Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:31 PM IST

बारिश के AI Prompts से भीगते हुए बनाएं फोटो, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए है बेस्ट

मानसून में सोशल मीडिया पर फोटोज से व्यूज कमाने हैं, तो ये Barish AI Prompts आपको लाखों व्यूज दिला सकते हैं। आप इनकी मदद से एक साथ कई तरह की तस्वीरें बना सकती हैं।
Updated:- 2026-08-06, 14:36 IST
rainy day photo ai prompt to create couple images with google gemini

बारिश में भीगते हुए की सुंदर फोटोज बनाने के AI Prompts का यूज करना आपके लिए बेस्ट आइडिया हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अच्छी फोटोज के लिए अब आपको बारिश में भीगने की जरूरत नहीं है और न ही बार-बार कपड़े चेंज करने की जरूरत है। Google Gemini पर केवल अपनी फोटो के साथ एआई प्रोम्पट पेस्ट करके ही आप अलग-अलग ड्रेसिस और अलग-अलग स्टाइल में तस्वीरें बना लेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए बेस्ट Rain AI Prompts लेकर आए हैं। आप आर्टिकल में से प्रोम्पट कॉपी करें और जेमिनी से तस्वीरें क्रिएट कर लें।

बारिश वाली AI फोटो प्रोम्प्ट की मदद से कैसे बनाएं?

अपने फेस के साथ फोटो क्रिएट करने के लिए ध्यान रखें कि GEMINI पर HD फोटो अपलोड करना होगा। इससे AI आपका चेहरे को सही से स्कैन कर पाता है और आपके फेस के साथ नई फोटो बनाता है। इसके साथ ही फोटो में आपका चेहरा फ्रंट साइड कैमरे की तरफ होना चाहिए। साइड फेस वाली फोटो देने पर AI की जनरेट फोटो में आपका चेहरा असली नहीं लगेगा। 

कैसे बनाएं AI फोटो

  • इसके लिए सबसे पहले आपक Google Gemini की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां आप आर्टिकल में दिए गए किसी भी प्रोम्प्ट को कॉपी करके सर्च बार में पेस्ट करें।
  • अब आपको जेमिनी के Ask जेमिनी के साइट में + का साइन नजर आएगा।
  • यहां पर क्लिक करें और अपनी फोटो एड करें।
  • इसके बाद सेंड पर क्लिक करके कुछ सेकेंड इंतजार करें।
  • अब आपके फेस के साथ बारिश में भीगते हुए की फोटो बनकर तैयार हो जाएगी।

Google Gemini rain photo

बारिश में छाते साथ फोटो बनाने के लिए प्रोम्प्ट (Rainy Day AI Photo Prompt with Umbrella)

मेरी फोटो का यूज करते हुए एक नई फोटो बनाओ। इसे आपको साउथ एशिया के खूबसूरत नजारों के साथ सिनेमैटिक पोर्ट्रेट में बदलना है। मेरा चेहरा बिलुकन न बदलें। मुझे बारिश में भीगते हुए दिखाएं, मैंने हाथ में छाता भी लिया हुआ। छाता सफेद रंग का है, जो पारदर्शी है। सड़क को गीला दिखाएं और हल्की बारिश हो रही है। फोटो एकदम रियल लगनी चाहिए, चेहरे और कपड़े में कोई बदलाव न करें।

Rainy Day AI Photo Prompt with Umbrella

बारिश में बाइक राइड के लिए प्रोम्प्ट (Rainy Day Bike Ride AI Prompt)

एक कपल फोटो बनाओ, जिसमें मानसून की भारी बारिश में हमें मोटरसाइकिल पर घूमते हुए दिखाओ। हवा में बारिश की बूंदें और गीली सड़क से उठती हल्की भाप दिख रही हो। आसमान में घने बादल छाए हैं। बैकग्राउंड में कार की हल्की चमकती टेल-लाइट्स और स्ट्रीट लाइट्स हो। फोटो में हमारे ऊपर फोकस ज्यादा हो। राइडर ने गहरे रंग की वॉटरप्रूफ जैकेट पहनी है जिस पर पानी की बूंदें चिपकी हुई हैं। चेहरा एकदम असली रखना, दोनों को बाइक पर एक साथ दिखाना।

rainy day ai photos

शादी के लहंगे में भीगते हुए फोटो के लिए प्रोम्प्ट

मेरी फोटो को एक शादी के आउटफिट में बदलो, मैंने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है। मैं दुल्हन की आउटफिट में नजर आ रही हूं और छत पर खड़ी हूं। बारिश हो रही है और में अपना चेहरा ऊपर करके बारिश में भीग रही हूं। बारिश तेज हो रही है और मैंने अपने दोनों हाथ फैलाए हुएं है। आस-पास के घर को ब्लर कर देना। फोटो एकदम रियल लगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Prompt क्या है, जानें कैसे एक सही 'प्रॉम्ट' बदल सकता है आपके काम करने का तरीका?

barish ai photo prompts

बारिश में चाय पीते हुए फोटो बनाने के लिए प्रोम्प्ट

मेरी फोटो को यूज करते हुए एक बारिश वाली फोटो बनाएं। इसमें आपको एक विंडो पोर्ट्रेट बनाना है, जिसमें मेरा चेहरा साफ नजर आ रहा है। मैं खिड़की के पास बैठी हूं और मेरे हाथ में कप है। खिड़की के बाहर धुंधला हरा-भरा मॉनसून का नजारा नजर आ रहा है। पुरानी बॉलीवुड फिल्मों जैसा बारिश का माहौल हो, रियलिस्टिक टेक्सचर हो और मैंने अपने ऊपर एक कंबल लिया हुआ है। फेस बिल्कुल नहीं बदलना, फोटो एकदम रियल लगनी चाहिए।

monsoon day ai prompts

बारिश में हिल स्टेशन वाली फोटो बनाने के लिए प्रोम्प्ट (Rainy Day Hill Station AI Prompt)

मेरी और मेरे पार्टनर के साथ एक नई फोटो बनाओ, जिसमें हम दोनों एक हिल स्टेशन पर खड़े हैं। फोटो में मेरे पार्टनर के हाथ में छाता है और मैं बारिश में भीग रही हूं। बारिश हल्की हो रही है और पीछे सुंदर पहाड़ों का नजारा दिखाई दे रहा है। मेरा पार्टनर मुझे देखकर हंस रहा है और मैं दोनों हाथ फैलाकर बारिश में भीगने का मजा ले रही हूं।

इसे भी पढ़ें- सावन AI Prompts से बनाएं शिवलिंग के साथ फोटो, हर तस्वीर लगेगी रियल

monsoon ai prompts

इन फोटोज में अगर आप आप लोकेशन या कपड़ों का रंग या स्टाइल बदलना चाहती हैं, तो उसे भी प्रोम्प्ट में एड कर सकती हैं। उदाहरण के लिए अगर आप फोटो में लाल ड्रेस स्टाइल लुक चाहती हैं, तो इसमें एड करें ' मुझे लाल रंग की फ्रॉक पहने हुए दिखाए' अगर आप इस तरह से कुछ भी बदलाव करती हैं, तो फोटो वैसी ही बनकर आएगी। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।