Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:35 PM IST

सावन AI Prompts से बनाएं शिवलिंग के साथ फोटो, हर तस्वीर लगेगी रियल

महादेव के साथ अपनी फोटो बनाने के लिए आपको एक अच्छा सा प्रोम्प्ट लिखना होगा। यह एक कमांड की तरह होता है, जिसकी मदद से AI आपकी बात को समझता है।
Updated:- 2026-07-30, 05:32 IST
mahadev prompt gemini ai photo editing tool to create image on sawan

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए की तस्वीर करवानी है, लेकिन मंदिर जाने का समय नहीं मिल पा रहा है, तो आप घर बैठे Gemini से फोटो बनवा सकती हैं। इसपर आपको केवल महादेव से जुड़े AI Prompts डालने हैं और साथ में अपनी फोटो एड करनी है। इससे जेमिनी प्रॉम्प्ट पढ़कर आपके चेहरे के साथ एक नई एआई फोटो बना देगा, जिसमें आप शिवलिंग को जल चढ़ाते हुए नजर आएंगी। यह फोटो इतनी ज्यादा रियल लगती है कि हर कोई इसे असली मानेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको महादेव प्रॉम्प्ट के जरिए अलग-अलग रूप में फोटो बनाने के प्रॉम्प्ट बताएंगे।

महादेव के साथ फोटो बनाने के लिए प्रॉम्प्ट का यूज कैसे करें? (Mahadev AI Photo Prompt)

शिव जी के साथ फोटो क्रिएट करने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। ध्यान रखें कि आप अपनी फोटो से एक AI फोटो बनवाना चाह रही हैं, इसलिए प्रोम्प्ट के साथ एकदम क्लियर फोटो एड करें। ऐसी फोटो जिसमें आपका चेहरा एकदम साफ नजर आ रहा हो। फोटो में आपका चेहरा सामने कैमरे की तरफ हो।

कैसे बनाएं शिव जी के साथ AI फोटो?

स्टेप 1- सबसे पहले गूगल पर Google Gemini सर्च करें, यहां आपको ऊपर ही आधिकारिक वेबसाइट नजर आ जाएगी।

स्टेप 2- अब वेबसाइट पर क्लिक करें और अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करें।

स्टेप 3- अब चैट बॉक्स के पास दिए गए प्लस (+) के साइन पर क्लिक करें और अपनी फोटो एड करें।

स्टेप 4- फोटो एड होने के बाद आप आर्टिकल में दिए गए प्रोम्पट को कॉपी करें और चैट बॉक्स पर पेस्ट करके सेंड बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5- कुछ ही सेकेंड में फोटो बनकर तैयार हो जाएगी, आपको फोटो के ऊपर ही डाउनलोड का ऑप्शन भी नजर आ जाएगा, जहां से फोटो सेव कर लें।

इसे भी पढ़ें- Prompt क्या है, जानें कैसे एक सही 'प्रॉम्ट' बदल सकता है आपके काम करने का तरीका?

सावन में भोलेनाथ के साथ फोटो बनाने के लिए एआई प्रॉम्प्ट

प्रोम्पट 1

प्रोम्पट के साथ दी गई मेरी फोटो को एक ऐसे सीन में दिखाओ, जिसमें मैं शिव की पूजा कर रही हूं। मेरा चेहरा बिल्कुल वैसा ही रहना चाहिए, चेहरे की बनावट, आंखें, नाक, होंठऔर उम्र सब वैसा ही रहे। चेहरे को जबरदस्ती सुंदर या किसी भी तरह से चेंज मत करना। मुझे एक प्राचीन भारतीय शिव मंदिर में भक्ति भाव में डूबा हुआ दिखाओ, मैं घुटनों के बल बैठी हूं दिखाओ, जो काले पत्थर के पवित्र शिवलिंग पर जल अभिषेक कर रही है। मैं तांबे के लोटे से शिवलिंग पर धीरे-धीरे जल चढ़ा रही हूं। शिवलिंग पर ताजे हरे बेलपत्र, सफेद फूल, गेंदे के फूल और चंदन का तिलक लगा हो। लड़की ने सावन के हिसाब से एक सुंदर हरी पारंपरिक साड़ी पहनी हो, साथ में हल्की गोल्ड ज्वेलरी, चूड़ियां, छोटी बिंदी और बिल्कुल नेचुरल मेकअप हो। फोटो का लुक एकदम सिनेमैटिक, रियलिस्टिक स्किन टेक्सचर, असली कपड़े और चेहरे पर शांति का भाव देने वाला हो।

AI photo generation prompts

प्रोम्प्ट 2

रेफरेंस के तौर पर दी जा रही फोटो के साथ एक नई तस्वीर बनाओ। चेहरा बिल्कुल असली और रेफरेंस फोटो जैसा ही होना चाहिए- जैसे कि आंखों की बनावट, नाक, होंठ, त्वचा का रंग और पहचान। चेहरे में कोई बदलाव न करें। उसे एक विशाल भगवान शिव की मूर्ति के पास एक पवित्र मंदिर के परिसर में खड़े हुए दिखाना है। मंदिर के चारों तरफ हरा-भरा नजारा हो, चारों तरफ पहाड़ हों। लड़की को सुंदर हरे रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी हुए दिखाएं, जिसके किनारे पर हल्का काम किया गया है। साड़ी के साथ झुमके, चूड़ियां, बिंदी लगाई है और उसके लंबे बाल नैचुरल स्टाइल में खुले हुए हैं। उसके दोनों हाथ नमस्ते की मुद्रा में हो। आसमान में घने मानसून के बादल हों, जिनके बीच से सूरज की किरणें लड़की के ऊपर पड़ रही हों।

इसे भी पढ़ें- ChatGPT से फोटो रियल नहीं बन रही, जानें Prompt डालते हुए क्या गलती कर रही हैं आप?

Sawan traditional saree AI photo prompts

प्रोम्प्ट 3

एक ऐसी फोटो बनाओ, जिसमें मैं बारिश के बाद हरे-भरे जंगल से घिरे एक प्राचीन शिव मंदिर की ओर नंगे पैर चल रही हूं। मैंने सुंदर हरे और पीले रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी है, साथ में हल्की ज्वेलरी, हरी चूड़ियां और एक छोटी बिंदी भी लगाई है। चेहरे की बनावट, त्वचा का रंग, उम्र, आंखें, नाक, होंठ या किसी भी खास पहचान में कोई बदलाव मत करना। दूर बैकग्राउंड में एक पुराना पत्थरों का शिव मंदिर दिखाई दे, फोटो में पीतल की घंटियां, जलते हुए दीये और हल्का अगरबत्ती का धुआं नजर आ रहा हो। पत्थरों का रास्ता थोड़ा गीला और चमकता हुआ हो, जिसके आसपास घनी सावन की हरियाली, फूल, हल्की धुंध और पानी की छोटी-छोटी बूंदें भी नजर आए।

Google Gemini prompts for Shiva devotion

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।