Trendy Curtain Rod Designs For Living Room: घर को खूबसूरत और मॉडर्न बनाने में हम अक्सर दीवारों के रंग, सोफे और पर्दों पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन एक छोटी मगर बेहद जरूरी चीज को भूल जाते हैं वह है कर्टन रॉड। आज के समय में कर्टन रॉड सिर्फ पर्दे टांगने का जरिया नहीं रह गई है, बल्कि यह आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाला एक अहम डेकोर एलिमेंट बन चुकी है। सही डिजाइन और स्टाइल की कर्टन रॉड चुनकर आप अपने आशियाने को एक आलीशान और ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं कर्टन रॉड्स के कुछ ऐसे ही शानदार और लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में, जो आपके घर का पूरा लुक बदल देंगे।

मेटैलिक फिनिश रॉड्स (Metallic Finish Rods)

अगर आप अपने घर को एक क्लासी और रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो मेटैलिक फिनिश वाली कर्टन रॉड्स सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। इनमें ब्रास, कॉपर, क्रोम और मैट ब्लैक जैसे ऑप्शंस काफी ट्रेंड में हैं। यह आपके लिविंग रूम को एक रीगल और विंटेज वाइब देता है, खासकर गहरे रंग के पर्दों के साथ यह बेहद खूबसूरत लगता है। अगर आपका घर मॉडर्न या मिनिमलिस्टिक स्टाइल में बना है, तो मैट ब्लैक रॉड्स दीवारों पर एक बोल्ड और साफ लुक देती हैं।

इसे भी पढ़ें- Living Room में लगवाएं Laser Cut Wall Panel के ये डिजाइंस, मिलेगा गजब का लुक

डिजाइनर फिनियल्स (Designer Finials Rod)

फिनियल्स कर्टन रॉड के दोनों किनारों पर लगे वो डेकोरेशन पीस होते हैं, जो पूरी रॉड का लुक बदल देते हैं। आजकल मार्केट में बेहद खूबसूरत और यूनिक फिनियल्स मिल रहे हैं। जब इन पर लाइट पड़ती है, तो ये चमकते हैं और कमरे को एक लग्जरी लुक देते हैं। चौकोर, गोल या पत्ती के आकार के फिनियल्स आजकल युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। यह घर को एक मॉडर्न और ट्रेंडी टच देते हैं।

वुडन कर्टन रॉड्स (Wooden Curtain Rods)

अगर आपको प्रकृति से जुड़ाव पसंद है और आप अपने घर को एक वॉर्म और रस्टिक लुक देना चाहती हैं, तो लकड़ी की कर्टन रॉड्स आपके लिए बेस्ट हैं। यह डार्क वॉलनट, ओक और नेचुरल वुड फिनिश में आती हैं। ये रॉड्स कॉटन, लिनन या खादी के पर्दों के साथ बहुत खूबसूरत लगती हैं और कमरे को एक शांत और सुकून भरा माहौल देती हैं।

डबल कर्टन रॉड्स (Double Curtain Rods)

डबल कर्टन रॉड्स डिजाइन आजकल सबसे ज्यादा डिमांड में है क्योंकि यह दिखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहद काम की भी है। इसमें एक ही ब्रैकेट पर दो रॉड्स समानांतर लगी होती हैं। आप पीछे वाली रॉड पर हल्का शेड वाला शीयर पर्दा लगा सकती हैं और आगे वाली रॉड पर भारी या डार्क कलर का पर्दा। इससे दिन के समय धूप भी अंदर आती है और रात में भारी पर्दे से प्राइवेसी भी बनी रहती है। यह आपके विंडो एरिया को एक होटल जैसा आलीशान लुक देता है।

कर्टन रॉड चुनते समय रखें इस बात ध्यान

कर्टन रॉड चुनते समय हमेशा अपनी दीवार के रंग और पर्दों के फैब्रिक का ध्यान रखें।
एक सही कर्टन रॉड आपके साधारण से पर्दे को भी बेहद कीमती और स्टाइलिश दिखा सकती है।

इसे भी पढ़ें- Chandelier Jhumar Designs: साधारण से घर को भी महल बना देंगे झूमर के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा लग्जरी लुक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Pinterest