Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली है और इसका समापन 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के साथ होगा। 9 दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में व्रत, पूजा-पाठ, गरबा और ऑफिस की भागदौड़ एक साथ संभालनी पड़ती है। ऐसे में अक्सर हम पूजा सामग्रीलाना, व्रत के लिए सही डाइट प्लान करना या मंदिर की सफाई जैसी जरूरी चीजें आखिरी वक्त के लिए टाल देते हैं, जिसका पछतावा बाद में पूरे 9 दिन होता है। अगर आप चाहते हैं कि इस बार आपकी नवरात्रि बिना किसी हड़बड़ी और टेंशन के सिर्फ भक्ति और उत्साह के साथ बीते, तो ये 5 काम नवरात्रि शुरू होने से पहले ही निपटा लें।

नवरात्रि से पहले करें ये 5 तैयारियां

शारदीय नवरात्रि का त्योहार आने से पहले आप ये सभी काम कर लें ताकि बाद में आपको किसी भी तरह की दिक्कत न हो और आप अपना त्योहार खुशी से मना सकें।

1- घर और मंदिर की साफ-सफाई

अपने घर की सफाई आप 2-3 दिन पहले ही कर लें। अक्सर महिलाएं ऐसा करती हैं कि एक दिन पहले सब लेकर बैठती हैं, जिससे जल्दी-जल्दी में काम अच्छी तरह नहीं होता है और साथ ही काफी थकान हो जाती है। 

image credit- magnific

2- नकारात्मक और टूटी-फूटी चीजें हटाएं

सफाई करते वक्त अपने घर से सभी पुरानी और टूटी-फूटी चीजें, जैसे - टूटी हुई झाड़ू, खंडित मूर्तियां और टूटा हुआ शीशा हटा दें। इस तरह के सामान घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं।

image credit- magnific

3- पूजा की सामग्री लिस्ट बनाएं 

शारदीय नवरात्रि की पूजा में आपको क्या-क्या सामग्री चाहिए इसकी लिस्ट आप पहले से ही बना लें। साथ ही सभी सामान जैसे- कलश स्थापना (घटस्थापना), रोली, मौली, आम के पत्ते, ज्वारे बोने के लिए मिट्टी का बर्तन और साफ मिट्टी पहले ही मंगवा कर रख लें।

4- व्रत की तैयारी

सभी महिलाएं नवरात्रि में पूरे व्रत नहीं रखती हैं। अगर आप पूरे 9 दिन उपवास रख रही हैं, तो सेंधा नमक, कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, मखाना, फल और सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) पहले ही खरीद के रख लें।

5- माता की चौकी सजाने की प्लानिंग 

नवरात्रि में माता रानी की चौकी काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में उसे कैसे सजाना है इसकी योजना बना लें। साथ ही स्थापना करने का शुभ मुहूर्त भी पता कर लें ताकि आखिर में कोई दिक्कत न हो।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main image credit- Gemini