Rakhi 2026 Gift Ideas: रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास और नोक-झोंक का प्रतीक है। हर साल इस दिन को लेकर भाई-बहन दोनों में ही उत्साह देखने को मिलता है, लेकिन कई बार भागदौड़ भरी जिंदगी या काम की व्यस्तता के कारण गिफ्ट खरीदने का समय नहीं मिल पाता है, तो स्ट्रेस होने लगता है कि क्या करें?

अगर आपके पास भी समय की कमी है और आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिरी समय में क्या गिफ्ट चुनें, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपके लिए 10 बेहतरीन लास्ट-मिनट गिफ्ट्स आइडिया लेकर आए है। नीचे जानें-

रक्षाबंधन के लिए आखिरी समय पर क्या गिफ्ट खरीद सकते हैं?

रक्षाबंधन के मौके पर अगर आप खाली हाथ अपने भाई या बहन के घर नहीं जाना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया से अपना पसंद का उपहार चुनकर खरीद सकते हैं।

1. इंस्टेंट ई-गिफ्ट कार्ड्स

अगर आपके पास बाजार जाने का समय न हो, तो ई-गिफ्ट कार्ड कमाल का और सेफ ऑप्शन है। आप अमेजन, फ्लिपकार्ट या नायका जैसी वेबसाइट्स से डिजिटल गिफ्ट कार्ड खरीदकर अपने भाई या बहन को मेल या व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं। इसकी अच्छी बात यह है कि वे अपनी पसंद की कोई भी चीज खुद खरीद सकते हैं।

2. ट्रेंडी स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड

आज के लोग स्मार्ट वॉच पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में आप किसी भी नजदीकी इलेक्ट्रॉनिक स्टोर से स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। यह गिफ्ट भाई और बहन दोनों के लिए उपयोगी होता है। इसके जरिए वे अपने स्टेप्स गिन सकते हैं, हार्ट रेट ट्रैक कर सकते हैं और फोन के नोटिफिकेशन भी आसानी से देख सकते हैं।

3. प्रीमियम चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स हैम्पर्स

त्योहारों के मौके पर मीठा होना जरूरी होता है। अब ऐसे में अगर आपके भाई या बहन को मीठा खाना पसंद है, तो आप उन्हें प्रीमियम चॉकलेट दे सकते हैं। यह आपको सुपरमार्केट या लोकल बेकरी में आसानी से मिल जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि काजू, बादाम, पिस्ता और अच्छी क्वालिटी की चॉकलेट्स का यह कॉम्बो हर उम्र के भाई-बहन को पसंद आता है।

4. क्लासी परफ्यूम सेट

हम सभी घर से बाहर निकलते वक्त परफ्यूम लगाना नहीं भूलते हैं। ऐसे में क्यों न इस खास मौके पर परफ्यूम गिफ्ट कर दिया जाए। इसे आप किसी भी कॉस्मेटिक स्टोर से खरीद सकते हैं।

यह एक ऐसा गिफ्ट है जो रोज इस्तेमाल होता है। भाई के लिए मस्क्यूलाइन वुडी फ्रेगरेंस या बहन के लिए फ्लोरल और फ्रूटी खुशबू वाला परफ्यूम चुन सकते हैं।

5. स्टाइलिश वॉलेट या स्लिंग बैग

रक्षाबंधन के मौके पर आप भाई के लिए वॉलेट और बहन के लिए स्लिंग बैग ले सकते हैं। ये आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन, आस-पास की मार्केट में मिल जाएगा। ये दोनों ही चीजें रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत काम आती हैं। आखिरी समय में जब आपको कुछ समझ न पा रहे हो, तो यह गिफ्ट खरीद सकते हैं।

6. स्किनकेयर या ग्रूमिंग किट

आज के समय हर कोई अपना स्किन केयर करना पसंद करता है। ऐसे में इस मौके पर भाई के लिए शेविंग या बियर्ड ग्रूमिंग किट और बहन के लिए नेचुरल स्किनकेयर या फेस मास्क का सेट खरीद सकते हैं। बाजार में सुंदर पैकेजिंग के साथ ऐसे कई रेडीमेड किट्स आसानी से मिल जाते हैं जो देखने में भी आकर्षक लगते हैं।

7. मनी प्लांट या इंडोर प्लांट्स

अगर आपके भाई-बहन प्रकृति से प्यार करते हैं या घर को सजाने का शौक रखते हैं, तो इंडोर प्लांट जैसे जेड प्लांट, मनी प्लांट या पीस लिली गिफ्ट करें।

आजकल पौधे देने का चलन काफी बढ़ गया है क्योंकि इन्हें पॉजिटिविटी और लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है। किसी भी नर्सरी से आप गमले के साथ इसे तुरंत खरीद सकते हैं। 

8. पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर

संगीत के शौकीन भाई या बहन के लिए पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर बेस्ट लास्ट-मिनट गिफ्ट है। इसे आप किसी भी इलेक्ट्रॉनिक स्टोर से तुरंत खरीद सकते हैं।

आकार में छोटा होने के कारण इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। पार्टी हो या सफर, यह स्पीकर हमेशा काम आता है। इसकी मदद से वे अपने पसंदीदा गाने कभी भी और कहीं भी फुल वॉल्यूम में एन्जॉय कर सकते हैं।

9. कस्टमाइज्ड कॉफी मग या कुशन

अगर आप थोड़ा सा पर्सनल टच देना चाहते हैं, तो कई गिफ्ट शॉप्स या फोटो स्टूडियो आधे घंटे के भीतर फोटो या प्यारा सा मैसेज प्रिंट करके कॉफी मग या कुशन तैयार कर देते हैं।

इस पर भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ा कोई मजेदार जोक या प्यारी सी तस्वीर छपवा सकते हैं। सुबह की चाय पीते वक्त यह मग या ड्राइंग रूम का कुशन उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान ले आएगा।

10. कैश या शगुन लिफाफा

जब कुछ भी समझ न आए और समय बिल्कुल न बचे, तो सबसे आसान और व्यावहारिक तरीका है शगुन का लिफाफा। आप अपने हिसाब से लिफाफे में कैश रखकर भाई या बहन को दे सकते हैं। इसके साथ एक छोटी सी चॉकलेट या फूल जोड़कर इसे थोड़ा और प्यारा बनाया जा सकता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Magnific