क्‍या आपने कभी क‍िसी को यह कहते सुना है क‍ि 'मैं म‍िलेन‍ियल हूं', 'वो Gen-Z है' या 'आजकल के बच्‍चे Gen Alpha हैं'? वैसे तो ब‍ीते कई सालों से इसके बारे में सुनने को मि‍ल रहा है, लेक‍िन हाल ही में जंतर-मंतर पर हो रहे प्रोटेस्‍ट के दौरान इसकी चर्चा तेज हो गई थी। दरअसल, यहां हर उम्र के लोगों को देखा गया, ज‍िसमें सबसे ज्‍यादा जेन-जी ही थे। ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल आ रहा था क‍ि क्‍या 1996 के बाद जन्‍मे सभी लोग जेन-जी ही हाेते हैं?

दरअसल, प्रोटेस्‍ट के दौरान जनरेशन को लेकर कई तरह के पोस्‍ट और वीड‍ियाेज इंस्‍टाग्राम पर अपलाेड क‍िए जा रहे थे। इसी के ज‍रि‍ए हम आपकी कंफ्यूजन को दूर करने जा रहे हैं। अगर आपको भी यह जानना है कि आपका बर्थ ईयर किस जनरेशन में आता है, तो नीचे दी गई लिस्ट आपकी मदद करेगी।

आखिर जनरेशन का मतलब क्या होता है?

जनरेशन का मतलब ऐसे लोगों के ग्रुप से होता है, जिनका बर्थ लगभग एक ही समय के दौरान हुआ हो। क्योंकि ये लोग एक जैसे माहौल में बड़े होते हैं, इसलिए इनकी कई आदतें और सोच एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हो सकती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि किसी जनरेशन के सभी लोग बिल्कुल एक जैसे ही हों। यह सिर्फ लोगों को समझने का एक तरीका है।

अपना बर्थ ईयर देखकर जानिए आप किस जनरेशन में आते हैं?

जनरेशन बर्थ ईयर
Gen Beta (जेन बीटा) 2025 - 2039
Gen Alpha (जेन अल्फा) 2013 - 2024
Gen Z (जेन जी) 1997 - 2012
Millennials/Gen Y (मिलेनियल्स/जेन वाई) 1981 - 1996
Generation X (जनरेशन एक्स) 1965 - 1980
Baby Boomers (बेबी बूमर्स) 1946 - 1964
Silent Generation (साइलेंट जनरेशन) 1928 - 1945
Greatest Generation (ग्रेटेस्ट जनरेशन) 1901 - 1927

Gen Beta (2025-2039)

यह सबसे नई जनरेशन मानी जा रही है। इस समय पैदा हुए बच्‍चे ऐसे समय में बड़े होंगे, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्मार्ट डिवाइस और नई टेक्‍न‍िक उनकी रोजाना की लाइफ का हिस्सा होंगे। माना जाता है कि आने वाले समय में इनकी पढ़ाई, काम और लाइफ में AI की बड़ी भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें: कूल दिखने के लिए Gen Z बोलते हैं Bussin, जानिए कब-कैसे और कहां करें इसका इस्तेमाल?

Gen Alpha (2013-2024)

Gen Alpha पहली ऐसी जनरेशन है जो पूरी तरह डिजिटल दुनिया में बड़ी हो रही है। इन बच्चों ने बचपन से ही स्मार्टफोन, टैबलेट, इंटरनेट और ऑनलाइन पढ़ाई जैसी चीजें की हैं। इसलिए, टेक्नोलॉजी इनके लिए कोई नई या अलग बात नहीं है, बल्कि यह उनकी रोजाना की ज‍िंदगी का एक हिस्सा बन चुकी है।

Gen Z (1997-2012)

अगर आपका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है, तो आप Gen Z (जेन जी) में आती हैं। इस जनरेशन को Digital Natives भी कहते हैं, क्योंकि इंटरनेट और डिजिटल टेक्‍न‍िक इनके बचपन से ही इनके आसपास रही है। सोशल मीडिया चलाना, ऑनलाइन वीडियो देखना, मीम्स शेयर करना और इंटरनेट का इस्तेमाल करना, सब कुछ इनके साथ रहा है।

Millennials या Gen Y (1981-1996)

मिलेनियल्स वो लोग हैं जिन्होंने बिना इंटरनेट वाला जमाना भी देखा है और आज का डिजिटल दौर भी। इसी वजह से यह जनरेशन पुरानी और नई, दोनों तरह की दुनिया को बहुत अच्छी तरह समझती है। इस जनरेशन के लोग अपनी जॉब और अपनी पर्सनल लाइफ के बीच सही बैलेंस बनाकर चलने को बहुत जरूरी मानते हैं।

Generation X (1965-1980)

जनरेशन एक्स वो लोग हैं जिन्होंने कंप्यूटर और नई टेक्‍न‍िक की शुरुआत अपनी आंखों के सामने देखी है। इस जनरेशन के लोगों को बहुत ज‍िम्मेदार और सेल्‍फ कॉन्‍फ‍िडेंट वाला माना जाता है। इन्होंने दुनिया को बहुत तेजी से बदलते देखा है और खुद को उसी हिसाब से ढालना भी सीखा है।

Baby Boomers (1946-1964)

इस जनरेशन का जन्म सेकेंड वर्ल्‍ड वॉर के बाद के समय में हुआ था। आमतौर पर इस दौर के लोगों को बहुत मेहनती, अनुशासित (Disciplined) और एक स्‍टेबल लाइफ जीने वाला माना जाता है। यह नौकरी और परिवार, दोनों को महत्व देना जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Gen Z फोन कॉल से क्यों बचती है? जानिए इसकी असली वजह

Silent Generation (1928-1945)

इस समय में पैदा हुए लोगों ने अपनी ज‍िंदगी में बहुत से बड़े बदलाव और मुश्किल समय देखे थे। इन लोगों को इनके कड़े अनुशासन, स‍िंपल रहन-सहन और अच्‍छे संस्कारों के लिए जाना जाता है। पैसों को सेव करना, हर काम को ज‍िम्मेदारी से निभाना, इस जनरेशन की सबसे बड़ी खास‍ियत है।

Greatest Generation (1901-1927)

यह सबसे पुरानी जनरेशन में से एक है। इस समय ज‍ितने लोगों ने जन्‍म ल‍िया था, उन्‍होंने दुनिया के कई बड़े ऐतिहासिक बदलाव और संघर्षों का समय देखा।

क्या हर जनरेशन के सभी लोग एक जैसे होते हैं?

ऐसा कहना सही नहीं होगा। किसी भी जनरेशन में आने का मतलब यह नहीं है कि उस जनरेशन के सभी लोगों की सोच, पसंद या आदतें बिल्कुल एक जैसी होंगी।

अगर अब तक आपको नहीं पता था कि आप किस जनरेशन से हैं, तो अब अपने बर्थ ईयर के हिसाब से आसानी से पता लगा सकते हैं। चाहे आप Gen Z, Millennial, Gen X या फिर Baby Boomer हों, हर जनरेशन की अपनी अलग पहचान और खासियत है।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Gemini