गर्मियों में तेज धूप से हर किसी का बुरा हाल हो जाता है। अब तो ज्यादातर लोग अपने घरों में एसी लगवाते हैं, लेकिन हॉस्टल में नॉन एसी रूम लेकर रह रहे लोगों के लिए दिक्कत हो जाती है। ऐसे में अगर हॉस्टल का कमरा गर्म, बिखरा हुआ या बंद-बंद सा लगे, तो घुटन सी महसूस होने लगती है। हालांकि, पंखों और कूलर से कुछ हद तक तो राहत मिलती है, लेकिन कमरे की डेकोरेशन और सामान को सही तरीके से न रखने से भी फर्क पड़ता है।
ऐसे में एक हॉस्टल के चेयरपर्सन कुंवर गौरव गिरी ने बताया कि कुछ आसान और कम खर्च वाले बदलाव करके रूम को फ्रेश और कंफर्टेबल बनाया जा सकता है। आइए कुछ ऐसे ही टिप्स जानते हैं-
चीजों को मैनेज करके रखें
हॉस्टल के रूम में ज्यादा जगह नहीं होती है। ऐसे में कपड़े, बुक्स, नोट्स और बाकी की चीजें जो इधर उधर पड़ी रहती हैं तो इससे कमरा भरा-भरा लगने लगता है। इसलिए इन्हें रखने के लिए एक जगह फिक्स कर दें। जब सामान अपनी जगह पर रहेंगे तो कमरा भी स्पेशियस नजर आता है और फ्रेश हवा भी अंदर आती है।
यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony दिखेगी खूबसूरत
दीवारों को लाइट कलर से करें डेकोरेट
अगर हॉस्टल में दीवारों को सजाना है तो किसी लाइट कलर का ही इस्तेमाल करें। लाइट ब्लू, ग्रीन या बेज जैसे कलर कमरे को ठंडक भरा एहसास देते हैं। यही वजह है कि गर्मियों में सॉफ्ट कलर्स को बेहतर माना जाता है।
यह भी पढ़ें- ₹1500 से भी कम में Small Bedroom को करें डेकोरेट, बदल जाएगा कमरे का हुलिया
कमरे में रखें छोटे-छोटे पौधे
गर्मियों में कमरे को फ्रेश बनाने के लिए आप छोटे-छोटे इंडोर प्लांट्स भी रख सकती हैं। इन्हें स्टडी टेबल या खिड़की के पास रखा जा सकता है। पौधे कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ एक हवा को भी बेहतर बनाते हैं।
वॉल स्टिकर्स से बदलें कमरे का लुक
अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए कमरे को नया लुक देना चाहती हैं, तो वॉल स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आसानी से लगाए और हटाए जा सकते हैं। आप मोटिवेशनल कोट्स, मजेदार लाइंस या पसंदीदा डिजाइन वाले स्टिकर्स लगाकर कमरे को खूबसूरत बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Bedroom की दीवार पर बनवाएं Wall Putty के ये यूनिक डिजाइंस, लग्जरी दिखेगा आपका कमरा
मल्टीपर्पज फर्नीचर का करें इस्तेमाल
छोटे कमरों में ऐसा फर्नीचर ज्यादा काम आता है जो एक से ज्यादा काम कर सके। जैसे फोल्ड होने वाली टेबल या स्टोरेज वाली बेड। इस तरह का फर्नीचर से जगह बचती है। जब कमरे में कम सामान फैला होता है तो हवा का फ्लो भी अच्छा रहता है।
बेडशीट और पर्दों पर भी दें ध्यान
गर्मियों में मोटे कपड़ों की जगह कॉटन और लिनेन के कपड़ों का इस्तेमाल करना सही रहता है। आप कॉटन या लिनेन की बेडशीट, तकिए के कवर और पर्दे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Bedroom की दीवार पर करवाएं ये Cushioned Paneling, कमरे की बढ़ जाएगी खूबसूरती
तो अगर आप भी गर्मियों में हॉस्टल के कमरे को कंफर्टेबल बनाना चाहती हैं तो ये तरीके आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
