How To Grow Micro Green Grains: गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग अपने घर के खाली हिस्से में पेड़-पौधों को लगाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई बार लोग अपने कमरे के अंदर भी अलग-अलग तरह के प्लांट्स लगाते हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि पौधों के लिए सिर्फ बालकनी या किचन ही सही जगह है क्योंकि वहां धूप अच्छी आती है, लेकिन अगर बात करें कि बेडरूम की, तो अमूमन लोगों को लगता है कि यहां पर प्लांट्स के लिए ग्रो करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कई ऐसे छोटे और सुंदर पौधे होते हैं जो कम रोशनी में भी उग सकते हैं। चलिए नीचे लेख में जानते हैं कि आप अपने बेडरूम को छोटा सा बगीचा कैसे बना सकती हैं?

बेडरूम में कैसे उगाएं माइक्रोग्रीन?

माइक्रोग्रीन पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इन्हें उगाने के लिए आपको किसी बड़े बगीचे या खेत की जरूरत नहीं होती। आप अपने बेडरूम की खिड़की या किसी छोटी टेबल पर ही इनकी छोटी सी खेती शुरू कर सकते हैं। नीचे जानें तरीका-

  • बेडरूम में आप माइक्रोग्रीन प्लांट्स को ग्रो कर सकती हैं। इसके लिए एक कम गहरी ट्रे लें।
  • अब इसमें कोकोपीट यानी नारियल के छिलके का बुरादा बनाकर बिछाएं।
  • इसके बाद इसमें मेथी, सरसों या पालक के बीज डालें।
  • अब स्प्रे बोतल में पानी भरकर छिड़काव करें।
  • कोकोपीट को गीला करें। ध्यान दें कि बहुत ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं है।
  • ज्यादा नमी से फंगस लगने का खतरा रहता है।
  • इसे बेडरूम की उस जगह पर रखें, जहां सूरज की रोशनी आती है।
  • अगर कमरे में रोशनी नहीं आती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये कम रोशनी में भी ग्रो कर जाते हैं।

कैसे और कितने दिन में करें माइक्रोग्रीन पौधों की कटाई?

माइक्रोग्रीन फसल 7-10 दिन में 2-3 इंच ग्रो कर जाती है। इनकी कटिंग के लिए बेस्ट 10-11 का समय सबसे अच्छा होता है।इनकी कटिंग करने के लिए धारदार कैंची का इस्तेमाल करें। इन माइक्रोग्रीन्स को आप अपने सलाद, सैंडविच या सूप में डालकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik