गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घर-घर में बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। लोग अपनी श्रद्धा के हिसाब से भगवान गणेश की मूर्ति घर में लाते हैं, पूजा करते हैं और उन्हें मोदक समेत कई चीजों का भोग भी लगाते हैं। कई घरों में गणपति कुछ दिनों के लिए विराजते हैं, तो कुछ लोग पूरे 10 दिनों तक उनकी पूजा करते हैं। इसके बाद आता है बप्पा को विदा करने का दिन यानी गणेश विसर्जन।

इस बार गणेश उत्सव की शुरुआत 14 स‍ितंबर से हो रही है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है क‍ि‍ इस बार गणेश विसर्जन किस तारीख को किया जाएगा? अगर आप भी घर पर गणपति की स्थापना कर रही हैं और विसर्जन की तैयारी कर रही हैं, तो तारीख के साथ यह जानना भी जरूरी है कि बप्पा को विदाई देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि‍ गणेश विसर्जन की सही तारीख क्या है, इस दौरान क‍िन बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए और घर पर विसर्जन करने का तरीका क्या है। आइए जानते हैं-

2026 में कब होगा गणेश विसर्जन?

आपको बता दें क‍ि गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। साल 2026 में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को मनाई जाएगी। इसी दिन गणपति बप्पा की विदाई की जाएगी। पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 24 सितंबर की रात 11 बजकर 18 मिनट से होगी और यह तिथि 25 सितंबर की रात 11 बजकर 08 मिनट तक रहेगी।

यह भी पढ़ें- Ganpati Visarjan in Delhi NCR: दिल्ली-NCR में कहां कर सकते हैं गणपति विसर्जन, जानें

ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को मानी जाएगी। यानी अगर आपने अपने घर में गणपति की स्थापना की है और 10वें दिन विसर्जन करना चाहती हैं, तो 25 सितंबर 2026 को बप्पा को विदाई दे सकती हैं।

गणेश विसर्जन के लिए बताए गए हैं ये समय

अगर आप विसर्जन के लिए शुभ चौघड़िया का ध्यान रखना चाहते हैं, तो दिए गए समय के अनुसार ये विकल्प हैं:

  • सुबह: 6:11 बजे से 10:42 बजे तक
  • दोपहर: 12:13 बजे से 1:43 बजे तक
  • शाम: 4:44 बजे से 6:14 बजे तक
  • रात: 9:14 बजे से 10:43 बजे तक
  • देर रात: 12:13 बजे से 4:42 बजे तक

इनमें से आप अपनी सुविधा के अनुसार समय देख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- गणपति बप्‍पा के इन 2 प्रिय हर्ब्स में छिपा है कई रोगों का निदान, जानें आयुर्वेदिक फायदे

घर पर गणेश विसर्जन कर रही हैं तो क्या करें?

अगर आपके घर में गणपति की छोटी मूर्ति है और आप बाहर किसी जगह जाकर विसर्जन नहीं करना चाहती हैं, तो घर पर भी विसर्जन कर सकती हैं। इसके ल‍िए-

  • सबसे पहले पूजा वाली जगह को साफ कर लें।
  • अब बप्पा की सामान्य तरीके से पूजा करें और उन्हें फल, मोदक का भोग लगाएं।
  • इसके बाद परिवार के साथ भगवान गणेश की विदाई की पूजा करें।
  • फिर एक साफ और पर्याप्त बड़े बर्तन में पानी भरें।
  • अब गणेश जी की मूर्ति को श्रद्धा के साथ उसमें रखें।
  • मूर्ति के पानी में घुलने के बाद उस पानी को घर के किसी पौधे में डाल सकती हैं।

विसर्जन से पहले बप्पा की पूजा करें

गणेश विसर्जन से पहले भगवान गणेश की पूजा करना जरूरी है। जिस तरह आपने स्थापना के बाद रोज उनकी पूजा की है, उसी तरह विदाई के दिन भी पूजा करें। इस दौरान भगवान को भोग लगाएं और परिवार के साथ उनकी आरती करें। इसके बाद उन्हें सम्मान के साथ विदा करें।

क्या सिर्फ 10वें दिन ही विसर्जन होता है?

गणेश विसर्जन के लिए अनंत चतुर्दशी का दिन खास माना जाता है। इसी दिन गणेश उत्सव का समापन होता है और बड़ी संख्या में लोग बप्पा को विदाई देते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो 3, 5 या 7 द‍िन के ल‍िए भी बप्‍पा की स्‍थापना करते हैं।

बप्पा को विदाई देते समय रखें इन बातों का ध्यान

गणेश विसर्जन का मतलब यह नहीं है क‍ि आपने उन्‍हें सम्‍मान के साथ पानी में रख द‍िया। आपको कुछ बातों का भी ध्‍यान रखना चाह‍िए। जैसे-

  • विसर्जन से पहले भगवान गणेश की पूजा और आरती करें।
  • फल और मोदक का भोग लगाएं।
  • परिवार के साथ मिलकर बप्पा को विदाई दें।
  • अगर घर पर विसर्जन कर रही हैं तो साफ और बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें।
  • मूर्ति को सम्मान के साथ पानी में रखें।
  • विसर्जन के बाद बप्पा की पूजा के दौरान इस्तेमाल की गई चीजों को सम्मान से प्रवाह‍ित करें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- गणपति महोत्सव में करें इन शक्तिशाली श्लोकों का उच्चारण, बप्पा की बनी रहेगी कृपा

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं, लोक परंपराओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सही और सुलभ जानकारी पहुंचाना है। किसी भी पूजा-विधि या विसर्जन मुहूर्त के सटीक समय के लिए अपने स्थानीय पंडित या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Image Credit- AI/Freepik