Trendy Window Designs: किचन को घर का दिल कहा जाता है, जहां सिर्फ खाना ही नहीं बनता बल्कि पूरे परिवार की सेहत और खुशियां भी जुड़ी होती हैं। एक मॉडर्न और स्टाइलिश किचन के लिए सुंदर कैबिनेट्स और चिमनी के साथ-साथ खिड़की (Kitchen Window) का होना भी बेहद जरूरी है।

किचन की खिड़की न सिर्फ ताजी हवा और नेचुरल रोशनी को अंदर लाती है, बल्कि पूरे स्पेस को बड़ा और खुला-खुला दिखाती है। अक्सर लोग किचन बनवाते समय खिड़की के डिजाइन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, जिससे रसोई बंद-बंद सी लगती है। अगर आप अपने किचन को एक नया, ट्रेंडी और लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो खिड़की के सही डिजाइन का चुनाव गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

आज इस लेख में हम आपको किचन विंडो के कुछ ऐसे ही मॉडर्न डिजाइंस (Modern Kitchen Window Designs) के बारे में, जो आपकी रसोई की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

स्लाइडिंग विंडो डिजाइन(Sliding Kitchen Windows)

स्लाइडिंग विंडो डिजाइन आज के समय में मॉडर्न किचन्स के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला और व्यावहारिक डिजाइन है। इसमें कांच के पल्ले एक-दूसरे के ऊपर साइड में खिसकते हैं।

अगर आपके किचन में सिंक या काउंटर के सामने जगह कम है, तो स्लाइडिंग विंडो सबसे बेस्ट है। इसे खोलने या बंद करने के लिए एक्स्ट्रा स्पेस की जरूरत नहीं होती। बड़े कांच के पैनल होने की वजह से किचन के अंदर भरपूर धूप आती है, जिससे दिन के समय लाइट जलाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसे एल्युमिनियम या यूपीवीसी फ्रेम के साथ आसानी से बनवाया जा सकता है, जो देखने में काफी स्लीक और मॉडर्न लगता है।

इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen में अलग सी चमक लगाएंगे Cup Rack के ये डिजाइंस, साथ ही मिलेगा यूनिक और ट्रेंडी लुक

कॉर्नर विंडो डिजाइन (Corner Windows)

अगर आपका किचन एल-शेप का है या काउंटर का एक हिस्सा घर के कोने की तरफ आता है, तो कॉर्नर विंडो डिजाइन आपके किचन को सीधा किसी फाइव-स्टार विला जैसा लुक दे सकता है।

इस डिजाइन में दो दीवारों के मिलन वाले कोने पर खिड़की लगाई जाती है। यह आजकल इंटीरियर डिजाइनिंग में काफी ट्रेंड में है। इससे आपको बाहर का एक बहुत ही खूबसूरत और चौड़ा व्यू मिलता है। यह डिजाइन छोटे किचन को भी काफी बड़ा और हवादार दिखाता है। इसके सामने सिंक एरिया या छोटा सा डाइनिंग स्पेस बनाना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है।

फ्रेंच और केसमेंट विंडो डिजाइन (French or Casement Windows)

अगर आपको क्लासिक और मॉडर्न लुक का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो आप केसमेंट या फ्रेंच विंडो चुन सकते हैं। ये खिड़कियां आम दरवाजों की तरह बाहर या अंदर की तरफ खुलती हैं।

यह डिजाइन उन किचन्स के लिए परफेक्ट है जहां वेंटिलेशन सबसे बड़ी जरूरत होती है। जब आप इन खिड़कियों को पूरा खोलते हैं, तो किचन की सारी गर्मी और भाप मिनटों में बाहर निकल जाती है। लकड़ी के फ्रेम या ब्लैक मेटल ग्रिड के साथ कांच की फ्रेंच विंडो आपके किचन को एक बेहद एलीगेंट, इंग्लिश और स्टाइलिश लुक देती हैं।

बे विंडो डिजाइन (Bay Windows)

बे विंडो का मतलब होता है ऐसी खिड़की जो दीवार से थोड़ी बाहर की तरफ निकली हुई होती है। यह आपके किचन में अतिरिक्त जगह बना देती है।

इस खिड़की के बढ़े हुए हिस्से को आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। आप यहां छोटे-छोटे इंडोर प्लांट्स, हर्ब गार्डन रख सकती हैं या फिर इसे सजावटी बर्तनों और जार को रखने के लिए एक शेल्फ की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके मॉडर्न किचन को एक बहुत ही वार्म और खूबसूरत लुक देता है।

इसे भी पढ़ें- बेस्ट हैं Modular Kitchen के ये लेटेस्ट डिजाइंस, कम जगह में भी मिलेगा लग्जरी और स्पेशियल लुक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik