How To Grow Lychee From Seed: इन दिनों बाजार में फल के हर दूसरे ठेले पर लीची के गुच्छे देखने को मिल जाते हैं। गुच्छों में बंधे ये फल देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, उतना ही ये स्वाद में भी लाजवाब होते हैं। आमतौर पर लोग इन्हें छीलकर खाने के बाद इनके बीजों को कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी मदद से अपनी बगिया में पेड़ उगा सकती हैं। इसके लिए बस आपको सही से बेबी प्लांट या सीड्स को जर्मिनेट करने की जरूरत है। इसकी खास बात यह है इन्हें अंकुरित करने के लिए आपको न पैसे खर्च करने की जरूरत है और न ही मेहनत करने की आवश्यकता है। किचन में रखे पुराने प्लास्टिक लंच बॉक्स का इस्तेमाल करके इनके बेबी प्लांट उगा सकती हैं।
अगर आप भी इस फल के बीजों को भी कचरे में फेंक देती हैं, तो अभी रुकिए क्योंकि अगर आप इसे बार अपनी बगिया में लगा देती हैं, तो तैयार होने के बाद आप इस पर भर-भर के फल पा सकती हैं। नीचे लेख में जानें कैसे लंच बॉक्स वाली ट्रिक से ग्रो करें प्लांट?
पौधा उगाने के लिए जरूरी सामग्री
- लीची के ताजे बीज
- एक प्लास्टिक का लंच बॉक्स (ढक्कन वाला)
- टिश्यू पेपर या सूती कपड़ा
- थोड़ा सा पानी
लीची के बीजों से कैसे ग्रो करें प्लांट?
- लीची खाने के बाद इसके बीजों इकट्ठा करें।
- अब इन्हें साफ पानी से अच्छे से धुल लें।
- इसके बाद एक प्लास्टिक वाला लंच बॉक्स लें।
- इसे भी अच्छे से धुलकर सुखा लें।
- इसके बाद इसमें दो टिशू पेपर बिछाएं।
- अब बीजों को टिशू पेपर में रखकर दूसरे पेपर से ढक दें।
- अगर एक टिशू पेपर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो बीजों को इसमें लपेटकर रखें।
- इसके बाद इसके ऊपर स्प्रे बोतल में पानी भरकर छिड़काव करें।
- फिर टिफिन को ढक्कन से बंद कर दें।
- अब इसे किसी कोने में हफ्ते भर के लिए रख दें।
- समय-समय पर इसपर पानी का छिड़काव करते रहे, ध्यान दें कि नमी खत्म नहीं होनी चाहिए।
- समय पूरा होने के बाद आप देखेंगी कि बीज अंकुरित हो गए हैं।
लीची के बीज अच्छे से अंकुरित हो गए हैं कैसे लगाएं पता?
ध्यान दें कि बीजों को निकालकर गमले में तब लगाएं, जब बीज अच्छे से अंकुरित हो जाए। नीचे जानें तरीका-
बीज को निकालने के बाद देखें कि उसमें कम से कम 1से 2 इंच लंबी सफेद जड़ निकली या नहीं। जड़े निकलने के साथ ही अगर बीज पर छोटा सा हरा अंकुर निकला है या नहीं। अगर ये दोनों चीजें सही है, तो यह गमले में लगाने के लिए बिल्कुल सही समय है।
इसे भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप में भी नहीं मुरझाएगा करी पत्ता, इन देसी ट्रिक्स से रहेगा हरा-भरा; पड़ोसी पूछेंगे राज
गमले में कैसे लगाएं ये बीज?
- अंकुरित बीजों को लगाने के लिए 6-8 इंच वाला छोटा प्लास्टिक या मिट्टी काल गमला लें।
- अब इसमें तैयार की गई पॉटिंग मिक्स मिट्टी भरकर पानी का छिड़काव करें।
- बीजों को टिश्यू पेपर से हटाते वक्त खास ध्यान दें। अगर जड़ टिश्यू पेपर में चिपका हुआ है, तो जबरदस्ती न करें।
- कागज सहित बीज को गमले की मिट्टी में लगा दें।
- गमले को तैयार मिट्टी को ऊपर 2 इंच खाली छोड़कर भरें।
- अब मिट्टी के बीच में उंगली से 1-1.5 इंच गड्ढा करें।
- अब बीज को ऐसे रखें कि जड़ नीचे और अंकुरण ऊपर की तरफ हो।
- इसके बाद बीज को हल्की मिट्टी से ढकें।
- अब स्प्रे बोतल की मदद से मिट्टी से हल्का पानी दें।
लीची के पौधे की देखभाल के लिए कुछ जरूरी टिप्स
- गमले में बीज को लगाने के बाद इसे तेज धूप में भूलकर भी न रखें।
- इसे 4-5 दिनों तक ऐसी जगह पर रखें जहां हल्की धूप आती हो।
- मिट्टी में नमी को बनाएं रखें। कोशिश करें कि पानी मग के बजाय स्प्रे बोतल से डालें।
- जब पौधे में 4-5 पत्तियां आ जाएं, तो इसे सुबह 2-3 घंटे की धूप में रखें।
लीची के पेड़ को तैयार होने में कितना समय लगता है?
लीची के पेड़ को तैयार होना उसकी ग्रोविंग विधि पर निर्भर करता है। अगर आपने इसके प्लांट को बीज से लगाया है, तो इसे तैयार होने में 7-10 साल का समय लगता है। वहीं ग्राफ्ट या लेयरिंग से लगाए गए प्लांट को फल देने में 3-5 साल का समय लगता है।
इसे भी पढ़ें-June Gardening Tips: जून में घर की क्यारी में उगाएं ये सब्जियां, सालों साल मिलेगा ताजा स्वाद
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik, Shutterstock
