सावन शिवरात्रि पर AI फोटो बनाने के लिए अब आपको किसी और से मदद मांगने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि भोलेबाबा के Prompts की मदद से आप Gemini पर कैसी भी फोटो बना सकती हैं। भगवान शिव के इस पावन पर्व पर लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ अपनी फोटो अपलोड करना चाहता है, लेकिन अगर फोन में भोलेनाथ के साथ कोई अच्छी फोटो नहीं है, तो आपको कोई रैंडम फोटो लगाकर ही काम चलाना पड़ता है, लेकिन अब आप जेमिनी से अपनी पसंद की फोटो बना सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए अलग-अलग सावन शिवरात्रि AI Prompts लेकर आए हैं। आप आर्टिकल से प्रोम्प्ट कॉपी करें और अपने हिसाब से फोटो बनवा लें।
शिवरात्री के AI Prompts से फोटो कैसे बनाएं? (Shivratri AI Prompts)
अक्सर लोग जेमिनी से फोटो बनाने के बाद शिकायत करते हैं कि फोटो रियल नहीं लगती। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि जेमिनी आपके फेस को सही से पढ़ नहीं पाता, क्योंकि आप उसे अच्छी क्वालिटी की फोटो नहीं देते। कई बार लोग अच्छी क्वालिटी की फोटो तो देते हैं, लेकिन उसमें चेहरा इतना ज्यादा दूर होता है कि फेस समझना मुश्किल होता है। कोशिश करें कि फ्रंट साइड वाली जूम फोटो अपलोड करें, जिसमें चेहरा आपके कैमरे के बिल्कुल पास और सामने की तरफ हो।
- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Gemini वेबसाइट खोलें
- गूगल पर जाकर Google Gemini सर्च करने पर जो पहली वेबसाइट आएगी उसपर क्लिक करें।
- यहां अप अपने मेल या गूगल अकाउंट से लॉगिन करें।
- इसके बाद आपके सामने Gemini का होम पेज खुलेगा
- होम पेज पर बीच में नीचे की तरफ फोटो अपलोड करने के लिए (+) और Prompt लिखने के लिए सर्च बार दिखेगा।
- प्लस के साइन पर क्लिक करके अपनी फोटो अपलोड करें और इसके बाद आर्टिकल में दिए गए प्रोम्प्ट को कॉपी करके वहां पेस्ट कर दें।
- इसके बाद सेंड पर क्लिक करें और कुछ ही सेकेंड में फोटो बनकर तैयार हो जाएगी।
1- शिवजी के साथ फोटो बनाने के सावन शिवरात्रि AI Prompts
मेरी दी गई फोटो का यूज करके मेरे साथ भगवान शिव की एक खूबसूरत और रियलिस्टिक तस्वीर बनाएं। मेरे चेहरे को बिल्कुल न बदलें और चेहरे के सभी फीचर्स नेचुरल रखें। मुझे भगवान शिव के पास खड़े हुए दिखाएं। पीछे हिमालय और एक प्राचीन शिव मंदिर का सुंदर नजारा हो। आसपास दीपक, फूल, धूप और हल्की धुंध दिखाई दे। भगवान शिव मेरे पास खड़े हों और उनके चेहरे पर शांत भाव हो। पूरी तस्वीर ऐसी लगे जैसे यह असली कैमरे से खींची गई हो।
2- सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ के साथ फोटो बनाने के लिए AI Prompts
मेरी दी गई फोटो से मेरे चेहरे का यूज करते हुए एक नई फोटो बनाएं। चेहरे के फीचर्स, आंखें, नाक, होंठ, हेयरस्टाइल और नेचुरल लुक में कोई बदलाव न करें। मैं रात के समय बारिश के बाद भगवान शिव के साथ एक सड़क पर चल रही हूं। भगवान शिव के हाथ में चमकता हुआ त्रिशूल हो और उन्होंने रुद्राक्ष की माला और सिर पर चंद्रमा धारण किया हो। सड़क पर बारिश का पानी जमा हो और उसमें नीली व सुनहरी रोशनी की खूबसूरत परछाई दिखाई दे। फोटो एकदिम रियल लगनी चाहिए।
3- शिवलिंग को जल चढ़ाते हुए फोटो के लिए Prompts
मेरे फेस का इस्तेमाल करते हुए ऐसी फोटो बनाएं, जिसमें मैं प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक कर रही हूं। मेरे चेहरे और पहचान को बिल्कुल वैसा ही रखें, जैसा मेरी दी गई फोटो में है। मेरे पीछे भगवान शिव का विशाल दिव्य रूप दिख रहा हो, उन्होंने अपना हाथ मेरे सिर पर रखा हो। मंदिर में चारों तरफ दीपक जल रहे हों, अगरबत्ती का धुआं हो और शिवलिंग के आसपास फूल, रुद्राक्ष, भस्म और चमकता हुआ त्रिशूल नजर आए। फोटो एकदम रियल लगनी चाहिए।
4- महादेव के साथ हिमालय में फोटो बनाने के लिए AI Prompts
मेरी फोटो का इस्तेमाल करते हुए ऐसी तस्वीर बनाएं, जिसमें मैं हिमालय की एक ऊंची चोटी पर खड़ी हूं। सुबह का टाइम है और सूर्योदय हो रहा है। मेरे चेहरे और पहचान को बिल्कुल वैसा ही रखें, जैसा मेरी दी गई फोटो में है। मेरे पीछे दूर एक पहाड़ पर भगवान शिव ध्यान की मुद्रा में बैठे हुए दिखाई दें। उनके आसपास बादल और सुनहरी सूरज की रोशनी हो। भगवान शिव के पास एक चमकता हुआ त्रिशूल खड़ा हो। पहाड़ों के बीच पक्षी उड़ते हुए नजर आए। फोटो एकदम रियल लगनी चाहिए।
5-महादेव से आशीर्वाद लेते हुए फोटो के लिए AI Prompts
मेरी फोटो का इस्तेमाल करते हुए ऐसी फोटो बनाओ, जिसमें मेरे चेहरे को बिल्कुल वैसा ही रखा जाए। मेरे चेहरे की बनावट, आंखें, नाक, होंठ, जॉलाइन, हेयरस्टाइल और नेचुरल लुक में कोई बदलाव न करें। मुझे आंखें बंद करके गहरी भक्ति के भाव में बैठे हुए दिखाएं। मेरे सिर पर भगवान शिव का एक विशाल हाथ हो, जो प्याद प्यार से मेरे सिर पर रखा हुआ हो। मेरे पीछे धुएं और रहस्यमयी रोशनी के बीच भगवान शिव का दिव्य रूप दिखाई दे। उनके लंबे बाल, सिर पर चंद्रमा और गले में रुद्राक्ष की माला नजर आए। पास में एक चमकता हुआ त्रिशूल भी हो।
फोटो तैयार होने के बाद इसे सावन शिवरात्रि पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इस त्योहार की खुशी अपने दोस्तों और परिवार के साथ बांट सकते हैं। आप केवल अपनी ही नहीं बल्कि अपने माता-पिता और दोस्तों की भी फोटो इससे बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बारिश के AI Prompts से भीगते हुए बनाएं फोटो, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए है बेस्ट
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- gemini
