बरसात का मौसम शुरू होते ही छत से गिरने वाला गंदा पानी कई बार घर के दरवाजे, दीवार और खिड़कियों को गंदा कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी बरसात की वजह से ख़राब होने वाली कांच की खिड़की को साफ़ करने में लगी हुई है, लेकिन आपको उसे साफ करने में काफी टाइम लग रहा है, तो आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिसे आजमाकर आप कांच की खिड़की की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

खिड़की के कांच को चमकाने के लिए करे ये उपाय

अगर आप भी बरसात के मौसम में खराब हो रही इन कांच की खिड़कियों की वजह से परेशान रहती हैं और इसे अच्छी तरह चमकाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप कुछ स्पेशल तरीके अपना सकती हैं। सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा निम्बू का रस लें और उसमें थोड़ा नमक मिक्स कर दें। सभी सामग्री को मिलाएं और उसके बाद स्पंज की मदद से खिड़की के इन दागों को क्लियर कर सकती हैं।  

पानी और विनेगर का करें इस्तेमाल

यही नहीं आप घर पर रहकर एक कटोरी में थोड़ा विनेगर और थोड़ा पानी लेकर भी इसका इस्तेमाल कर खिड़की को चमका सकती हैं। इस तरीके को अपनाकर आप खिड़की की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और इसे नया जैसा बना सकती हैं। इस तरीके से आप कम समय में आसानी से खिड़की पर लगे दाग को कम कर सकती हैं। 

सर्फ़ और पानी

इन सभी तरीके के अलावा आप नार्मल पानी और स्पंज का इस्तेमाल कर भी खिड़की को साफ़ कर सकती हैं। आप चाहें, तो एक बर्तन में थोड़ा सर्फ़ और पानी मिलाकर इसे खिड़की पर लगाकर भी खिड़की के कांच को क्लीन कर सकती हैं। ऐसा कर आप घर की खिड़की को साफ कर सकती हैं और खिड़की को बिल्कुल नया जैसा बना सकती हैं।

पेपर का भी कर सकती हैं इस्तेमाल

आप एक साधारण पेपर का भी इस्तेमाल कर खिड़की को साफ़ पर सकती हैं। पहले आप स्प्रे बॉटल से पानी का छिडकाऊ करें, उसके बाद पेपर की मदद से खिड़की को साफ़ करें। इस खास उपाय को भी आजमाकर आप घर पर रहकर कम समय में खिड़की के कांच को चमकदार बना सकती हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific