हमारे देश में सैलरी पाने वाले लोगों के लिए, अपने आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हर महीने की कमाई से पैसे बचाना बहुत मुश्किल हो जाता है। हालांकि आपके लिए मणि सेविंग बहुत जरूरी है, लेकिन कई तरह के खर्चे जिनके बारे में आप सही तरह से अनुमान नहीं लगा पाती हैं वो आपके लिए भारी पड़ जाते हैं। कई लोगों की शिकायत होती है कि सैलरी आते ही पैसे खर्च हो जाते हैं और फिर पूरे महीने तंगी का सामना करना पड़ता है। कई तरह के खर्चों के कारण, लगातार अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा बचाकर रखना मुश्किल हो सकता है। यह समस्या कई लोगों के साथ होती है कि उनकी सैलरी का छोटा हिस्सा भी बचत में नहीं जाता है। ऐसे में पैसे बचाने की आदत और स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग बहुत जरूरी हो जाती है। आइए आपको बताते हैं ऐसी कुछ जरूरी बातें जिनसे आप अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा बचा सकती हैं।

पूरे महीने का बजट बनाएं

अपनी कमाई और खर्चों के हिसाब से आप अपनी सैलरी आते ही पूरे महीने का बजट बनाएं। इस बजट में प्रायरटी पर उन खर्चों को रखें जिन्हें ताला नहीं जा सकता है। जैसे बिजली का बिल, हाउस रेंट, ग्रॉसरी, बच्चों की फीस। इन सभी का बजट बनाएं और इनका पेमेंट सबसे पहले करें। इसके साथ आप 50/30/20 रूल बनाएं जिसमें 50% हिस्सा आपकी जरूरतों के लिए, 30% आपकी इच्छाओं के लिए और 20% बचत के लिए रखें। अपने बजट पर ध्यान दें और इस नियम को पूरे महीने के लिए फॉलो करें।

यह भी पढ़ें- महंगाई की इस मार में कहीं खाली न हो जाए जेब, House Wife आज से ही नोट कर लें ये 'डेली सेविंग्स टिप्स'

ऑनलाइन शॉपिंग और फिजूल खर्चे से बचें

आपको इस बात का ध्यान सबसे ज्यादा देने की जरूरत है कि आप महीने की शुरुआत में अपनी सैलरी से सिर्फ जरूरी चीजों की शॉपिंग करें। कोशिश करें कि आप ऑनलाइन शॉपिंग न करें, क्योंकि कई बार ऑनलाइन शॉपिंग के ऑफर्स आपको खरीदारी करने के लिए अट्रैक्ट करते हैं और आप जरूरत से ज्यादा शॉपिंग आकर लेती हैं। इससे आपके पूरे महीने का बजट बिगड़ सकता है। अगर आपको ऑनलाइन शॉपिंग करनी है तो महीने के आखिरी में करें जिससे आप उन्हीं पैसों से शॉपिंग कर पाएंगी जो मंथ एन्ड में आपके अकाउंट में होंगे। कोशिश करें कि आप किसी भी तरह की फिजूलखर्ची से बचें।

यह भी पढ़ें- आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए अपनाएं ये Money Management टिप्‍स

इमरजेंसी फंड की अहमियत को समझें

इमरजेंसी फंड एक ऐसा सुरक्षा कवच है जो अचानक आने वाले खर्चों, जैसे मेडिकल इमरजेंसी, नौकरी छूटने या कार की मरम्मत के समय काम आता है और इससे आपकी आर्थिक स्थिरता पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। आप अपनी सैलरी से हर महीने छोटी सेविंग्स जरूर करें जैसे आप FD कर सकती हैं या फिर RD कर सकती हैं। कम से कम तीन से छह महीने के खर्च के बराबर रकम एक अलग सेविंग्स अकाउंट में जमा करके रखें जिससे जरूरत पड़ने पर ये आपके काम आ सके।

अगर आप भी यहां बताए मनी सेविंग रूल्स को फॉलो करेंगी तो आपको कभी इस बात की चिंता नहीं होगी कि आपकी सैलरी आते ही कुछ दिनों में ही खर्च हो जाती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com