Laser Cut Panel Design For Living Room: लिविंग रूम को सुंदर बनाने के लिए लोग हजारों रुपये पानी की तरह बहाते हैं। फिर चाहे डेकोरेशन आइटम्स की बात हो या फिर दीवारों की साज-सज्जा की बात हो। आमतौर पर लोग न केवल बेडरूम बल्कि लिविंग रूम में भी वॉल पैनल लगवाते हैं। इसे लगवाने से न केवल पेंट का खर्चा बचता है बल्कि चार चांद लगाने का काम करता है। लिविंग रूम में हम सभी अक्सर अपनी फैमिली के साथ न केवल खूबसूरत पल बिताते हैं बल्कि मेहमानों के आने पर उसी कमरे में बिठाते हैं।
ऐसे में अगर आप अपने लिविंग रूम को एक मॉडर्न, लग्जरी और यूनिक लुक देना चाहती हैं, तो लेजर कट वॉल पैनल्स (Laser Cut Wall Panels) इस समय सबसे बेस्ट ट्रेंड हैं। ये पूरे कमरे का माहौल बदल देते हैं।
जियोमेट्रिक पैटर्न्स (Geometric Designs laser Cut Panel)
अगर आपको उलझे हुए या बहुत भारी डिज़ाइन्स पसंद नहीं हैं, तो जियोमेट्रिक पैटर्न्स आपके लिए बेस्ट हैं। इसमें हेक्सागोन, डायमंड शेप, स्ट्रेट लाइन्स या इंटरलॉकिंग स्क्वायर्स जैसे पैटर्न्स होते हैं। इसे टीवी यूनिट के बैकग्राउंड में या सोफे के पीछे वाली दीवार पर फुल-साइज में लगाएं। यह आपके लिविंग रूम को एक मॉडर्न और सिमेट्रिकल लुक देता है।
इसे भी पढ़ें- Bedroom में लगवाएं Premium Wall Panel के ये डिजाइंस, स्टाइल्स और पर्सनल स्पेस को मिलेगा रॉयल लुक
ट्रेडिशनल जाली और मोरक्कन डिजाइंस (Traditional & Moroccan Jali Laser Cut Panel)
अगर आप अपने लिविंग रूम को एक राजा-महाराजाओं जैसा या विंटेज वाइब देना चाहती हैं, तो यह क्लासिक चॉइस है। इसमें बारीक नक्काशी, मुगलकालीन जाली वर्क और मोरक्कन आर्किटेक्चर से प्रेरित पैटर्न्स होते हैं। इसे मंदिर के बैकड्रॉप के रूप में, या फिर लिविंग और डाइनिंग एरिया के बीच पार्टीशन की तरह इस्तेमाल करें। एमडीएफ पर गोल्ड या कॉपर पेंट के साथ यह डिजाइन बेहद खूबसूरत लगता है।
फ्लोरल और नेचर-इंसपायर्ड डिजाइंस (Floral & Nature-Inspired Laser Cut Panel)
अगर आपको नेचर पसंद है और आप अपने लिविंग रूम को प्रकृति से जुड़ा हुआ रखना है चाहती हैं, तो फ्लोरल और नेचर-इंसपायर्ड डिजाइंस बेस्ट हैं। इसमें पेड़ की शाखाएं, पत्तियां, कमल के फूल या उड़ती हुई चिड़ियों के लेजर-कट पैटर्न्स शामिल होते हैं।
अगर आपके लिविंग रूम में इनडोर प्लांट्स रखे हैं, तो उसके ठीक पीछे वाली दीवार पर यह पैनल बहुत जंचेगा। इसे व्हाइट या पेस्टल कलर्स में रखने पर कमरा काफी खुला-खुला और फ्रेश नजर आता है।
एब्सट्रैक्ट और वेवी आर्ट (Abstract & Wavy Patterns Laser Cut Panel)
लिविंग रूम में कुछ यूनिक और आर्टिस्टिक एलिमेंट जोड़ना चाहती हैं, तो एब्सट्रैक्ट डिजाइंस चुन सकती हैं। इसमें पानी की लहरों जैसे कर्व्स, रैंडम तैरती हुई लाइनें या 3D इफेक्ट देने वाले कट्स होते हैं। इसे लिविंग रूम की किसी एक खाली दीवार पर वॉल आर्ट की तरह फ्रेम करवा कर लगाएं। इसके ऊपर सीलिंग से गिरती हुई Spotlight फोकस करें, डिजाइ निखर कर आएगा।
लेजर कट डिजाइंस को और खूबसूरत बनाने के तरीके
लेजर कट पैनल का 50% लुक उसकी लाइटिंग से आता है। पैनल के पीछे हमेशा वार्म-व्हाइट या एम्बर कलर की LED स्ट्रिप लाइट्स लगवाएं। अगर आपकी दीवार का रंग डार्क है, तो लाइट कलर का पैनल चुनें। अगर दीवार लाइट है, तो चारकोल ग्रे, ब्लैक या मैटेलिक गोल्ड पैनल लाजवाब लगेगा। मेटल पैनल मॉडर्न लुक के लिए बेस्ट हैं, जबकि लकड़ी के पैनल क्लासिक और वार्म लुक देते हैं।
इसे भी पढ़ें- बरसात से पहले दीवारों पर लगवा लें ये Fluted Panels, नहीं आएगी सीलन; कमरा दिखेगा लग्जरी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Pinterest
