Comb Cleaning Hacks: बालों को संवारने के लिए हम सभी कंघी का रोजाना इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अक्सर हम इसकी सफाई करना भूल जाते हैं। इस्तेमाल करते-करते कंघी में धूल-मिट्टी और तेल की परत जमा होने लगती है। धीरे-धीरे यह मोटी परत की तरह नजर आने लगती है। इससे न केवल कंघी देखने में गंदी लगती है बल्कि बालों को भी नुकसान पहुंचाता है। कई बार लोगों को यह लगता है कि इसे साफ करना मुश्किल है, तो इसकी वजह से वे उसे बदलकर नई कंघी ले आते हैं, लेकिन आपको बता दें कि गंदी कंघी को बिना ज्यादा मेहनत के भी आसानी से साफ कर सकती हैं।

आज के इस लेख में हम आपको गंदी कंघी को नए जैसा चमकाने के कुछ बेहद आसान और असरदार घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिनमें से एक तरीका तो इतना आसान है कि आपका मिनटों में काम हो जाएगा।

कंघी को साफ करने का तरीका

कंघी को साफ करने से पहले उसमें फंसे बालों को निकालें। इसके लिए आ टूथपिक या पुराने टूथब्रश से कंघी के दांतों के बीच फंसे हुए बालों को ऊपर की तरफ खींचकर बाहर निकाल लें।

शैम्पू और बेकिंग सोडा के घोल का करें इस्तेमाल

अगर कंघी में बहुत पुरानी और जिद्दी गंदगी जमी हुई है, तो बेकिंग सोडा सबसे बेस्ट काम करता है।

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे या टब में गुनगुना पानी लें।
  • अब इसमें एक चम्मच कोई भी शैम्पू और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • इसके बाद गंदी कंघियों को इस पानी में 15 से 20 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें।
  • इसके बाद टूथब्रश की मदद से कंघी के दांतों के बीच हल्के हाथों से रगड़ें।

इसे भी पढ़ें- White Shirt Cleaning Tips: सफेद शर्ट के कॉलर-कफ पर जम गया है पसीने का मैल? बिना घिसे इन आसान हैक्स कर सकती हैं साफ

सैनिटाइजर का करें इस्तेमाल

  • कंघी को बैक्टीरिया फ्री बनाने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  • इसके लिए हल्के गुनगुने पानी में सैनिटाइजर डालें।
  • अब 10-15 मिनट के लिए डुबोकर रखें।
  • सैनिटाइजर में मौजूद एसिडिक गुण मैल को हटाने का काम करता है।
  • समय पूरा होने के बाद ब्रश से रगड़कर साफ पानी से धो लें।

कंघी को साफ करने का आसान तरीका

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और आप बिना किसी तामझाम के तुरंत कंघी साफ करना चाहती हैं, तो यह तरीका बेस्ट है।

  • कंघी पर थोड़ा सा कोई भी लिक्विड सोप या हैंडवॉश डालें।
  • अब एक पुराने टूथब्रश को हल्का सा गीला करें और कंघी पर रगड़ना शुरू कर दें।
  • ब्रश के ब्रिसल्स कंघी के कोने-कोने में जाकर मैल को तुरंत बाहर निकाल देते हैं।
  • इसके बाद इसे नल के बहते पानी के नीचे रखकर धो लें। मात्र 2 मिनट में आपकी कंघी चमक जाएगी।

धुली हुई कंघी को कब करें इस्तेमाल?

  • अगर आप कंघी को धुल रही हैं, तो इसे अच्छे से सुखाना बहुत जरूरी है।
  • धोने के बाद कंघी को सूखे तौलिये से अच्छी तरह पोंछ लें।
  • इसके बाद इसे थोड़ी देर के लिए पंखे की हवा में या धूप में सूखने के लिए रख दें।
  • अगर लकड़ी की कंघी है, तो उसे पानी में ज्यादा देर तक न भिगोएं।
  • उसे बस ब्रश और हल्के गीले कपड़े से तुरंत साफ करके सुखा लें।
  • हफ्ते में कम से कम एक बार कंघी को साफ करें।

इसे भी पढ़ें- Cleaning Hacks: बिना सीढ़ी या स्टूल पर चढ़े चमकाएं किचन कैबिनेट और पंखे, इस जुगाड़ से साफ होगा घर का हर कोना

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-shutterstock