ऑफिस में काम करने वालों के लिए जब भी वीकेंड आता है, तो ऐसा लगता है कि सभी थकान रविवार को उतर जाएगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है। शनिवार का दिन तो काफी अच्छा जाता है लेकिन रविवार के आते ही लोगों की थकान बढ़ जाती है। सोमवार की सुबह उठते ही शरीर बेहद भारी लगता है, आंखों में नींद रहती है और काम पर जाने का मन नहीं करता।  

मंडे को सुस्त बनाने वाली आदतें

रविवार के बाद अगर सोमवार को आपको आलस आता है, तो इसकी वजह आपकी छुट्टी नहीं, बल्कि वीकेंड की ये 3 गलत आदतें हैं।

1- वीकेंड पर स्लीप शेड्यूल बिगड़ना

हममें से बहुत से लोग रोजाना काफी जल्दी उठते हैं, फिर शनिवार, रविवार जब आता है तो सुबह देर तक सोते हैं। इससे हमारी बॉडी क्लॉक बिगड़ जाती है। इस पूरे प्रोसेस को सोशल जेटलैग कहा जाता है। अगर आप रविवार के दिन सुबह 2-3 घंटे ज्यादा सोती हैं, तो शरीर कंफ्यूज हो जाता है और फिर सोमवार को सुबह जल्दी उठना थोड़ा मुश्किल होता है।

image credit-gemini

क्या करें?

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप रविवार को भी जल्दी ही सो जाएं। ऐसा करने से आपका स्लीप शेड्यूल बिगड़ेगा नहीं और सोमवार को आपको थकान भी नहीं होगी।

2. देर रात तक फोन स्क्रॉल करना

छुट्टी का दिन होने की वजह से रविवार को सभी लोग. से सभी लोग अपना काम खत्म करने के बाद देर रात तक रील्स देखते हैं या कोई सीरीज देखने लगते हैं। उस वक्त जो फोन से ब्लू लाइट निकलती है, वो आपके दिमाग को एक्टिव रखती है और नींद नहीं आने देती है। ऐसे में अगर आप 8 घंटे की नींद ले भी लें, तो भी सुबह सुस्ती सुस्ती रहती है।

image credit-gemini

क्या करें?

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जब आप रविवार को सोने जाएं तो करीब 1 घंटे पहले अपने फोन को छोड़ दें। इसकी जगह आप अपने पार्टनर से बात कर लें या फिर सॉफ्ट म्यूजिक सुन लें।

3. पूरे दिन बिना रूटीन के रहना

रविवार एक ऐसा दिन है, जिसमें हर कोई बिना किसी टाइम-टेबल के बेहद आराम से काम करता है। फिर चाहे वो खाना बनाना हो या खाना। साथ ही इस दिन लोगों की फिजिकल एक्टिविटी भी जीरो हो जाती है। ऐसे में जब आप पूरे दिन कुछ नहीं करेंगी, तो शरीर में आलस आ जाता है, जो कि सोमवार का दिन भी खराब करता है

क्या करें?

रविवार के दिन अपने आलस को दूर करने के लिए शरीर को थोड़ा एक्टिव रखें। साथ ही हल्की वॉक, योग या घर के छोटे-मोटे काम जरूर करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini