Raksha Badhan 2026 कब है? नोट करें सही तिथि और पूजा का समय

सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और अटूट प्रेम का प्रतीक है। हालांकि, इस पावन अवसर पर भद्रा काल का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। भद्रा काल में राखी बांधना पूरी तरह वर्जित है, क्योंकि यह एक अशुभ समय माना जाता है। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि राखी बांधने की सही तिथि क्या है और शुभ मुहूर्त के बारे में पता होना जरूरी है। इस लेख में दिए गए इनपुट वृंदावन के अनंतदास जी महाराज द्वारा दिए गए हैं। ऐसे में जानते हैं, क्या कहते हैं महाराज जी...
रक्षाबंधन तिथि और शुभ समय
साल 2026 में रक्षाबंधन से जुड़ी तिथियां और समय सारणी नीचे दी गई है-
| विवरण | समय और तिथि |
| रक्षाबंधन पर्व की तिथि | 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) |
| राखी बांधने का शुभ समय | सुबह 05:57 बजे से 09:48 बजे तक |
| शुभ मुहूर्त की कुल अवधि | 03 घंटे 51 मिनट |
| भद्रा काल की स्थिति | सूर्योदय से पूर्व ही भद्रा समाप्त |
| पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ | 27 अगस्त 2026 को सुबह 09:08 बजे |
| पूर्णिमा तिथि का समापन | 28 अगस्त 2026 को सुबह 09:48 बजे |
अगर सुबह के वक्त राखी न बांध पाएं तो आप अभिजीत मुहूर्त11:56 बजे से 12:48 बजे भी राखी बांध सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: ₹2,000 में बहन को गिफ्ट करें चांदी की ये ट्रेंडी बालियां
राखी का आध्यात्मिक महत्व
सावन पूर्णिमा के दिन राखी बांधने की यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। ऐसे में इस दिन का आध्यात्मिक महत्व निम्न प्रकार है-
- उपाकर्म संस्कार: ब्राह्मण समुदाय में श्रावण पूर्णिमा के दिन जनेऊ बदलने की परंपरा है, जिसे 'उपाकर्म' कहा जाता है।
- रक्षासूत्र: पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवराज इंद्र को असुरों पर विजय प्राप्त करने के लिए रक्षासूत्र बांधा गया था।
-1787724289292.webp)
पूजा की थाली कैसे तैयार करें?
रक्षाबंधन पर्व को विधि-विधान से संपन्न करने के लिए पूजा की थाली का सही होना जरूरी है।
- सबसे पहले आप थाली में नया सूती कपड़ा बिछाएं और बीच में कुमकुम से स्वास्तिक या ओम का शुभ चिह्न बनाएं।
- पूजा के लिए बिना टूटे हुए सफेद चावलों का प्रयोग करें।
- हल्दी और चूने के मिश्रण से बनी शुद्ध रोली रखें। इसी से भाई के माथे पर तिलक किया जाता है।
- थाली में एक बिना छिला हुआ साबुत नारियल या सुपारी रखें, जिसे बहनें पूजा के बाद भाई को देती हैं।
- ताजा जल से भरा हुआ कलश समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। इसी जल का उपयोग रोली का घोल बनाने के लिए किया जाता है।
- पौराणिक नियमों के अनुसार, असली रक्षासूत्र एक छोटी पोटली होती है, जिसमें चावल, सफेद सरसों और सोने का धागा भरा जाता है। आजकल इसके स्थान पर बाजार में मिलने वाली सुंदर और फैंसी राखियों का प्रयोग होता है। थाली में हमेशा जोड़े में राखी रखें।
निष्कर्ष
रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह शास्त्रों में बताए गए नियमों, शुभ मुहूर्त और परंपराओं को सही ढंग से निभाने का पर्व है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific/AI
- साल 2026 में रक्षाबंधन किस तिथि और दिन को मनाया जाएगा?
- साल 2026 में रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
- क्या रक्षाबंधन 2026 के दिन भद्रा का साया रहेगा?
- नहीं, 28 अगस्त 2026 को सूर्योदय से पूर्व ही भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिससे इस दिन भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा काल में राखी क्यों नहीं बांधनी चाहिए?
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा काल को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान राखी बांधना या कोई भी शुभ कार्य करना पूरी तरह वर्जित है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।