आंधी-तूफान के बाद अक्सर घर धूल-मिट्टी से भर जाता है। खिड़की-दरवाजों पर इतनी ज्यादा धूल जम जाती है कि यह जल्दी साफ नहीं होता। खिड़की और दरवाजे पर अगर जाली लगी है, तो फिर तो काम और भी ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि यह जाली के छेद में फंस जाते हैं। ऐसे में महिलाओं का काम बढ़ जाता है, क्योंकि इसे साफ करने में काफी समय लगेगा। गंदगी के कवल दरवाजों तक नहीं रहती, बल्कि बंद रखने के बाद भी घर में भी धूल जमा हो जाती है। फर्श पर नंगे पांव चलने का मन नहीं करता और घर में रखी चीजों पर भी धूल दिखने लगती है। अगर आप भी आंधी-तूफान के बाद सफाई को लेकर चिंता में हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सफाई के कुछ जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे।
आंधी-तूफान के बाद कैसे करें घर की सफाई?
सफाई के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। जाली वाले खिड़की दरवाजों को आप सीधा पानी से धो सकती हैं। इससे धूल-मिट्टी पानी के साथ बह जाती है और जाली मिनटों में साफ हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- फर्श की शोभा बढ़ाने वाले कपड़े के पायदान हो गए हैं मैले? अपनाएं ये कमाल के हैक्स और पाएं नए जैसी चमक
कपड़े से झाड़ें
अगर आप पानी से दरवाजों को धोना नहीं चाहती हैं, तो कपड़े से झाड़ सकती हैं। कपड़े से झाड़ने के दौरान चेहरे को एक साफ कपड़े से कवर कर लें, क्योंकि झाड़ने के दौरान मिट्टी उड़कर आपके नाक और मुंह में जा सकती हैं।
गीले कपड़े से झाड़ें
झाड़ते समय अगर आप कपड़ा गीला यूज करती हैं, तो इससे धूल -मिट्टी ज्यादा नहीं उड़ती, क्योंकि यह कपड़े पर चिपक जाती है। इसे भी जाली-दरवाजे साफ करने का अच्छा तरीका माना जाता है। इसके लिए आप माइक्रोफाइबर कपड़े का यूज कर सकती हैं।
पानी में साबुन मिलाकर धोएं
जाली-दरवाजों की गंदगी साफ करने के लिए आप पानी में साबुन या डिटर्जेंट पाउडर मिला सकती हैं। इससे खिड़की-दरवाजों अच्छे से साफ हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- फेद शर्ट पर लगा तेल का दाग नींबू से भी नहीं जा रहा? बस 5 मिनट के इन हैक्स से चमक जाएगी पहले जैसी
ब्रशा की यूज करें
अगर कपड़े से जाली के बीच फंसी धूल-मिट्टी साफ नहीं हो रही है, तो आप कपड़े धोने वाले ब्रश का यूज कर सकती हैं। इससे मिट्टी आसानी से झड़ जाती है और दरवाजे- जाली साफ हो जाते हैं।
इन टिप्स को फॉलो करते समय आप दरवाजे के आस-पास पड़ी चीजों को हटा दें या ढक दें। क्योंकि, झाड़ते समय धूल-मिट्टी अन्य चीजों पर जम जाएगी और उसे साफ करने का काम बढ़ जाएगा।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-magnific
