Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:39 PM IST

Home Garden के फर्श पर जम गई है जिद्दी काई? दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

मानसून में होम गार्डन के फर्श पर जमी जिद्दी काई को घरेलू उपायों से आसानी से हटाया जा सकता है। इसे दोबारा जमने से रोकने के लिए सतह को सूखा रखने और नियमित सफाई जैसे उपाय अपनाना जरूरी है।
Updated:- 2026-08-29, 05:12 IST
HOME GARDEN

मानसून या नमी के मौसम में होम गार्डन के फर्श और आंगन में काई जम जाना बेहद आम बात है। फर्श पर जमा यह हराई न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि इससे फिसलन का भी खतरा बना रहता है। अगर आप भी अपने गार्डन के टाइल्स या पत्थरों पर जमी जिद्दी काई से परेशान हैं, तो केमिकल युक्त महंगे क्लीनर्स के बजाय घर में मौजूद चीजों से इसे आसानी से साफ कर सकते हैं। ऐसे में जानते हैं इनके बारे में...

काई हटाने के घरेलू उपाय

रसोई में मौजूद साधारण चीजें फर्श को बिना नुकसान पहुंचाए काई को जड़ से खत्म करने में मदद करती हैं।

1. सिरका (व्हाइट विनेगर): सफेद सिरका सफाई के मामले में सबसे बेहतरीन विकल्प है। बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें या सीधे प्रभावित जगह पर डालें। इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ब्रश से रगड़कर साफ कर लें। सिरके का एसिडिक स्वभाव काई को जड़ से खत्म कर देता है, जिससे यह दोबारा जल्दी नहीं पनपती। ध्यान रखें कि प्राकृतिक पत्थर या बिना पॉलिश वाली लकड़ी पर इसे बहुत ज्यादा देर तक न छोड़ें।

2. बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप: हल्के दाग और शुरुआती काई को हटाने के लिए डिशवॉशिंग लिक्विड बहुत उपयोगी है। यह फर्श पर मौजूद चिपचिपाहट और उस गंदगी को हटा देता है जिस पर काई पनपती है। एक बाल्टी गुनगुने पानी में कुछ बूंदें लिक्विड सोप की मिलाएं और ब्रश की मदद से फर्श को रगड़ें। सफाई के बाद इसे साफ पानी से धो लें।

1 - 2026-08-27T160953.296

3. नींबू का रस: अगर आप सिरके की तीखी गंध से बचना चाहते हैं, तो नींबू का रस बेहतरीन विकल्प है। बराबर मात्रा में नींबू का रस और पानी मिलाकर घोल तैयार करें। इस मिश्रण को काई वाली जगह पर छिड़कें और 10 मिनट के बाद ब्रश से घिसकर धो लें। यह छोटे हिस्सों और हल्की काई की सफाई के लिए सबसे सही तरीका है।

यह भी पढ़ें- बरसात में दीवारों पर लग रही है फफूंद और काई? अपनाएं ये आसान 4 घरेलू उपाय

काई को दोबारा जमने से रोकने के टिप्स

गार्डन के फर्श और फर्नीचर को लंबे समय तक साफ-सुथरा रखने के लिए रोकथाम के इन तरीकों को अपनाएं।

4. सतह को सूखा रखें: काई हमेशा नमी वाली जगह पर ही पनपती है। बारिश के बाद गार्डन के फर्श और फर्नीचर को पोंछकर सुखा लें ताकि वहां पानी जमा न रहे।

5. पर्याप्त धूप का ध्यान रखें: काई अंधेरे और नमी वाले कोनों में तेजी से फैलती है। अपने गार्डन की सजावट और पौधों को इस तरह व्यवस्थित करें कि फर्श पर सीधी धूप पड़ सके।

6. नियमित सफाई: गार्डन में जमा होने वाली पत्तियों और मिट्टी की नियमित रूप से सफाई करें, क्योंकि यही गंदगी काई का मुख्य भोजन बनती है।

7.हवादार कवर्स का इस्तेमाल: गार्डन के सामान या फर्श के ढके हुए हिस्सों के लिए ऐसे कवर का उपयोग करें जिनसे हवा का आवागमन होता रहे। बंद हवा और फंसी हुई नमी काई को पनपने में मदद करती है।

2 - 2026-08-27T160950.998

निष्कर्ष

होम गार्डन के फर्श से जिद्दी काई को हटाना कोई मुश्किल काम नहीं है। सिरका, नींबू और डिशवॉशिंग सोप जैसे घरेलू नुस्खों की मदद से आप बिना किसी भारी खर्च के फर्श को चमका सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- अब फिसलन भरी छत की टेंशन खत्म, बारिश के बाद जमी काई हटाने के लिए अपनाएं ये 4 आसान तरीके

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।