इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को है, जिस पर भाई-बहन एक-दूसरे को ऑनलाइन उपहार भेजते हैं। ऐसे में परफेक्ट गिफ्ट क्या खरीदा जाए और क्या वह समय पर डिलीवर हो पाएगा या नहीं, इसे लेकर मन में कई सवाल रहते हैं। आखिरी समय में पसंद की चीजें या तो आउट ऑफ स्टॉक हो जाती हैं या फिर डिलीवरी लेट होने का डर बना रहता है, जिससे सारा मजा किरकिरा हो जाता है। मगर आपकी इस परेशानी का समाधान मौजूद है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे बिना किसी टेंशन के अपने रक्षाबंधन के गिफ्ट्स को एडवांस में शेड्यूल कर सकते हैं।

रक्षाबंधन के लिए गिफ्ट शेड्यूल कैसे करें?

पहले जहां लोग त्योहार से पहले मार्केट जाकर गिफ्ट्स की खरीदारी करते थे। वहीं अब लोग ऑनलाइन गिफ्ट्स खरीदना पसंद करते हैं। इसकी अच्छी बात यह है कि उपहार बिना किसी परेशानी के मनचाहे पते पर पहुंच जाते हैं।

मगर एक समस्या जो परेशान करती है वह है कि रक्षाबंधन पर्व आने से पहले वह सामान आउट ऑफ स्टॉक हो गया, तो फिर क्या करेंगें? अब ऐसे में लोगों को या तो सामान पहले ऑर्डर करना पड़ता है या फिर उसके दूसरे से स्टॉक में आने का इंतजार करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें- इस रक्षाबंधन भाई के लिए घर पर बनाएं बटन और मोती से सुंदर राखी, जानें तरीका

गिफ्ट्स एडवांस में शेड्यूल करने के आसान तरीका

रक्षाबंधन के मौके पर अगर आप अपने परिवार के सदस्या या फिर भाई-बहन के लिए समय से उपहार भेजना चाहते हैं, तो यह तरीका काम आ सकता है। नीचे पढ़ें-

  • कोई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म चुनें जैसे Amazon, Myntra, Blinkit और Zepto को चुनें।
  • अब अपना मनपसंद गिफ्ट चुनें।
  • इसके बाद डिफॉल्ट तारीख को बदलकर डिलीवरी तारीख चुनें। जैसे (27 अगस्त या 28 अगस्त की सुबह)।
  • फिर समय का स्लॉट चुनें। डिलीवरी के लिए खास समय जैसे सुबह-सुबह या तय समय चुनें।
  • इसके बाद ऑर्डर भेजने वाले पते की जानकारी कन्फर्म करें।
  • फिर लोकल पता, लैंडमार्क और चालू फोन नंबर दोबारा जांच लें।
  • इसके बाद पेमेंट प्रोसेस पूरा करे ऑर्डर कंफर्म करें।

ऑर्डर शेड्यूल करते समय ध्यान रखें ये बातें

पर्सनलाइज्ड या कस्टम गिफ्ट के लिए कम से कम 7 से 10 दिन पहले ऑर्डर करें क्योंकि कस्टम डिजाइनिंग या फोटो प्रिंटिंग में ज्यादा समय लगता है। मिठाई या ताजी बेकरी की चीजों के लिए, डिलीवरी का समय 28 अगस्त की शाम या सुबह जल्दी का ही तय करें। अपने मनमुताबिक समय पर भेजने के लिए, पूरे भारत में होने वाली स्टैंडर्ड डिलीवरी के ऑर्डर इवेंट से 5 से 7 दिन पहले कंफर्म करें।

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: हाथ ही नहीं, पैरों पर भी लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस; हर कोई करेगा तारीफ

अगर आप थोड़ी सी समझदारी दिखाते हुए पहले से ही अपने गिफ्ट को समय पर भेज सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific, AI