शारदीय नवरात्रि 2026 में गरबा की धूम भी खूब देखने को मिलती है। इस दौरान मह‍िलाएं रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर न‍िकलती हैं। गरबा में ढोल की थाप और गोल घेरे में गरबा करते लोगों के बीच कुछ ऐसे गाने बजते हैं, जिन्हें लोग सालों से सुनते आ रहे हैं। इन गानों की खास बात यह है कि इन्हें सुनते ही गरबा करने का मन करने लगता है।

कुछ गीत मां अंबे की भक्ति में डूबे हैं, तो कुछ में प्यार, मस्ती और आम ज‍िंंदगी की झलक देखने को म‍िलती है। 'अम्बे मां ना गरबा' से लेकर 'पंखिड़ा' तक, गुजराती लोकगीतों की यह दुनिया काफी खास है। ऐसे में नवरात्रि के इस मौके पर हम आपको ऐसी ही 5 मशहूर गीतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी धुन आज भी लोगों को अपने साथ थिरकने पर मजबूर कर देती है। आइए जानते हैं-

1. अम्बे मां ना गरबा: मां की भक्ति में डूबे गीत

गुजरात में नवरात्रि का मतलब है फुल ऑन भक्ति और गरबा वाइब्स। यहां गरबा सिर्फ एक डांस नहीं बल्कि मां अंबे से कनेक्ट होने का सबसे प्यारा तरीका भी है। 'अम्बे मां ना गरबा' ऐसे ही पारंपरिक गुजराती गीतों का वो कलेक्शन है, जो बजते ही माहौल में एक अलग ही एनर्जी भर जाता है। इन गानों में मां अंबे के रूप और उनकी शक्‍त‍ि की तारीफ की जाती है।

  • अंबे भक्ति: गानों की हर लाइन में मां अंबे के लिए बहुत सारा प्यार और सम्‍मान झलकता है।
  • देसी बीट्स का जादू: ढोल, मंजीरे और ट्रेडिशनल म्यूज‍िक का कॉम्बिनेशन इन ट्रैक्स को सुपर हिट बनाता है।
  • डांस प्‍लस भक्ति मोड: इन गानों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं।
  • एवरग्रीन ट्रेडिशनल ट्रैक्स: ये गाने किसी एक आर्टिस्ट के नहीं हैं बल्कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे वो क्लासिक ट्रैक्स हैं जिन्हें अलग-अलग सिंगर्स ने अपने-अपने स्टाइल में गाया है।
 
image credit- magnific

2. पंखिड़ा: एक ऐसा गीत, जो बढ़ाता है गरबा नाइट की रौनक

पंखिड़ा गरबा नाइट का वो आइकॉनिक ट्रैक है, जिसके बिना कोई भी नवरात्रि में गरबा नाइट अधूरा लगता है। गुजराती में पंखिड़ा का मतलब एक प्यारे से छोटे पक्षी से है। इस गाने के नाम से लेकर इसके लिरिक्स तक, हर चीज में एक मस्त देसी लोक-अंदाज झलकता है। इसे कई सिंगर्स ने अपने-अपने स्टाइल में गाया है और इसकी बीट्स गरबा ग्राउंड पर ऐसा जादू चलाती हैं कि हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाता है।

  • देसी वाइब्स और फोक टच: गुजराती फोक गानों की यही खासियत होती है क‍ि इनमें पंछियों, गांव की गलियों और ज‍िंदगी के छोटे-छोटे हसीन पलों का ज‍िक्र बहुत ही प्यार से होता है।
  • परफेक्ट गरबा बीट्स: इस गाने की रिदम इतनी कमाल की है कि गोल घेरे में स्टेप्स मिलाना एकदम आसान और हो जाता है।
  • सभी का फेवरेट: यह ऑल-टाइम फेवरेट ट्रैक पुराने क्लासिक वाइब के साथ-साथ नए रीमिक्स वर्जन्स में भी यूथ के बीच काफी ट्रेंड करता है।

हालांकि, यह खूबसूरत गाना कब और किसने पहली बार लिखा, इसकी कोई कहानी अभी तक मालूम नहीं चल पाई है, लेकिन इसकी फोक वाइब और बीट्स ही नवरात्रि प्लेलिस्ट की शान है।

3. सनेडो: मस्ती और ठेठ गुजराती अंदाज वाला गीत

सनेडो को गरबा नाइट का एनर्जी-बूस्टर ट्रैक कहा जाता है। इस गीत के बजते ही गरबा ग्राउंड का माहौल देखने लायक होता है। यह सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि गुजरात का एक सुपर हिट लोकगीत फॉर्मेट है, जो नवरात्रि से लेकर शादी-ब्याह तक हर जश्न में रंग भरने का काम करता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें लव लाइफ, आम लोगों की बातें, हंसी-मजाक सब कुछ एक साथ होता है।

  • उत्तर गुजरात का ठेठ अंदाज: सनेडो की असली वाइब गुजरात की लोक-परंपरा, खासकर नॉर्थ गुजरात (Patan/Mehsana बेल्ट) से आती है।
  • मंच से मिला स्टारडम: अरविंद बारोट और मणिराज बारोट जैसे दिग्गजों ने इसे स्टेज पर गाकर रातों-रात पूरे गुजरात और फिर देश-विदेश में वायरल कर दिया था।
  • फुल-आन पार्टी वाइब: इसकी तेज धुन और रिपीट होने वाली हुकलाइन सुनते ही लोग एक साथ झूमने और गाने लगते हैं।
 
image credit- ai

4. तारा विना श्याम: राधा-कृष्ण के प्रेम की झलक

तारा विना श्याम गरबा नाइट का सबसे इमोशनल ट्रैक है। इसके बजते ही माहौल में चार चांद लग जाते हैं। गरबा का मतलब सिर्फ तेज डांस करना ही नहीं होता बल्कि इसमें राधा-कृष्ण के प्‍यार और रासलीला की बेहद खूबसूरत झलक भी देखने को मिलती है। इस गीत की पूरी वाइब श्याम (श्रीकृष्ण) के बिना उस खालीपन और उनके साथ गरबा रास खेलने की तड़प के इर्द-गिर्द घूमती है।

  • राधा-कृष्ण का रास कनेक्ट: गाने में कान्हा को याद करने और उनके साथ डांडिया-रास खेलने का इमोशनल भाव है।
  • डांडिया-रास का फेवरेट: इसकी धुन डांडिया और स्लो-गरबा स्टेप्स मिलाने के लिए एकदम परफेक्ट है।
  • मल्टीपल आर्टिस्ट वर्जन्स: इस क्लासिक ट्रैक को कई बड़े गायकों ने अपनी आवाज दी है, जिनमें मनोज-विमल और फाल्गुनी पाठक के वर्जन्स गरबा लवर्स के बीच काफी हिट रहे हैं।

5. ढोलिडा: ढोल की थाप पर थिरकने वाला गाना

'ढोलिडा' गरबा नाइट का ऊर्जा ट्रैक है, जिसके बजते ही हर कोई झूम उठता है। गुजरात का गरबा और ढोल की थाप तो खूब पसंद की जाती है। इस गाने की पूरी वाइब ढोली (ढोल बजाने वाले) से ढोल की बीट्स पर भी ट‍िकी हुई है।

  • ढोल का जलवा: ढोल और पारंपरिक साजों की थाप गाने में जान फूंक देती हैं। इसके बजने से आप बि‍ना रुके नॉन-स्टॉप गरबा कर सकती हैं।
  • डांस वाइब: जब सैकड़ों लोग एक ही ढोल-बीट पर गोल घेरे में तालियां बजाते हैं, तो माहौल एकदम देखने लायक होता है।
  • एवरग्रीन क्रेज: पार्टी म्यूज‍िक का दौर कितना भी बदल जाए, लेकिन ढोल की इस ट्रेडिशनल बीट का क्रेज कभी कम नहीं हो सकता।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI