Chandelier Jhumar Designs: साधारण से घर को भी महल बना देंगे झूमर के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा लग्जरी लुक

घर चाहे छोटा हो या बड़ा, महिलाएं अपने घर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए तरह-तरह के होम डेकोर आइटम शामिल करती हैं। यही नहीं वे एक से एक खूबसूरत इंटीरियर डिजाइंस भी शामिल कर अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने की कोशिश करती हैं, अब आप भी छोटे और साधारण घर को भी महल जैसा बना सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ लेटेस्ट झूमर के डिजाइंस शामिल करने होंगे। आइए जानते हैं, इन डिजाइंस के बारे में।
विंटेज स्टाइल का पेंडेंट झूमर
झूमर घर की शोभा को बढ़ाने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने घर के लिविंग रूम में या किसी भी ऐसे खास कमरे में झूमर जरूर लगवाती हैं। अगर आप भी लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले झूमर की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत विंटेज स्टाइल का पेंडेंट झूमर बेस्ट रहेगा, जो घर की खूबसूरती को दोगुना करने के साथ-साथ लग्जरी लुक देने में भी मदद करेगा।

कांच के शेड्स वाला शानदार झूमर
अगर आपका घर बहुत साधारण यानी सिंपल है, लेकिन आप अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और आप चाहती हैं कि जितने भी मेहमान आए, तो उन्हें आपके घर में इंटर करते ही अच्छा महसूस हो, तो आप इस तरह का कांच के शेड्स वाला शानदार झूमर भी अपने घर के एंट्रेंस या लिविंग रूम में लगवा सकती हैं। ऐसे झूमर के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में किसी शॉप पर मिल जाएंगे।

गोल्डन क्रिस्टल झूमर डिजाइन
अगर आप भी घर में किस तरह का झूमर लगाएं, इस बात को लेकर बेहद कंफ्यूज हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही कंफ्यूज होने की जरूरत है, क्योंकि आपके घर के लिए इस तरह का खूबसूरत गोल्डन क्रिस्टल झूमर डिजाइन बेस्ट रहेगा, जिसे आप अपने बजट के अंदर खरीद कर घर की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे झूमर आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Jhoomar Designs for Home: घर को बनाना है आलीशान? इन झूमर डिजाइंस के साथ अपने आशियाने को दें 'शाही महल' जैसा लुक
मारिया थेरेसा स्टाइल क्रिस्टल झूमर
इस तरह का खूबसूरत मारिया थेरेसा स्टाइल क्रिस्टल झूमर भी आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ऐसे झूमर के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में हैं और यह आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने में बेहद मदद करेंगे। ऐसे झूमर को आप नजदीकी बाजार में किसी शॉप से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको इस तरह के झूमर के डिजाइंस मिल जाएंगे।

मल्टी-टियर्स मेटल कैंडल क्रिस्टल झूमर
अगर आपने अभी-अभी अपना नया घर बनाया है और अब आप अपने नए घर को खूबसूरत बनाने के लिए आप झूमर लगाने वाली हैं, तो एक जैसे या बड़े डिजाइन वाले झूमर चुनने के बजाय आप इस तरह का खूबसूरत मल्टी-टियर्स मेटल कैंडल क्रिस्टल झूमर डिजाइन को चुन सकती हैं। यह आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। साथ ही देखने वाले के मन को भी खुश कर देगा।

यह भी पढ़ें- Jhumar Designs For Home: त्योहार पर घर दिखेगा सबसे खूबसूरत, जब शामिल करेंगी इस तरह के झूमर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।