Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:24 PM IST

80s Couple Photo AI Prompts से क्रिएट करें तस्वीरें, Chatgpt पर पार्टनर संग रेट्रो स्टाइल बॉलीवुड स्टार्स जैसा पाएं लुक

Chatgpt पर अगर आप अपनी फोटो को अपलोड करने के साथ AI Prompt में लिखती हैं कि ‘मेरे कपड़े और बाल 1980 के टाइम के स्टाइल में बदल दे’, तो भी वह आपकी फोटो ओल्ड स्टाइल में क्रिएट कर देगा।
Updated:- 2026-09-11, 13:34 IST
80s couple ai prompts to create old bollywood style photo with chatgpt 2026 image generator

80s Couple Photo AI Prompts से फोटो बनाकर लोग सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। Chatgpt से फोटो क्रिएट करना इतना आसान हो गया है कि आप अपने किसी भी फेवरेट 1980s बॉलीवुड स्टार्स के लुक में तस्वीरें बना लेंगी। इसके लिए आपको केवल इमेज एडिटिंग टूल पर अपनी फोटो अपलोड करनी है और साथ में प्रोम्प्ट डालना है। इसमें ज्यादा समय नहीं लगता, क्योंकि कुछ ही सेकेंड में फोटो जनरेट हो जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए 1980S AI Couple Photo Prompt लेकर आए हैं।

1980s कपल फोटो के लिए AI प्रॉम्प्ट (Photo Editing 1980s AI Prompt)

Prompt 1- मेरी कपल फोटो को 1980 के दशक की इंडियन बॉलीवुड स्टाइल लुक में बनाएं। हमारे चेहरे बिल्कुल वैसे ही रखें जैसे ओरिजिनल फोटो में हैं। चेहरे की पहचान, फेस शेप, आंखें, नाक, होंठ, त्वचा का रंग और चेहरा बिल्कुल न बदलें। चेहरे को सुंदर बनाने के लिए भी उसमें कोई बदलाव न करें। कपड़ों को 1980 के दशक के समय के इंडियन फैशन के हिसाब से रखना है। कपड़े उस दौर के हों बनावट, सिलवटें और फॉल दिखाई दे। लुक एलिगेंट और सिंपल हो, बहुत ज्यादा मॉडर्न या फैशनेबल न लगे। रोशनी हल्की नैचुरल हो, जैसे धूप में खींची गई असली फोटो हो। चेहरे पर रोशनी और परछाइयां बिल्कुल नैचुरल लगें। फोटो ऐसी लगे जैसे 80s के समय में 35mm फिल्म कैमरे से खींची गई कोई खास फैमिली फोटो हो, जिसे आज बहुत अच्छी क्वालिटी में स्कैन किया गया है। फोटो में हल्का सा असली फिल्म ग्रेन, सॉफ्ट फिल्म इफेक्ट और पुराने कैमरे वाली नैचुरल कलर टोन हो। विंटेज इफेक्ट इतना ज्यादा न हो कि फोटो नकली लगे। फाइनल फोटो बहुत रियल, सिनेमैटिक और हाई-क्वालिटी हो। ध्यान रखें कि चेहरा बिल्कुल रियल लगना चाहिए।

1980s ai couple photo prompt

ChatGPT से बनाएं 80s रेट्रो स्टाइल कपल फोटो

Prompt 2- मेरी अपलोड की गई कपल फोटो को 1980 के टाइम की बॉलीवुड फोटो में बदलें। यह नैचुरल और कैंडिड फोटो हो। हमारे चेहरे और असली पहचान बिल्कुल साफ बनी रहे। फेस का रंग और चेहरे की नैचुरल बनावट सेम रखें। फोटो में लड़के को पुराने समय की चेक शर्ट, ढीली कमर वाली पैंट और पुराने स्टाइल के एविएटर चश्मा पहनाएं। लड़की को प्रिंट वाली कॉटन साड़ी, छोटी बाजू का ब्लाउज, झुमके और चूड़ियां पहनाएं। दोनों को सड़क किनारे की एक पुरानी चाय की दुकान पर साथ बैठे दिखाएं। दोनों चाय पी रहे हों और एक-दूसरे को देख रहे हों। आसपास स्टील के गिलास, साइकिल और उस दौर की बिजी सड़क दिखाई दे। फोटो में हल्की रंगत, पुराने कैमरे जैसा फिल्म ग्रेन, हल्की धुंध, पुराने फोटो की प्रिंट जैसी बनावट और 1980 के दशक का असली माहौल लगे। ध्यान रखें कि हमारा चेहरा बिल्कुल सेम लगना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- 1980s AI Photo Prompt से अपनी फोटो को दें बॉलीवुड स्टार्स जैसा स्टाइल, ChatGPT से क्रिएट करें रेट्रो इमेजेस

ChatGPT retro style 80s photo prompts

80s रेट्रो स्टाइल कपल फोटो के लिए AI प्रॉम्प्ट

Prompt 3- मैंने जो फोटो अपलोड की है उसे 80 के दशक की रोमांटिक फिल्म की तरह बनाए। हमारा चेहरे बिल्कुल चेंज न करें। दोनों लोगों के चेहरे, पहचान, चेहरे की बनावट, त्वचा का रंग और एक्सप्रेशन सेम रखें। उनका पोज और एक-दूसरे के साथ बॉन्डिंग भी सेम रखें। फोटो को ऐसा बनाएं, जिसमें 1980 के दशक का बॉलीवुड वाला लुक दिखे। पुराने फिल्म कैमरे से खींची गई फोटो जैसा लुक लगे। फोटो में हल्का फिल्म ग्रेन और पुराने कैमरे से आई नैचुरल बनावट दिखे। कपड़ों में 1980 के दशक के भारतीय फैशन की झलक दिखाएं। पुराने समय के हेयरस्टाइल और उस दौर के हिसाब से ट्रेडिशनल या एलिगेंट कपड़े रखें। पूरे फोटो में पुराने जमाने की रोमांटिक और प्यारी फील हो। बैकग्राउंड बहुत मॉडर्न न लगे

80s retro style couple photo prompt

पुराने 80s के रोमांटिक कपल लुक के लिए AI फोटो प्रॉम्प्ट

Prompt 4- मेरी एड की गई फोटो से एक 1980 के जमाने की फोटो बनाओ। फोटो को उस समय के  बॉलीवुड गार्डन रोमांस के लुक में बदलना है। दोनों के चेहरे और पहचान बिल्कुल वही रखें और फेस शेप भी सेम रखें। फोटो में लड़के को क्रीम रंग की शर्ट, गहरे रंग की पैंट और पतली सोने की चेन पहनाएं। लड़की को चमकीली फिरोजी रंग की शिफॉन साड़ी, अलग रंग का ब्लाउज, बड़े ईयररिंग्स और चूड़ियां पहनाएं। दोनों फूलों और पेड़ों से भरे पुराने इंडियल गार्डन में साथ चलते हुए नजर आएं।  पोज थोड़ा रोमांटिक और चंचल हो, जैसे पुराने बॉलीवुड गाने की शूटिंग चल रही हो। फोटो में हल्की रोशनी की चमक, सॉफ्ट फोकस, पुराने कैमरे जैसी रंगत और हल्का फिल्म ग्रेन रखें। फोटो बिल्कुल पुरानी असली फोटो जैसी लगे। ध्यान रखें कि हमारे चेहरे में कोई बदलाव नहीं करना है। 

1980s couple photo prompt (1)

1980s बॉलीवुड कपल लुक के लिए ये AI फोटो प्रॉम्प्ट

Prompt 5- मेरी फोटो से एक 1980 का कपल फोटो बनाएं।  दोनों एक-दूसरे के करीब पोज दे रहा है। फोटो का पूरा माहौल पुराने जमाने जैसा हो। लड़की पीछे से झुककर लड़के के पास पोज दे रही है और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है। उसके बाल 80 के दशक के स्टाइल में बड़े और घने लेयर्ड हों। उसने सिल्वर हूप ईयररिंग्स और ओवरसाइज्ड डेनिम जैकेट पहनी हो। लड़के ने सफेद टी-शर्ट के ऊपर 80 के दशक के स्टाइल वाली रंग-बिरंगी कलर-ब्लॉक जैकेट पहनी हो और हाथ में उस दौर की डिजिटल घड़ी हो। पीछे दीवार पर 1980 के दशक के पुराने पोस्टर लगे हों। पास में पुराना कैसेट प्लेयर, कुछ कैसेट और टेबल पर रोटरी डायल वाला टेलीफोन रखा हो। फोटो में हल्का फिल्म ग्रेन, सुनहरी और गर्म रोशनी और पुराने कैमरे से खींची गई तस्वीर जैसा लुक हो। तस्वीर बिल्कुल असली लगे और 35mm फिल्म कैमरे से खींची हुई पुरानी बॉलीवुड फोटो जैसा एहसास दे।

इसे भी पढ़ें- 1980s AI Photo Prompt ChatGPT: 80 के दशक की फोटो कैसे बनाएं? जानें

retro couple photo AI prompt

कपल फोटो के लिए 80s रेट्रो स्टाइल AI प्रॉम्प्ट

Prompt 6- रेफरेंस फोटो मौजूद कपल के चेहरे की बनावट, त्वचा का रंग और पहचान बिल्कुल वैसी ही रखें। एक 80s की फोटो बनाओ। दोनों का चेहरा बिल्कुल न बदलें और फोटो को असली जैसा रखें। दोनों को 1980 के दशक की बॉलीवुड मैगजीन फोटोशूट की तरह साथ में पोज करते हुए दिखाएं। लड़के ने सफेद बनियान के ऊपर एसिड-वॉश डेनिम जैकेट, मैचिंग डेनिम जींस और काली बेल्ट पहनी हो। आंखों पर क्लासिक एविएटर सनग्लासेस हों, गले में सिंपल गोल्ड चेन हो और बाल 80 के दशक के स्टाइल में घने और वॉल्यूम वाले हों। लड़की ने ने चटख मैजेंटा या हॉट पिंक रंग की ड्रेस पहनी हो, जिसमें पफ स्लीव्स और कमर पर काली बेल्ट हो। उसने बड़े पिंक हूप ईयररिंग्स, रंग-बिरंगी चूड़ियां और 80 के दशक के स्टाइल में बड़े, घने और हल्के कर्ल वाले बाल रखे हों। दोनों का पोज रोमांटिक और कॉन्फिडेंट हो। पीछे गर्म गुलाबी रंग का टेक्सचर वाला स्टूडियो बैकग्राउंड हो। सॉफ्ट लेकिन ड्रामेटिक स्टूडियो लाइटिंग हो। पूरी फोटो में 1980 के दशक की बॉलीवुड मैगजीन फोटो जैसा लुक दिखे। हल्का फिल्म ग्रेन, पुराने कैमरे जैसा सॉफ्ट फोकस, थोड़े फीके रंग और पुरानी फोटो प्रिंट जैसा टेक्सचर हो। फोटो बिल्कुल नैचुरल और रियल लगे।

vintage couple photo prompt

80s रेट्रो कपल फोटो के लिए ChatGPT पर लिखें ये प्रॉम्प्ट

Prompt 7-1980 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों के स्टाइल में हमारी एक खूबसूरत विंटेज तस्वीर बनाएं, जिसमें हम मुंबई में साथ खड़े हों। मेरे बाल घने और हल्के घुंघराले भूरे हों। मैंने लाल ब्लाउज के साथ फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनी हो। मेरे हाथों में कुछ किताबें हों और कंधे पर लेदर बैग हो। लड़के के बाल घने और काले हों। उसने स्ट्राइप वाली बटन-अप शर्ट पहनी हो, जिसकी आस्तीन ऊपर की ओर मुड़ी हुई हों। साथ में डार्क ट्राउजर और बेल्ट हो। उसकी जैकेट कंधे पर कैजुअल तरीके से रखी हुई हो। पीछे मुंबई का Gateway of India और पुराने मुंबई शहर की सड़क का माहौल दिखाई दे। बैकग्राउंड में एक पुराना पोस्टर लगा हो, जिस पर “BOMBAY ALWAYS A GOOD IDEA” लिखा हो। तस्वीर में पुराने फिल्म कैमरे जैसा फिल्म ग्रेन, एनालॉग कैमरा इफेक्ट, हल्के लाइट लीक और 1980 के दशक की रेट्रो फिल्म फोटो जैसा लुक हो। तस्वीर बिल्कुल असली और नैचुरल लगे। नीचे कोने में पुराने कैमरे की तरह टाइमस्टैम्प भी दिखाई दे।

1980s Bollywood photo prompt

80s स्टाइल फोटो बनाने के लिए जरूरी स्टेप्स

  • इसके लिए सबसे पहले आपको ChatGpt पर जाकर अपनी फोटो अपलोड करनी है। एक साफ और अच्छी रोशनी वाली तस्वीर चुनें, ताकी AI आपके फेस को अच्छे से समझ पाए और रियल फोटो बनाकर दे।
  • AI से कहें कि वह आपके कपड़े और बाल 1980 के टाइम के स्टाइल में बदल दे।
  • Prompt में लिखें कि आपके चेहरे की बनावट, स्किन टोन और पहचान को वैसा ही रखे।
  • फोटो में रेट्रो डिटेल्स जोड़ं जैसे फिल्म ग्रेन, वॉर्म लाइटिंग और फेड हुए रंगों का इस्तेमाल करें, ताकि फोटो 80s के दशक की लगे।

80s romantic couple photo prompt

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- chatgpt, gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।