Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आज की डेट में सिर्फ पहचान का दस्तावेज नहीं बल्कि हर सरकारी और प्राइवेट काम के लिए जरूरी डॉक्‍यूमेंट है। शादी, तलाक या किसी अन्य व्यक्तिगत कारण से कई लोगों को आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट कराना पड़ता है। लेटेस्‍ट अपडेट के अनुसार, अब आधार में नाम अपडेट करने का प्रोसेस पहले की बजाय कहीं अधिक आसान हो गया है।

UIDAI की व्यवस्था के तहत नाम में बदलाव के लिए जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया को सरल किया गया है, जिससे लोगों के लिए अपडेट कराना सुविधाजनक हो गया है। हालांकि, नाम बदलने के लिए कौन-सा दस्तावेज मान्य होगा, यह बदलाव के कारण और UIDAI के मौजूदा नियमों पर निर्भर करता है।अगर आप भी आधार कार्ड में अपडेट करवाने जा रही हैं तो इन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखना होगा।

Aadhaar Card Update: समय पर नाम बदलना क्‍यों है जरूरी?

आधार कार्ड का इस्‍तेमाल आजकल कई जरूरी कामों में होता है। आपको बैंकिंग से ने लेकर सरकारी सेवाओं, फॉर्म भरने या बड़े वित्तीय लेन-देन जैसे कई कामों में आधार की जरूरत पड़ सकती है। यहां अगर आधार कार्ड पर दर्ज नाम या अन्य जरूरी जानकारी गलत है तो आपको कई दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है।हमेशा याद रखें कि अपने आधार में दर्ज सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सही और अपडेटेड रहें। शादी या तलाक के बाद नाम में बदलाव हुआ है, तो आधार कार्ड में भी इसे अपडेट करा लेना चाहिए।

Aadhaar Card Update: यहां समझें शादी या तलाक के बाद कैसे बदलें नाम?

Image Credit: Shutterstock

अगर आप भी शादी के बाद आधार कार्ड में नाम या सरनेम बदलना चाहती हैं, तो UIDAI की ओर से जारी किए गए डॉक्‍यूमेंट की सूची के अनुसार संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके लिए मैरिज सर्टिफिकेट के साथ पहचान, पता और रिश्ते का प्रमाण अपने पास रखें। अगर मैरिज सर्टिफिकेट पर फोटो नहीं है, तो पुराने नाम वाला कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र भी मांगा जा सकता है। तलाक के बाद नाम बदलने की स्थिति में भी संबंधित वैध दस्तावेज के आधार पर आधार में नाम अपडेट कराया जा सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने मामले के अनुसार UIDAI की स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची जांच लेना जरूरी है।

Aadhaar Card Update: नाम बदलने में इन दस्‍तावेजों को रखें तैयार?

Image Credit: Shutterstock

अगर शादी या तलाक के बिना फर्स्ट नेम या पूरा नाम बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जरूरी दस्तावेज है। ध्यान रखें कि गजट नोटिफिकेशन का इस्तेमाल नाम में बदलाव के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल आधार में पता या जन्मतिथि बदलने के प्रमाण के तौर पर नहीं किया जा सकता।

इन स्‍टेप्‍स को फॉलोकर बदलें नाम

  • आधार में नाम अपडेट कराने के लिए सबसे पहले अपने मामले के अनुसार जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें।
  • इसके बाद पूरा नाम बदलने की स्थिति में गजट नोटिफिकेशन, जबकि शादी या तलाक के मामले में संबंधित वैध दस्तावेज साथ रखें।
  • नाम अपडेट कराने के लिए UIDAI की प्रक्रिया के अनुसार आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के दौरान फॉर्म में सही जानकारी भरें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • आधार केंद्र पर अधिकारी दस्तावेजों और फॉर्म की जांच के बाद अपडेट रिक्वेस्ट को प्रोसेस करेंगे। इसके लिए निर्धारित 75 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी, जिस पर Update Request Number (URN) दर्ज होगा।
  • इसी नंबर की मदद से आप अपने आधार अपडेट रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • यह भी पढ़ें- Aadhaar PVC Card के लिए अब 50₹ नहीं, देने होंगे इतने रुपये; UIDAI ने जारी किए नए रेट्स

 अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock