भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान लोग मथुरा की ऐतिहासिक गलियों और रंग-बिरंगे बाजारों को भी एक्सप्लोर करते हैं। अगर आप भी जन्माष्टमी 2026 के अवसर पर मथुरा जा रही हैं और वहां के पारंपरिक बाजारों से खरीदारी करने की सोच रही हैं, तो शॉपिंग करते समय इन खास चीजों को अपनी विशलिस्ट में जरूर शामिल करें।

मथुरा के बाजारों से खरीदें ये 4 प्रसिद्ध चीजें

जन्माष्टमी पर मथुरा में श्रीकृष्ण के दर्शन के बाद आप वहां के लोकल बाजारों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। मथुरा के बाजारों से आप कुछ जरूरी सामान की खरीदी अवश्य करें।

1. लड्डू गोपाल की पोशाक और मूर्ति

मथुरा के बाजार बाल गोपाल की श्रृंगार सामग्री और पोशाकों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। आप यहां से लड्डू गोपाल की सुंदर जरीदार पोशाकें और उनकी मूर्तियां खरीद सकती हैं। द्वारकाधीश मंदिर और विश्राम घाट के आसपास स्थित बाजारों में आपको गोटा-पट्टी, रेशम और मोतियों के काम वाली एक से बढ़कर एक खूबसूरत पोशाकें कम दाम में मिल जाएंगी।

(Image credit: pinterest/Aurelia)

2. पीतल के नक्काशीदार झूले व मूर्तियां

कान्हा की नगरी में आपको किफायती कीमत पर कई धातुओं से बनी मूर्तियां मिल जाएंगी। मथुरा से हाथ से तैयार किए गए पीतल और अष्टधातु के सुंदर झूले खरीदकर आप अपने घर के मंदिर में रख सकती हैं।  

(Image credit: pinterest/SAMA Homes)

3. मथुरा के सुप्रसिद्ध पेड़े

मथुरा के बाजारों में मिलने वाले यहां के विश्वप्रसिद्ध पेड़ों की खरीदारी करना बिल्कुल न भूलें। शुद्ध दूध और भुने हुए खोये से बने यह मथुरा के भूरे पेड़े न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए भी यह सबसे सही विकल्प हैं।  

(Image credit: pinterest/Sally Pointon)

यह भी पढ़ें- Vrindavan के इन बाजारों में मिलती है सबसे सस्ती और बेहद खूबसूरत Gopi Dress

4. ब्रज के कुदरती इत्र और धूप-अगरबत्तियां

मथुरा के बाजारों में आपको मोगरा, गुलाब, चंदन और कस्तूरी की प्राकृतिक सुगंध वाले इत्र मिल जाएंगे। लड्डू गोपाल के वस्त्रों पर लगाने के लिए आप खास इत्र खरीद सकती हैं। इसके अलावा, यहां जड़ी-बूटियों से बनी धूपबत्ती और अगरबत्ती भी कम कीमत में कई वैराइटी के साथ मिल जाएगी, जो आपके पूजा घर को सुगंध से भर देगी।  

(Image credit: pinterest/Etsy)

5. हस्तनिर्मित लकड़ी के सामान

आप मथुरा के बाजारों से घर के मंदिर और झांकी की सजावट के लिए लकड़ी के सामान खरीद सकती हैं। इसके अलावा, आपको यहां स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाई गई मिट्टी की रंग-बिरंगी छोटी मटकियां, बांसुरी के स्टैंड और लकड़ी की सुंदर झांकियां भी मिल जाएंगी। 

(Image credit: pinterest/MysticalArt)

यह भी पढ़ें- Carpet Market in Delhi: दिल्ली के इन बाजारों में मिलते हैं मात्र 500 रुपये से शुरू होने वाले शानदार कारपेट, देखें लोकेशन

कैसे पहुंचे कान्हा की नगरी मथुरा?

अगर आप भी इस साल जन्माष्टमी पर मथुरा जाने की सोच रही हैं, तो यहां पहुंचने के लिए इन आसान तरीकों की मदद ले सकती हैं:

1. यहां आने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन है।
स्टेशन से बाहर निकलकर ऑटो या ई-रिक्शा से आप 10 मिनट में सीधे मुख्य बाजार तक पहुंच सकती हैं।

2. आगरा यमुना एक्सप्रेसवे या एनएच-19 के जरिए भी आप आसानी से मथुरा पहुंच सकती हैं।
आप अपनी पर्सनल कार या बस के जरिए भी आसानी से यात्रा कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- ट्रॉली बैग हो या ब्राइडल हैंडबैग, दिल्ली के इन 4 बाजारों में कम दाम में मिलेगा बेस्ट कलेक्शन

3. यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और आगरा हैं।
एयरपोर्ट से भी आप सीधे कार या टैक्सी लेकर मथुरा जा सकती हैं।

जन्माष्टमी पर आप मथुरा जाकर श्री कृष्ण के दर्शन के साथ-साथ वहां के मुख्य बाजारों को भी घूम सकती हैं। यहां की ऐतिहासिक गलियों में लगने वाले बाजारों में आपको जरूरत और सजावट के कई सस्ते व सुंदर सामान मिल जाएंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।