Modern Bathroom Designs: सिंपल से घर को अगर सही तरीके से ऑरेंज किया जाए, तो वह किसी लग्जिरियस हाउस से कम नहीं लगता है। आज के समय लोग घर के लिविंग रूम, बेडरूम और बालकनी के साथ-साथ बाथरूम को बनवाते वक्त भी खास ध्यान देते हैं। फिर चाहे बात डिजाइन की हो, रंग की हो या फिर टॉयलेट आइटम्स को ऑरेंज करके रखना हो। ऐसा इसलिए क्योंकि यह जगह आज के समय न केवल नहाने की एक जगह है बल्कि घर का ऐसा कोना बन गया है जहां लोग कुछ समय सुकून से बिताते हैं। ऐसे में एक मॉडर्न और स्टाइलिश बाथरूम डिजाइन (Stylish Bathroom Designs होना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपके सिंपल घर के लिए कुछ ऐसे ही लेटेस्ट बाथरूम डिजाइंस लेकर आए हैं, जो आपके घर को साफ-सुथरा और मॉडर्न लग्जरी लुक देंगे।
न्यूट्रल कलर्स और मिनिमलिस्ट लुक (Neutral Colors & Minimalist Look Bathroom Design)
सिंपल घर को फाइव स्टार लुक देने का सबसे पहला और आसान तरीका है रंगों का चुनाव। अपने बाथरूम के लिए सफेद, क्रीम, लाइट ग्रे या बेज जैसे न्यूट्रल रंगों को चुनें। ये रंग न सिर्फ आंखों को सुकून देते हैं, बल्कि छोटे बाथरूम को भी बड़ा और खुला-खुला दिखाते हैं।
इसके साथ ही, बाथरूम में कम से कम और जरूरत का सामान रखें। दीवारों पर सिंपल टाइल्स और साफ-सुथरा फ्लोरिंग डिजाइन आपके बाथरूम को एक क्लासिक और प्रीमियम लुक देता है।
इसे भी पढ़ें- Bathroom Light Mirror Designs: अपने घर के बाथरूम को दें होटल जैसा लुक, लगवाएं 'लाइट मिरर्स' के ये डिजाइंस
मॉडर्न फिटिंग्स और वॉल-माउंटेड फिक्सचर्स (Modern Fittings & Wall-Mounted Fixtures Bathroom Design)
आजकल के लेटेस्ट डिजाइंस में वॉल-माउंटेड कमोड और वॉशबेसिन काफी ट्रेंड में हैं। इससे फर्श का हिस्सा खाली रहता है, जिससे बाथरूम को साफ करना बहुत आसान हो जाता है और यह दिखने में भी काफी मॉडर्न लगता है। इसके अलावा, क्रोम, मैट ब्लैक या रोज गोल्ड फिनिश वाले नल और शावर का इस्तेमाल करें। ये छोटी-छोटी चीजें आपके साधारण बाथरूम के लुक को तुरंत बदल देती हैं और उसे एक लग्जरी होटल जैसा टच देती हैं।
ग्लास पार्टिशन और वॉक-इन शावर (Glass Partition & Walk-in Shower Bathroom Design)
फाइव स्टार होटलों के बाथरूम में आपने अक्सर देखा होगा कि नहाने की जगह को कांच से अलग किया जाता है। आप अपने सिंपल घर में भी एक ट्रांसपेरेंट या फ्रोस्टेड ग्लास पार्टिशन लगवा सकती हैं। यह पूरे बाथरूम में पानी को फैलने से रोकता है, जिससे बाकी का हिस्सा हमेशा सूखा और साफ रहता है।
वॉक-इन शावर डिजाइन न केवल देखने में खूबसूरत लगता है बल्कि यह बाथरूम को एक शानदार और मॉडर्न स्पेस में बदल देता है।
एंटी-स्किड मैट टाइल्स और टेराजो डिजाइन (Anti-Skid Matte Tiles & Terrazzo Bathroom Design)
ग्लासी टाइल्स की जगह अब बाथरूम के फर्श के लिए मैट फिनिश टाइल्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसके अलावा आजकल टेराजो और वुडन टेक्सचर वाली टाइल्स भी काफी पसंद की जा रही हैं। मैट टाइल्स एंटी-स्किड होती हैं, जिससे पैर फिसलने का खतरा नहीं रहता। साथ ही, यह बाथरूम को एक सटल और एलीट लुक देती हैं।
कंसील्ड फ्लश और कंसील्ड शावर फिटिंग्स (Concealed Fittings Bathroom Design)
लेटेस्ट डिजाइंस में साफ-सफाई और मिनिमलिज्म पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इसके लिए कंसील्ड फिटिंग्स का इस्तेमाल होता है यानी पानी के पाइप, फ्लश टैंक और शावर के मिक्सर सब दीवार के अंदर छुपे होते हैं। बाहर सिर्फ खूबसूरत नल, शावर हेड और फ्लश बटन ही नजर आते हैं। दीवार पर फालतू की चीजें नहीं दिखतीं, जिससे बाथरूम एकदम स्लीक, साफ और लग्जरियस नजर आता है।
इसे भी पढ़ें- Washroom में लगवाएं ये स्टाइलिश Basin, घर के सिंपल बाथरूम को मिलेगा मॉडर्न लुक
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Cedit-Pinterest
