Effective Ways To Use Cardboard: आजकल ऑनलाइन शॉपिंग के जमाने में हमारे घरों में गत्ते के डिब्बे बहुत बड़ी मात्रा में इकट्ठा हो जाते हैं। ज्यादातर लोग इन्हें या तो कबाड़ में फेंक देते हैं या फिर जला देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यही बेकार समझकर फेंका जाने वाला गत्ता आपके बगीचे के लिए किसी वरदान से कम नहीं है? गत्ता शुद्ध सेल्युलोज से बना होता है, जो मिट्टी को भरपूर कार्बन देता है। अगर आप गत्ते को बिना सोचे-समझे कचरे के ढेर में फेंक देती हैं, तो यह लेख आपके लिए कमाल का साबित हो सकता है। खासकर अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं। आइए नीचे लेख में जानते हैं गत्ते को बगीचे में इस्तेमाल करने के 4 आसान तरीके।

खरपतवार को रोकने के लिए

गर्मियों और बारिश के मौसम में गमलों या क्यारियों में अनचाही घास और खरपतवार बहुत जल्दी उग आते हैं। गत्ता इन्हें रोकने का सबसे सस्ता और आसान तरीका है।

  • गत्ते के डिब्बे को खोलकर उसकी एक चपटी परत बना लें।
  • अब इसे अपने पौधों के आसपास की मिट्टी पर बिछा दें।
  • गत्ते के ऊपर आप थोड़ी सी सूखी पत्तियां या मिट्टी डाल सकते हैं।
  • यह गत्ता सूरज की रोशनी को नीचे नहीं जाने देता, जिससे खरपतवार उग ही नहीं पाती।
  • मिट्टी की नमी को लंबे समय तक लॉक रखता है जिससे पौधों में बार-बार पानी नहीं डालना पड़ता।

इसे भी पढ़ें- Rose Gardening Tips: ₹10 से भी कम में फूलों से भर जाएगा गुलाब का पौधा, बस आजमाएं यह सीक्रेट ट्रिक

कंपोस्ट बनाएं

अगर आप घर पर ही पेड़-पौधों के लिए फ्री में ब्लैक गोल्ड यानी बेहतरीन खाद बनाना चाहती हैं, तो गत्ता उसमें बहुत मदद करेगा। अच्छी खाद बनाने के लिए गीला कचरा और सूखा कचरा का बैलेंस होना जरूरी है।

  • गत्ते के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें या उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • जब आप कंपोस्ट बिन में सब्जियों के छिलके, चाय पत्ती डालें।
  • अब उसके साथ इन गत्ते के टुकड़ों को भी डाल दें।
  • गत्ता खाद में हवा के प्रवाह को बनाए रखता है, बदबू को रोकता है और सड़ने की प्रक्रिया को तेज करता है।
  • कुछ ही हफ्तों में आपकी बेहतरीन ऑर्गेनिक खाद तैयार हो जाएगी।

नए गमले या क्यारियां तैयार करें

अगर आप जमीन पर एक नई क्यारी बनाना चाहती हैं, जहां बहुत सारी जंगली घास उगी हुई है, तो आपको उसे खोदने की जरूरत नहीं है।

  • जंगली घास के ऊपर सीधे गत्ते की एक मोटी परत बिछा दें और उस पर खूब सारा पानी डाल दें।
  • इसके बाद, गत्ते के ऊपर एक परत सूखी पत्तियों की बिछाएं।
  • फिर एक परत किचन वेस्ट की और सबसे ऊपर 2-3 इंच मिट्टी और गोबर खाद की परत बिछा दें।
  • धीरे-धीरे नीचे का गत्ता सड़ जाएगा और जंगली घास को खत्म करके मिट्टी को बेहद उपजाऊ बना देगा।
  • आप इसके ऊपर सीधे नए पौधे लगा सकते हैं।

सीडलिंग ट्रे की तरह करें इस्तेमाल

बाजार से प्लास्टिक की महंगी सीडलिंग ट्रे खरीदने के बजाय आप छोटे गत्ते के डिब्बों या अंडों वाले गत्ते के क्रेड्स का यूज कर सकती हैं।

  • गत्ते के छोटे बॉक्स या एग कार्टन में कोकोपीट और मिट्टी का मिश्रण भरें और उसमें बीज लगा दें।
  • गत्ता पानी को अच्छी तरह से सोखता है, जिससे बीजों को नमी मिलती रहती है और वे जल्दी अंकुरित होते हैं।
  • पौधे जब थोड़े बड़े हो जाएं और उन्हें बड़े गमले में शिफ्ट करना हो, तो गत्ते सहित लगाएं।
  • आप गत्ते समेत ही उसे मिट्टी में दबा दें।
  • गत्ता मिट्टी के अंदर अपने आप गल जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: कभी नहीं मरते ये 5 पौधे, बहुत आसान है इनकी देखभाल करना

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik