भूल गए आधार कार्ड? टेंशन छोड़ें! अब मोबाइल से ही होगा होटल चेक-इन, जानें आधार ऐप का ये जादुई फीचर

UIDAI ने होटल चेक-इन को आसान बनाने के लिए एक डिजिटल पहल को शुरू किया है। अब लोगों बाहर जाते वक्त को अपने साथ असली आधार कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं होगी। हाल ही में UIDAI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर mAadhar ऐप के फायदों के बारे में बताया है। 6 मार्च 2026 को शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला यात्री की कहानी दिखाई गई है, जो होटल पहुंचने पर अपना आधार कार्ड भूल जाती है। ऐसी स्थिति में वह परेशान होने के बजाय अपने फोन में मौजूद ऐप के जरिए डिजिटल पहचान दिखाकर आसानी से चेक-इन कर लेती हैं। यह फीचर लोगों के समय और मेहनत दोनों की बचत करता है। ऐसे में इस फीचर के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आधार ऐप से जुड़ा यह फीचर कैसे काम करता है और इससे लोगों को क्या-क्या फायदे होने वाले हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
कैसे करता है यह फीचर?
UIDAI द्वारा शेयर की गई वीडियो में यात्री तुरंत अपने मोबाइल पर mAadhar ऐप डाउनलोड करती है और बायोमेट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी पहचान की वेरीफाई कर लेती है।

इस ऐप में एक QR कोड बनाने की सुविधा मिलती है। होटल के रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी जैसे ही इस कोड को स्कैन करता है, मेहमान की पहचान डिजिटल रूप से वेरीफाई हो जाती है। इस तकनीक के कारण पहचान पत्र खोने या भूलने की चिंता बिल्कुल खत्म हो जाती है।
इसे भी पढ़ें - आधार ऑथेंटिकेशन फेल... सर्वर डाउन या गलत नंबर, जानें क्यों आपके फोन तक नहीं पहुंच रहा है ओटीपी?
mAadhar ऐप के जरिए डिजिटल होटल चेक-इन
- सबसे पहले प्ले स्टोर से आधिकारिक mAadhar ऐप डाउनलोड करें। अपना आधार नंबर डालें और फोन के कैमरे से अपना चेहरा स्कैन (Face Verification) करें।
- वेरिफिकेशन होते ही आपकी डिजिटल आईडी सेफ QR कोड के रूप में तैयार हो जाएगी।
- होटल पहुंचने पर रिसेप्शनिस्ट को यह कोड दिखाएं। वह जैसे ही इसे स्कैन करेगा, आपकी जानकारी वेरीफाई हो जाएगी और आपको बिना किसी फिजिकल डॉक्यूमेंट्स के कमरा मिल जाएगा।

- यह तरीका न केवल तेज है, बल्कि पूरी तरह सेफ भी है। इसमें केवल उतनी ही जानकारी शेयर होती है जितनी जरूरी है, जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें - Aadhaar App में आया नया My Contact Card Feature क्या है? कुछ ही सेकंड में शेयर कर पाएंगी अपनी डिटेल्स, जानें तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।