Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:52 AM IST

5 रुपये खर्च कर बनाएं पिक्चर वाला मोबाइल कवर

पिक्चर वाला मोबाइल कवर काफी महंगे मिलते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इसे घर पर भी खुद से बना सकती हैं। 
Updated:- 2024-07-17, 16:15 IST
image

मोबाइल कवर न केवल हमारे फोन को सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि उसकी सुंदरता को भी बढ़ाता है। बाजार में मिलने वाले कवर काफी महंगे होते हैं साथ ही यह कुछ खास नहीं होते, लेकिन आप सिर्फ 5 रुपये खर्च कर खुद के लिए पिक्चर वाला मोबाइल कवर बना सकते हैं। यह न केवल सस्ता होगा बल्कि आपकी पसंद के अनुसार होगा। चलिए जानते हैं कैसे...

ऐसे करें शुरुआत?

पिक्चर वाला मोबाइल कवर को बनाने के लिए आपको ट्रांसपेरेंट मोबाइल कवर लेना होगा। इसके अलावा आपके पास कोई भी पुराना मोबाइल कवर है तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकती हैं। मोबाइल के कवर के बराबर फोटो का साइज होना चाहिए। 

आयरन गर्म करके फोटो चिपकाएं

easy tricks to print your photo on mobile cover

इसके बाद आपको प्रिंटिंग मशीन की जरूरत होगी। प्रिंटिंग मशीन नहीं है तो मार्केट से महज 5 रुपये में आप अपनी फोटो को कवर के साइज में प्रिंट करवा लें। इसके बाद बैक साइड में अपनी फोटो को टैप करें। इसके बाद आपको आयरन को गर्म करना होगा। आयरन गर्म होने के बाद आपको इसकी मदद से फोटो लगे कवर पर आयरन करना होगा। 

इसे भी पढ़े- घर पर इन तरीकों से बनाएं अपने लिए स्टाइलिश फोन कवर

पिक्चर वाला मोबाइल कवर कैसे बनाएं

इसके बाद आपको 30 मिनट के लिए ठंडे पानी में कवर को डालकर छोड़ देना होगा। पेपर हटने के बाद फोटो कवर पर दिखने लगेगा। इसे बनाने में आपको केवल 30 मिनट का समय लगेगा। वहीं इसे बनाने के लिए आपको केवल फोटो प्रिंट करने के लिए पैसे खर्च करने होगे। ऐसे में आपको 5 रुपये का पिक्चर वाला मोबाइल कवर बनकर तैयार हो जाएगा। 

इसे भी पढ़े- इन 3 चीजों की मदद से अपने फोन कवर को बनाएं स्टाइलिश

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे

 

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।