Gas Burner Tips: गैस का इस्तेमाल हम सभी के घरों में रोजाना होता है। खाना पकाने के बाद हम सभी गैस स्टोव को साफ करते हैं, लेकिन बर्नर की सफाई छोड़ देते हैं। अब ऐसे में हम कुछ समय देखते हैं कि बर्नर की फ्लेम पहले से काफी धीमी हो गई है। अब इसमें खाना पकाने में पहले जहां कुछ समय लगता था वहीं अब घंटों का समय निकल जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अमूमन लोग नया बर्नर या उसे दुकान पर देखकर सही करवाते हैं। वहीं कुछ लोग खुद से घर पर सुई या टूथब्रश की मदद से इसे क्लीन करते हैं। मेहनत करने के बाद भी कई बार जैसा रिजल्ट चाहिए होता है वह नहीं मिलता है। क्लीनिंग के बाद गैस फ्लेम में कुछ खास अंतर नहीं आता है।

अगर गैस बर्नर साफ करने के बाद भी आंच तेज नहीं हो रही है, तो आप नीचे लेख में मेरा अपनाया गया तरीका अपना सकती हैं।

बर्नर को पूरी तरह सुखाना

सफाई के बाद बर्नर के छिद्रों में पानी की छोटी बूंदें फंस जाती हैं, जो गैस के प्रेशर को रोकती हैं। बर्नर को गैस स्टोव से हटाएं। उसे एक सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। बर्नर को 2 मिनट के लिए धूप में रख दें या फिर हेयर ड्रायर की मदद से उसके छेदों में हवा मारें।

इसे भी पढ़ें- Gas Burner Cleaning: गैस बर्नर पर डालें घर की ये मामूली चीज, मिनटों में तेज हो जाएगी चूल्हे की लौ

सेफ्टी पिन या सुई का इस्तेमाल

बर्नर के जिन छेदों से गैस बाहर निकलती है, वे बहुत बारीक होते हैं। लिक्विड सोप या बेकिंग सोडा इस्तेमाल करने पर वो इनमें जम जाता है। एक पतली सेफ्टी पिन, सुई या बारीक तार लें। बर्नर के हर एक छेद में पिन को डालकर अच्छी तरह साफ करें। इससे अंदर फंसा हुआ कचरा या पानी निकल जाएगा।

गैस नोजल की सफाई

कभी-कभी बर्नर साफ करते समय कचरा नीचे की तरफ चला जाता है और उस नोजल को ब्लॉक कर देता है जहां से गैस बर्नर में आती है। बर्नर को हटाकर नीचे देखें, आपको एक छोटा सा पीतल का नोजल दिखेगा। सुई की मदद से उस नोजल के छेद को बिल्कुल हल्के हाथ से साफ करें। ध्यान रहे, ज्यादा जोर न लगाएं वरना नोजल का छेद बड़ा हो सकता है।

बर्नर को सही पोजीशन में सेट करना

कई बार बर्नर साफ करने के बाद हम उसे जल्दबाजी में गलत तरीके से रख देते हैं, जिससे गैस लीक होती है और आंच तेज नहीं हो पाती। बर्नर को उठाकर दोबारा चेक करें कि वह अपनी खांच में ठीक से बैठा है या नहीं।

इसे भी पढ़ें- गैस पर गर्म करके... बिना मेहनत जटाधारी नारियल कैसे फोड़ें? किचन के ये 5 स्मार्ट हैक्स बदल देंगे आपका तरीका

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik, Shutterstock