मॉनसून में बरसाती कीड़ों का हमला शुरू हो जाता है। शाम के समय जैसे ही लोग बल्ब जलाते हैं, तो कीड़े उसी के इर्द-गिर्द घूमने लगते हैं। कई बार तो इनकी संख्या इतनी बढ़ जाती है कि लाइट जलाकर बैठना मुश्किल हो जाता है। इनसे बचाव के लिए आमतौर पर लोग ज्यादातर काम दिन के उजाले में कर लेते हैं। हालांकि, कम से कम लाइट जलाने पर भी ये कीड़े उड़ते हुए चले आते हैं। आमतौर पर इनसे छुटकारा पाने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल स्प्रे या अन्य कारगर चीजें खरीदकर लाते हैं। मगर आपको बता दें कि रसोईघर में रखे सरसों तेल का इस्तेमाल कर इस परेशानी को खत्म कर सकती हैं। नीचे लेख में जानें-
बरसाती कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?
इन कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए बाजार के चक्कर लगाने या पैसे खर्च करने के बजाय सरसों तेल वाला तरीका अपनाएं। नीचे जानें इस आसान और असरदार तरीका अपनाते की प्रक्रिया-
जरूरी सामान
- सरसों का तेल
- पॉलीथीन
बरसाती कीड़ों को भगाने का तरीका
- बरसाती कीड़ों को भगाने के लिए पॉलीथीन लें।
- अब इसमें 1 चम्मच सरसों का तेल लगाएं।
- इसके बाद इस बल्ब होल्डर में इसे फंसा दें।
सरसों तेल वाला तरीका कैसा करता है?
कीड़े-पतंगे रोशनी की तरफ आकर्षित होकर जैसे ही बल्ब के पास आएंगे, वे इस तेल की चिपचिपाहट से चिपक जाएंगे। सरसों के तेल की तेज गंध भी कई कीड़ों को दूर रखती है। यह एक ऐसा आसान और बिना केमिकल वाला तरीका है, जो आपकी बालकनी को बिना किसी खर्च के कीड़ों से फ्री रख सकता है।
अन्य तरीका
अगर आप ज्यादा मेहनत या ताम-झाम नहीं करना चाहती हैं, तो पानी वाला तरीका अपना सकती हैं। इसके लिए थाली में पानी भरें। फिर इसे उस जगह पर रखें जिस बल्ब के नीचे कीड़े आ रहे हैं। ऐसा करने से जब कीड़े नीचे गिरेंगे तो वह जमीन में गिरने के बजाय पानी में गिरेंगे। इसके अलावा आप नीम तेल वाला तरीका अपना सकती हैं।
- इसके लिए एक स्प्रे बोतल में पानी भरें।
- अब उसमें 2-3 चम्मच नीम का तेल और थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिला लें।
- इसके बाद इसे खिड़की, दरवाजों और उन जगहों पर स्प्रे करें।
- आप शाम के समय बालकनी में नीम के तेल का दीया भी जला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: मॉनसून में आटे और सूजी में हो जाते हैं सफेद कीड़े? ये आसान हैक्स आ सकते हैं काम
तो, फिर अगर आपके घर में बरसाती कीड़े घुस आते हैं, तो परेशान क्यों होना? आप ऊपर लेख में बताया गया तरीका अपना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
