Hartalika Teej AI Prompt से क्रिएट करें खूबसूरत तस्वीरें, Gemini से बनाएं साड़ी और सूट वाली फोटोज

Hartalika Teej AI Prompt की मदद से आप अपनी फोटो को नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको केवल Gemini पर अपनी फोटो के साथ हरतालिका तीज के प्रोम्पट शेयर करने हैं। इससे प्रोम्पट डालने के बाद कुछ ही सेकंड में आपकी AI तस्वीर बनकर तैयार हो जाएगी। अगर आपकी फोटो क्लियर नहीं बन पा रही है, तो आपको Gemini क्लोज करना होगा। ऐप या वेबसाइट बंद करने के बाद आप फिर से फोटो और प्रोम्प्ट डालकर कोशिश करें, इससे सही और क्लियर फोटो बनकर तैयार हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरतालिक तीज के AI Prompts की जानकारी देंगे, जिसे कॉपी करके आप फोटो बना सकती हैं।
हरतालिका तीज फोटो के लिए AI Prompt (Gemini Image Creating Tool)
Prompt 1- मेरी भेजी गई फोटो को रेफरेंस इमेज की तरह यूज करके एक नई फोटो बनाओ। मेरा चेहरा आंखें, नाक, होंठ, त्वचा का रंग और मेरी पहचान सेम रखें। चेहरे में किसी तरह का बदलाव न करें। मुझे हरे रंग की खूबसूरत साड़ी, हरी चूड़ियां और हाथों में सुंदर मेहंदी लगाए हुए दिखाएं। मैं फूलों और हरी पत्तियों से सजे हुए तीज के झूले पर बैठकर खुशी से झूला झूल रही हूं। चेहरे पर हल्की और प्यारी मुस्कान हो। फोटो बिल्कुल असली लगनी चाहिए।

हरतालिका तीज AI Prompt
Prompt 2- मेरी फोटो को यूज करके एक नई फोटो बनाओ। ध्यान रखें कि इसमें मेरा चेहरा और मेरी पहचान बिल्कुल नहीं बदलना है। मुझे क्रीम रंग की खूबसूरत साड़ी, गहने, हरी चूड़ियां, बिंदी और हाथों में मेहंदी के साथ एक सुंदर कुर्सी पर बैठे हुए दिखाएं। मैं आराम से बैठकर कैमरे की तरफ देख रही हूं और चेहरे पर हल्की मुस्कान है। पीछे फूलों, हरी पत्तियों और तीज की सजावट से सुंदर घर का माहौल नजर आ रहा है। मेरा चेहरा बिल्कुल नहीं बदलना, फोटो रियल लगनी चाहिए।

हरतालिका तीज पर साड़ी में फोटो के लिए AI Prompt
Prompt 3- मेरी फोटो से एक फोटो बनाओ, जिसमें मेरा चेहरा, आंखें, नाक, होंठ, चेहरे का आकार बदलना नहीं है। मुझे गुलाबी रंग की साड़ी, गहने, हरी चूड़ियां और हाथों में मेहंदी के साथ बालकनी में खड़े हुए दिखाएं। मैं बालकनी की रेलिंग के पास खड़ी होकर बाहर की तरफ देख रही हूं। चेहरे पर हल्की मुस्कान हो। बालों में छोटे सफेद फूल भी लगाओ। फोटो में बालकनी को फूलों और हरी पत्तियों से हरतालिका तीज के लिए सजाया हुआ दिखाओ। तस्वीर खूबसूरत लगे और फोटो रियल लगनी चाहिए। मेरा चेहरा भी रियल दिखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- 1980s AI Photo Prompt से अपनी फोटो को दें बॉलीवुड स्टार्स जैसा स्टाइल, ChatGPT से क्रिएट करें रेट्रो इमेजेस

हरतालिका तीज पर खूबसूरत फोटो बनाने के लिए AI Prompt
Prompt 4- मेरी फोटो से एक हरतालिका तीज की फोटो बनाओ। इसमें मेरा चेहरा और मेरी पहचान बिल्कुल वही रखें। मुझे हरे रंग की साड़ी, हरी चूड़ियां और हाथों में सुंदर मेहंदी लगाए हुए दिखाएं। मैं कैमरे की तरफ देख रही हूं और हरतालिका तीज की पूजा की थाली लेकर खड़ी हूं। हूं। थाली में दीपक, फूल, रोली, चावल और पूजा की जरूरी चीजें रखी हों। पीछे फूलों और हरी पत्तियों से सुंदर तीज की सजावट हो। तस्वीर बिल्कुल असली लगनी चाहिए और मेरा चेहरा भी रियल नजर आए।

हरतालिका तीज पर Gemini से फोटो बनाने के लिए Prompt
Prompt 5- मेरी हरतालिका तीज की एक फोटो बनाओ। फोटो में मेरा चेहरा बिल्कुल सेम रखना। मुझे नीले रंग की साड़ी, गहने, हरी चूड़ियां और हाथों में मेहंदी के साथ छत पर खड़े हुए दिखाएं। छत को हरतालिका तीज के लिए फूलों, हरी पत्तियों और झूले से सजाया गया हो। मैं एक हाथ से साड़ी का पल्लू संभाल रही हूं और दूसरे हाथ की मेहंदी साफ दिखाई दे रही है। चेहरे पर हल्की मुस्कान हो। तस्वीर बहुत सुंदर लेकिन बिल्कुल असली लगे। ध्यान रहे कि मेरा चेहरा बिल्कुल सेम लगना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- हरियाली तीज और हरतालिका तीज एक नहीं, जानें दोनों में क्या है अंतर?

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- GEMINI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।