पापांकुशा एकादशी का व्रत इस साल 21 अक्टूबर को रखा जाए या 22 अक्टूबर को? इसकी तारीख को लेकर लोगों में उलझन इसलिए है, क्योंकि एकादशी की तिथि इन दोनों दिनों में पड़ रही है। ऐसे में व्रत रखने वाले लोगों के मन में सवाल है कि भगवान विष्णु की पूजा किस दिन करनी चाहिए?
अगर आप भी व्रत की तैयारी कर रही हैं, तो सही डेट जान लेना चाहिए। पंचांग के मुताबिक, इस बार पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026 गुरुवार को रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं पूजा का समय और व्रत से जुड़ी जरूरी बातें-
image credit- shutterstock
21 या 22 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी?
इस बार एकादशी की तिथि 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऐसे में व्रत की तारीख तय करने के लिए सूर्योदय के समय को ध्यान में रखा गया है।
- व्रत की तारीख: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार
- एकादशी तिथि शुरू: 21 अक्टूबर, दोपहर 2:11 बजे
- एकादशी तिथि खत्म: 22 अक्टूबर, दोपहर 2:47 बजे
पापांकुशा एकादशी पर पूजा का शुभ समय
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए सुबह का समय अच्छा माना गया है। अगर आप व्रत रख रही हैं, तो अपनी सुविधा के हिसाब से इन समयों को नोट कर सकती हैं।
- सुबह पूजा का समय: सुबह 6:26 से 7:51 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:45 से 5:35 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 बजे तक
- अमृत काल: दोपहर 1:18 से 2:58 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 1:58 से 2:44 बजे तक
अगर आप सुबह के बताए गए समय में पूजा नहीं कर पाती हैं, तो अपनी सुविधा के अनुसार बाद में भी भगवान विष्णु की पूजा कर सकती हैं।
image credit- pexels
पापांकुशा एकादशी के दिन भद्रा और पंचक का भी रहेगा समय
आपको बता दें कि पापांकुशा एकादशी पर भद्रा सुबह 6:26 बजे से दोपहर 2:47 बजे तक रहेगी। हालांकि, इससे एकादशी की पूजा में कोई रुकावट नहीं है। पंचक भी पूरे दिन रहेगा।
पापांकुशा एकादशी का क्या है महत्व?
पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन उनकी पूजा और व्रत करने का खास महत्व है। मान्यता है कि इस व्रत से पुराने पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। बताया जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के पद्मनाभ रूप की पूजा होती है।
अगर आप पापांकुशा एकादशी का व्रत रखने वाली हैं, तो 22 अक्टूबर 2026 गुरुवार की तारीख नोट कर लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- adobe stock
-1792472392228_m.webp)