राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती न केवल हमारे देश में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाई जाती है, बल्कि पूरे विश्व में इसे 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में याद किया जाता है। हर साल 2 अक्टूबर को पुरे देश में महात्मा गांधी जयंती मनाई जाती है। गांधी जयंती का यह अवसर हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने और समाज में सकारात्मकता फैलाने के लिए प्रेरित करता है। इस खास मौके पर अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को प्रेरणा भरे संदेश भेजना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश बताएंगे, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
गांधी जयंती 2026 पर भेजें ये शुभकामनाएं (Gandhi Jayanti Wishes in Hindi)
भारत माता के सच्चे सपूत, शांति के दूत बापू को उनकी जयंती पर नमन। गांधी जयंती की शुभकामनाएं भेजने के लिए आप इस साल गांधी जयंती पर अपनों को कुछ सुंदर संदेश भेज सकते हैं।
ताकत शारीरिक क्षमता से नहीं आती,
यह तो एक अदम्य इच्छाशक्ति से पैदा होती है।
गांधी जयंती की ढेरों शुभकामनाएं
पाप से घृणा करो, पापी से नहीं।
बापू के विचार हमें प्रेम और सद्भाव का सही अर्थ सिखाते हैं।
गांधी जयंती मुबारक
सत्य बिना किसी जनसमर्थन के भी खड़ा रहता है,
क्योंकि वह आत्मनिर्भर है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन
विश्वास को हमेशा तर्क से तोलना चाहिए,
जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता है।
गांधी जयंती की हार्दिक बधाई
गांधी जयंती 2026 स्टेटस इन हिंदी (Gandhi Jayanti Status in Hindi)
खुद वो बदलाव बनिए,
जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
सत्य बिना किसी जनसमर्थन के भी खड़ा रहता है,
क्योंकि वह आत्मनिर्भर है।
अहिंसा केवल एक सिद्धांत नहीं है,
बल्कि यह जीवन जीने का एक सबसे पवित्र तरीका है।
कमजोर कभी क्षमा नहीं कर सकते,
क्षमा करना तो केवल मजबूत व्यक्ति की निशानी है।
सीधा-साधा जीवन,
उच्च विचार जिनका था आधार,
बापू के इस पावन दिन पर आप सभी को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
गांधी जयंती 2026 कोट्स इन हिंदी (Gandhi Jayanti Quotes in Hindi)
खादी की चादर, लाठी उनका सहारा,
सत्य और अहिंसा से जिसने देश को संवारा।
ऐसे महान राष्ट्रपिता बापू को नमन हमारा,
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,
साबरमती के संत तुमने कर दिया कमाल
2 अक्टूबर गांधी जयंती की ढेरों बधाई
सादगी जिनका गहना थी, सत्य जिनकी वाणी,
बापू के कदमों पर चले, तो धन्य हो जिंदगानी।
जय हिंद, गांधी जयंती की शुभकामनाएं
अहिंसा का अस्त्र उठाकर जिसने ज़ुल्म को हराया,
प्रेम और शांति का पाठ पूरे जग को सिखाया।
राष्ट्रपिता को कोटि-कोटि नमन
अपनों को भेजें गांधी जयंती के ये खास संदेश (Gandhi Jayanti Messages in Hindi)
बापू के सपनों का भारत बनाएं।
सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को जीवन में अपनाएं।
गांधी जयंती की हार्दिक बधाई
लाठी हाथ में, आंखों पर चश्मा, चेहरे पर मुस्कान,
जिसकी सादगी पर फिदा था पूरा हिंदुस्तान।
गांधी जयंती मुबारक
देश के लिए जिसने अपना सब कुछ वार दिया,
बिना किसी हथियार के जिसने अंग्रेजों को हरा दिया।
ऐसे बापू को हमारा बारंबार प्रणाम
सत्य की राह पर चलना सिखाया,
अहिंसा का सच्चा अर्थ समझाया।
महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन
महात्मा गांधी के प्रेरणादायक विचार जो आज भी प्रासंगिक हैं (Mahatma Gandhi Inspirational Quotes)
खादी का एक धागा, जो स्वावलंबन की बात करे,
बापू का हर एक विचार, जो जीवन को महान करे।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
आओ मिलकर बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं,
शांति और भाईचारे से इस देश को सजाएं।
शुभ गांधी जयंती
अपने विचारों को शुद्ध रखें
कर्मों को पवित्र रखें,
यही बापू को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
सत्य और अहिंसा का जिन्होंने पाठ पढ़ाया
भारत की आजादी का जिन्होंने अलख जगाया,
ऐसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में शत्-शत् नमन
हिंसा को जिन्होंने अहिंसा से हराया
हर भारतीय के दिल में आजादी का जज्बा जगाया
बापू की सीख को चलो आज मिलकर अपनाएं
यह भी पढ़ें- नोएडा में गांधी जयंती की 1 दिन की छुट्टी पर बच्चों के साथ इन 3 जगहों पर चले जाएं, मजेदार हो जाएगा वीकेंड
WhatsApp पर शेयर करने के लिए गांधी जयंती के शॉर्ट मैसेज (Gandhi Jayanti WhatsApp Messages
जिनका शस्त्र था सत्य, जिनका ढाल था अहिंसा,
ऐसे बापू ने दी देश को स्वतंत्रता की दिशा।
गांधी जयंती मुबारक
जुल्म के आगे जो कभी न झुके
सत्य की राह पर जो कभी न रुके
नमन है ऐसे बापू को
प्रेम, शांति और करुणा का दीप हर दिल में जलाएं,
आप सभी को गांधी जयंती की ढेरों शुभकामनाएं
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पावन विचारों को याद करते हुए,
आपको और आपके परिवार को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
एक विचार पूरे राष्ट्र को बदल सकता है
बापू का जीवन इसका जीता-जागता प्रमाण है
2 अक्टूबर गांधी जयंती की बधाई
यह भी पढ़ें- 2nd October Long Weekend: गांधी जयंती पर 2 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे प्लान बनाएं
निष्कर्ष - गांधी जयंती का दिन बापू के महान आदर्शों को याद करने का अवसर होता है। सत्य, अहिंसा और सादगी के रास्ते पर चलकर ही हम एक सुंदर और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस साल गांधी जयंती पर आप अपने दोस्तों और परिजनों को ये प्रेरणादायक संदेश भेजकर देश के विकास में योगदान देने का संकल्प ल सकते हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: MAGNIFIC)
-1790853416671_m.webp)