हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर सबसे सुंदर दिखे। इसके लिए हम तरह-तरह की सजावट करते हैं। कोई पेड़-पौधे लगाता है तो कुछ लोग महंगे डेकोरेटिव पीस से घर की खूबसूरती निखारते हैं। हालांकि, सिर्फ डेकोरेशन पर ही ध्यान देना काफी नहीं है। अगर आप एक खूबसूरत और मॉडर्न स्विच बोर्ड लगवाएंगी ताे भी आपके घर को लग्जरी लुक मिल सकता है।
ऐसे में हम आपके लिए कुछ मॉडर्न डिजाइन के स्विच बोर्ड लेकर आए हैं। आप अपने पति से कहकर ये स्विच बोर्ड लगवा सकती हैं। यकीन मानिए, आपका घर बहुत ही सुंदर लगने लगेगा। आइए देखते हैं-
ब्लैक कलर का मॉडर्न स्विच बोर्ड
ब्लैक कलर तो हमेशा से लग्जरी लुक देने के लिए यूज होता है। ऐसे में ये ब्लैक कलर का स्विच बोर्ड आपके घर में बहुत ही खूबसूरत लगेगा। अगर दीवारों पर व्हाइट या क्रीम कलर का पेंट किया हुआ है, तो इसे आप लगवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर
एडजस्टेबल स्विच बोर्ड
ये गोल डिजाइन वाला स्विच बोर्ड बहुत ही यूनिक डिजाइन में है। इससे आप अपने हिसाब से लाइट की रोशनी और पंखे की स्पीड एडजस्ट भी कर सकती हैं। इसका कलर का भी बहुत प्यारा है।
यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony दिखेगी खूबसूरत
पुराने जमाने वाला माॅडर्न स्विच बोर्ड
पुराने जमाने में ऐसे ही स्विच बोर्ड लोगों के घरों में लगे होते थे। ऐसे में इसे अब थोड़ा मॉडर्नाइज कर दिया गया है। ये घर को एंटीक लुक देगा। साथ ही आपकी पुरानी यादें भी ताजा रहेंगी।
एलईडी स्विच बोर्ड डिजाइन
ये LED स्विच बाेर्ड दिखने में ही बहुत खूबसूरत लग रहा है। इसे आप अपने बेडरूम, लिविंग रूम या बाथरूम कहीं भी लगवा सकती हैं। इसमें जल रही लाइट ही इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें- Home Decor: घर का हर कोना चमकेगा, इन आसान तरीकों से Corner में खाली स्पेस को दें एकदम मॉडर्न लुक
टच स्क्रीन स्विच बोर्ड
आजकल लोग अपने घरों में टच स्क्रीन वाले स्विच बोर्ड लगवा रहे हैं। इससे घर को एकदम फाइव स्टार जैसा लुक मिलता है। इस स्विच से आप अपने मूड के हिसाब से लाइट की रोशनी कम ज्यादा कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Living Room के लिए बेस्ट हैं Wall Clock के ये यूनिक डिजाइंस, कमरे की बदल जाएगी सूरत
तो अगर आप भी अपने घर को लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो ये मॉडर्न स्विच बोर्ड डिजाइंस आपके घर की खूबसूरती बढ़ा देंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
All Image Credit- Pinterest
