पानी और हल्का नाश्ता साथ रख लें
  • पहचान पत्र और वाहन के सभी दस्तावेज लेकर जाएं।
  • रेनकोट या छाता साथ रखें।
  • साथ में थोड़ा कैश भी जरूर रखें।
  • हमेशा हेलमेट पहनें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific