आजकल घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग महंगे फर्नीचर, मॉडर्न लाइटिंग और नए जमाने की डेकोरेशन चीजों पर खूब पैसा खर्च करते हैं। मगर इंटीरियर की दुनिया इन दिनों पुरानी चीजों का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।जिन चीजों को कभी पुराने जमाने का सामान समझकर घरों से बाहर कर दिया गया था, वही अब लग्जरी होम डेकोर का हिस्सा बन रही हैं। 90 के दशक के लकड़ी के फर्नीचर से लेकर पीतल के बर्तन और पुराने जमाने के शीशों तक, इन चीजों की मांग फिर बढ़ रही है। वे लोग जो अपने घर को रॉयल और क्लासिक लुक देना चाहते हैं वह इन चीजों को खूब पसंद कर रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी ही 11 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. लकड़ी की पुरानी नक्काशीदार अलमारी
90 के दशक में घरों में भारी लकड़ी की अलमारियां खूब देखने को मिलती थीं। इनमें की गई बारीक नक्काशी और मजबूत बनावट इन्हें खास बनाती थी। पहले लोग इन्हें पुराने जमाने का फर्नीचर समझते थे, लेकिन अब विंटेज इंटीरियर में ऐसी अलमारियों को काफी पसंद किया जा रहा है। इन्हें बेडरूम या लिविंग रूम में रखकर घर को क्लासिक लुक दिया जा सकता है।
Image Credit-ai
इसे भी पढ़ें- कम खर्च में पुरानी ड्रेसिंग टेबल को बनाएं मॉडर्न और स्टाइलिश, ये 8 आसान DIY आइडियाज बदल देंगे बेडरूम की रौनक
2. पीतल और तांबे के बर्तन
पहले रसोई में पीतल और तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल आम बात थी। समय के साथ इनकी जगह स्टील और दूसरे मॉडर्न बर्तनों ने ले ली। अब यही पुराने बर्तन घर की सजावट में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। पीतल के लोटे, तांबे के जग और पुराने डिजाइन की थालियां सेंटर टेबल या किचन शेल्फ पर रखकर खूबसूरत लुक दे सकती हैं।
Image Credit-ai
3. पुराने डिजाइन वाले झूमर
कभी बड़े घरों और ड्राइंग रूम की पहचान माने जाने वाले झूमर अब दोबारा ट्रेंड में हैं। खासकर पीतल, कांच और क्रिस्टल से बने पुराने डिजाइन के झूमर घर को रॉयल लुक देते हैं। आजकल लोग इन्हें सिर्फ रोशनी के लिए नहीं, बल्कि इंटीरियर का खास हिस्सा बनाने के लिए लगवा रहे हैं।
Image Credit-ai
4. लकड़ी की नक्काशी वाली सेंटर टेबल
पहले घरों में भारी और नक्काशीदार लकड़ी की सेंटर टेबल रखना काफी आम था। मॉडर्न दौर में इनकी जगह कांच और मेटल वाली टेबल ने ले ली। लेकिन अब पुराने डिजाइन की लकड़ी की टेबल फिर पसंद की जा रही हैं। इनकी खासियत है कि ये साधारण सोफे और हल्की सजावट वाले कमरे को भी आकर्षक बना देती हैं।
Image Credit-ai
5. रंगीन कांच की खिड़कियां का लौटा दौर
रंगीन कांच वाली खिड़कियां और दरवाजे 90 के दशक के कई घरों की खूबसूरती बढ़ाते थे। धूप पड़ने पर इनसे कमरे में अलग-अलग रंगों की रोशनी आती थी। अब इन्हें विंटेज और आर्टिस्टिक इंटीरियर का हिस्सा बनाया जा रहा है। छोटे रंगीन ग्लास पैनल या सजावटी ग्लास भी घर को अलग पहचान दे सकती हैं।
Image Credit-ai
6. पुराने जमाने का बड़ा आईना लगा रहे लोग
पहले घरों में मोटे लकड़ी या सुनहरे फ्रेम वाले बड़े आईने लगाए जाते थे। अब इनकी वापसी लग्जरी इंटीरियर ट्रेंड के रूप में हो रही है। खासकर नक्काशीदार फ्रेम वाले शीशे एंट्री एरिया, बेडरूम और लिविंग रूम में काफी खूबसूरत लगते हैं। ये कमरे को बड़ा और आकर्षक दिखाने में भी मदद करते हैं।
7. हाथ से बुने हुए कालीन और दरी का मांग
मशीन से बने नए कारपेट के बीच हाथ से बुनी दरी और कालीन की मांग फिर बढ़ रही है। पुराने समय में घरों में रंग-बिरंगी दरी बिछाने का चलन था। अब लोग इन्हें बोहो और विंटेज इंटीरियर के साथ जोड़ रहे हैं। खास बात यह है कि इनकी मदद से बिना ज्यादा सजावट किए कमरे को गर्मजोशी भरा लुक दिया जा सकता है।
Image Credit-ai
8. पीतल के पुराने हैंडल और दरवाजों की कुंडियां
पहले घरों के दरवाजों और अलमारियों पर पीतल के हैंडल और कुंडियां लगाई जाती थीं। समय के साथ इनकी जगह स्टील और क्रोम फिनिश ने ले ली। अब इंटीरियर डिजाइन में पुराने पीतल के हैंडल फिर से जगह बना रहे हैं। इन्हें लकड़ी के दरवाजों और कैबिनेट पर लगाकर बिना बड़ा बदलाव किए भी घर को क्लासिक टच दिया जा सकता है।
9. मिट्टी और सिरेमिक के सजावटी बर्तन की वापसी
मिट्टी के घड़े, सुराही और सिरेमिक के सजावटी बर्तन कभी लगभग हर घर में मिल जाते थे। अब इन्हें मॉडर्न होम डेकोर में नए अंदाज से शामिल किया जा रहा है। अलग-अलग आकार के मिट्टी के बर्तन, हाथ से पेंट किए गए फूलदान और पारंपरिक सिरेमिक पीस घर को नेचुरल और क्लासी लुक देते हैं।
10. पुराने रेडियो और ग्रामोफोन बनें डेकोरेशन आइटम
कभी घर के मनोरंजन का सबसे खास साधन रहे रेडियो और ग्रामोफोन अब विंटेज डेकोर की पहचान बन रहे हैं। पुराने लकड़ी के रेडियो को बुकशेल्फ या साइड टेबल पर रखकर खूबसूरत सजावट की जा सकती है। वहीं ग्रामोफोन घर के किसी खाली कोने को खास बना सकता है। ये चीजें घर में पुरानी यादों का एहसास भी जोड़ती हैं।
Image Credit-ai
11. लकड़ी की झूला कुर्सी का ट्रेंड
पहले घरों के बरामदे और कमरों में लकड़ी की झूला कुर्सी दिखाई देना आम था। लोग इसमें बैठकर आराम करते और किताबें पढ़ते थे। अब यह कुर्सी मॉडर्न घरों में भी स्टाइलिश फर्नीचर के रूप में पसंद की जा रही है। इसे खिड़की के पास या बालकनी में रखकर एक छोटा-सा आरामदायक कोना बनाया जा सकता है।
पुराने सामान से घर को कैसे दें लग्जरी लुक?
90 के दशक की चीजों को घर में शामिल करने का मतलब यह नहीं है कि पूरे घर को पुराने जमाने जैसा बना दिया जाए। असली खूबसूरती पुराने और नए डिजाइन के सही मेल में है। उदाहरण के लिए, मॉडर्न सोफे के साथ नक्काशीदार सेंटर टेबल, साधारण दीवार पर बड़ा विंटेज आईना या मॉडर्न शेल्फ पर पीतल का फूलदान रखा जा सकता है।
इसे भ पढ़ें- दीवार की सीलन और पुराने पेंट के दाग इन Wall Hanging डिजाइन से चालाकी से छुपाएं, देंगे एस्थेटिक बोहो वाइब
Image Credit-ai
